‘पता नहीं प्रधानमंत्री जी को क्या हो गया? वे थक गए हैं’, शशि थरूर ने पीएम मोदी पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करते हुए कहा कि देश के लोगों को उनकी गलतियों की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जमकर आलोचना की. इधर कांग्रेस नेताओं ने भी पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए उनके भाषण पर जमकर चुटकी ली है. शशि थरूर ने तो कह दिया कि पीएम मोदी एक ही भाषण बार-बार दे रहे हैं.

पता नहीं उन्हें क्या हो गया है? : थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, प्रधानमंत्री जी एक ही भाषण बार-बार दे रहे हैं. पता नहीं उन्हें क्या हो गया है? वे थक गए हैं क्या? हम तो मोदी जी के भाषण देने के गुण का बहुत सम्मान करते हैं. नेहरू जी का देहांत हुए 60 साल हो गए हैं कब तक वे उनको लेकर भाषण देंगे…यह उनका लोकसभा में आखिरी भाषण था कुछ तो नया बोलना चाहिए था.


Also Read: ‘BJP को 370 तो NDA 400 पार’, PM मोदी ने लोकसभा चुनाव को लेकर सेट किया टारगेट

कांग्रेस के कारण लोगों को वोट का अधिकार मिला

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर PM मोदी के जवाब पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, PM मोदी कांग्रेस पर आरोप लगाया. यह नहीं कहा कि कांग्रेस के कारण लोगों को वोट का अधिकार मिला, IIT बने, IIM बने आदि अपने अहंकार के कारण उन्हें 2014 के पहले का भारत नजर ही नहीं आता, प्रधानमंत्री व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी का पाठ पढ़ाते गए.

Also Read: ‘एक ही प्रोडक्ट लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस का हो रहा बेड़ा गर्क’, PM Modi ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

देश को नेहरू की गलतियों की भारी कीमत चुकानी पड़ी: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्र�� नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करते हुए कहा कि देश के लोगों को उनकी गलतियों की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी. प्रधानमंत्री का कहना था, अगर नेहरू जी का नाम लेते हैं तो उनको (कांग्रेस) बुरा लगता है. जम्मू-कश्मीर और देश के लोगों को नेहरू जी की गलतियों की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी. वो भले ही गलतियां करके गए, लेकिन हम मुसीबतें झेलकर भी गलतियों को सुधारने की कोशिशें जारी रखेंगे. पीएम मोदी ने नेहरू के कुछ बयानों का भी उल्लेख किया. ’15 अगस्त को लाल किले से प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू ने कहा था कि हिंदुस्तान में काफी मेहनत करने की आदत आमतौर से नहीं है. हम इतना काम नहीं करते जितना कि यूरोप वाले या जापान वाले या चीन वाले या रूस वाले या अमेरिका वाले करते हैं. यह नहीं समझिए कि वे कौमें किसी जादू से खुशहाल हो गईं. वे मेहनत से हुई हैं और अक्ल से हुई हैं’. प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘नेहरू जी की भारतीयों के प्रति सोच थी कि भारतीय आलसी हैं तथा उनकी अक्ल कम होती है’.

Also Read: ‘अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेगा विपक्ष…’, बोले PM Modi, तीसरे टर्म में तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत

कांग्रेस का विश्वास केवल एक ही परिवार पर

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के शाही परिवार के लोग, मेरे देश के लोगों को ऐसा ही समझते थे. आज भी वही सोच देखने को मिलती है. कांग्रेस का विश्वास हमेशा सिर्फ एक परिवार पर रहा है. एक परिवार के आगे न कुछ सोच सकते हैं, न कुछ देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >