भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद संतोख की मौत पर बेटे ने उठाया सवाल, कहा- डॉक्टर देख रहे थे चेहरा

Congress MP Santokh Singh's death फिल्लौर के विधायक और दिवंगत कांग्रेस सांसद संतोख सिंह के बेटे विक्रमजीत सिंह ने पिता की मौत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय उनके पिता पंप करने से सांस ले रहे थे. वहां मौजूद डॉक्टरों ने मुझे वहां से हटा दिया.

कांग्रेस नेता एवं जलंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी का शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. जिसके बाद यात्रा 24 घंटे के लिए रोक दी गई. चौधरी 76 वर्ष के थे. इधर चौधरी की मौत पर उनके बेटे ने सवाल उठा दिया है.

हड़बड़ाहट में थे डॉक्टर, देख रहे थे एक-दुसरे का चेहरा – संतोख सिंह के बेटे विक्रमजीत

फिल्लौर के विधायक और दिवंगत कांग्रेस सांसद संतोख सिंह के बेटे विक्रमजीत सिंह ने पिता की मौत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय उनके पिता पंप करने से सांस ले रहे थे. वहां मौजूद डॉक्टरों ने मुझे वहां से हटा दिया. उनके पास आपातकालीन शॉक की भी सुविधा उपलब्ध नहीं थी. उन्होंने कहा, डॉक्टर हड़बड़ाहट में थे और एक-दुसरे का चेहरा देख रहे थे.

अस्पताल ले जाते समय हुई संतोख सिंह की मौत

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बताया कि दो बार सांसद रह चुके चौधरी जलंधर के फिल्लौर में यात्रा में हिस्सा लेते समय बेहोश हो गए थे. चौधरी को एम्बुलेंस के जरिये फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चौधरी शनिवार सुबह फिल्लौर में यात्रा में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें कुछ देर बाद बेचैनी महसूस हुई और वह बेहोश हो गए. तमिलनाडु के करूर से कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि ने बताया कि बेहोश होकर गिरने से पहले चौधरी ने उनसे पूछा, आप कैसी हैं ज्योति.

Also Read: भारत जोड़ो यात्रा के बहाने खरगे ने की मिशन 2024 को साधने की तैयारी, समारोह में एक मंच पर दिखेंगे 21 दल

संतोष सिंह के परिजन से मिले राहुल गांधी

चौधरी के निधन के बाद राहुल गांधी उनके आवास पहुंचे और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. राहुल ने ट्वीट किया, श्री संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं. वह जमीन से जुड़े मेहनती नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मजबूत स्तंभ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस के सदस्य से लेकर सांसद तक अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित किया. शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के निधन से बहुत दुख हुआ. उन्हें पंजाब के लोगों की सेवा करने के उनके प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा. चौधरी के परिवार और उनके समर्थकों के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >