Congress: कांग्रेस को ITAT से लगा जोर का झटका, बैंक खातों पर कार्रवाई रोकने की याचिका हुई खारिज

Congress: आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण ने कांग्रेस पार्टी की ओर से दायर याचिका खारिज कर दी है. प्राधिकार के इस कदम से कांग्रेस पार्टी में नाराजगी है. मामले को लेकर पार्टी नेता अजय माकन ने कहा है कि यह लोकतंत्र पर हमला है. हम आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण के आदेश के खिलाफ जल्द ही हाईकोर्ट जाएंगे.

Congress: कांग्रेस पार्टी की ओर से दायर याचिका को आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण की ओर से खारिज किये जाने से कांग्रेस में नाराजगी है. पार्टी नेता अजय माकन ने कहा है कि आम चुनावों से पहले आयकर न्यायाधिकरण का कांग्रेस के कोष को रोकने का आदेश लोकतंत्र पर हमला है. उन्होंने यह भी कहा कि आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण के आदेश पर कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं, इसके खिलाफ जल्द ही हम हाईकोर्ट जाएंगे. वहीं, कांग्रेस कानूनी प्रकोष्ठ प्रमुख विवेक तन्खा ने कहा है कि आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण के आदेश से निराश हूं, जिसने अपनी पिछली नजीरों का पालन नहीं किया है. गौरतलब है कि कांग्रेस ने आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण को पार्टी के खातों को फ्रीजिंग की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी.

आयकर विभाग ने कर दिया था खाता फ्रीज
गौरतलब है कि आयकर विभाग ने कांग्रेस और यूथ कांग्रेस से जुड़े चार बैंक अकाउंट को बीते दिनों फ्रीज कर दिया था. दरअसल आयकर विभाग ने कांग्रेस से 210 करोड़ की रिकवरी की मांग की थी. इसके खिलाफ कांग्रेस ने प्राधिकरण में अपील की थी, जिसके उसने खारिज कर दिया है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >