कॉलेज छात्र ने क्लास के अंदर महिला प्रोफेसर को लगाया सिंदूर

Nadia Viral Video : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कॉलेज छात्र ने क्लास के अंदर महिला प्रोफेसर को सिंदूर लगा दिया. अन्य छात्रों ने इसका वीडियो बना लिया.

Nadia Viral Video : पश्चिम बंगाल के कल्याणी की एक खबर की चर्चा लोगों के बीच हो रहा है. दरअसल, नदिया जिले के हरिणघाटा स्थित मकाउट विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष का एक छात्र ने दूल्हे के लिबास में पहुंचा. उसने क्लास में खड़ी साइकोलॉजी विभाग की प्रोफेसर की मांग में सिंदूर भर दिया. क्लास में मौजूद अन्य छात्रों ने पूरे घटनाक्रम को देखा और उसका वीडियो भी बनाया. वीडियो अब वायरल हो रहा है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों खुशी-खुशी एक दूसरे को माला भी पहना रहे हैं. हालांकि वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर ने नहीं की है. मंगलवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (मकाउट) के हरिणघाटा परिसर के एप्लाइड साइकोलॉजी विभाग का यह वीडियो वायरल हो गया. हालांकि घटना गत 16 जनवरी की बतायी जा रही है.

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने साइकोलॉजी विभाग की प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया है. कार्यवाहक उपकुलपति तापस चक्रवर्ती ने कहा कि महिला प्रोफेसर के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गयी है. उनसे यह पूछा जा रहा है कि आखिर उन्होंने क्यों छात्र को अपनी मांग में सिंदूर भरने दिया और खुशी-खुशी उसे माला क्यों पहनाया, जबकि महिला प्रोफेसर शादीशुदा हैं.

उपकुलपति ने कहा कि शुरुआत में साइकोलॉजी विभाग की प्रोफेसर ने कहा कि यह उनके पाठ्यक्रम में प्रोजेक्ट का हिस्सा था, लेकिन इसके लिए कोई मंजूरी नहीं ली गयी. फिर सवाल यह उठता है कि अगर क्लास रूम में शादी का ड्रामा प्रोजेक्ट का हिस्सा था तो वायरल वीडियो के लिए महिला प्रोफेसर को छुट्टी पर क्यों भेजा गया?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >