Cold Wave Warning: 23 दिसंबर तक भीषण शीत लहर की चेतावनी, IMD ने जारी किया रेट अलर्ट

Cold Wave Warning: मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में 23 दिसंबर तक भीषण शीत लहर का अनुमान लगाया है. जबकि आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

Cold Wave Warning: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के प्रमुख स्थानों में अगले 5 से 7 दिनों के दौरान शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. निम्न दबाव का क्षेत्र आज सुबह 8.30 बजे बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है. अगले दो दिनों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और तमिलनाडु तट के करीब आने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश में 21 दिसंबर तक भीषण शीत लहर का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में 17-21 दिसंबर के दौरान शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है.

पंजाब में 23 दिसंबर तक भीषण ठंड को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के कुछ स्थानों में 17-2। दिसंबर और 22 और 23 दिसंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों में शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में कहर ढा रही सर्दी, कांके का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस

कर्नाटक में शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने 18 दिसंबर, 2024 को कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के लिए रेड अलर्ट और 19 दिसंबर, 2024 के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सुबह के समय तेज ठंडी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. तापमान में सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद सुबह के समय टहलते समय सावधानी बरतें. जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनता और किसानों से भी अनुरोध किया है कि जब तक आवश्यक न हो, वे दोपहिया वाहनों पर यात्रा करने से बचें.

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

विशाखापत्तनम चक्रवात चेतावनी केंद्र के एमडी केवीएस श्रीनिवास ने कहा, “अगले तीन से चार दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश राज्य में मध्यम से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >