Weather Forecast : कब से मिलेगी शीतलहर से राहत? जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों का मौसम

Weather Forecast : पंजाब और हरियाणा में लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिली और कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के लोगों को कड़ाके की ठंड और शीत लहर का सामना करना पड़ रहा है. जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कई राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है, जो अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रहेगी. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, कश्मीर, उत्तराखंड और यूपी के कई इलाकों में तेज शीतलहर चल रही है जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई है. सोमवार को कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में कोहरे का दौर जारी रहेगा. शीतलहर के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे की चादर छाने से कई उड़ानों में देरी हुई. आईएमडी के मुताबिक, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7°डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18°डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

राजस्थान का मौसम

राजस्थान के कुछ हिस्सों में कंपकंपा देने वाली सर्दी का दौर जारी है, राज्य के कई अन्य हिस्सों में शीत लहर की स्थिति नजर आ रही है. राज्य में अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर और सीकर समेत कुछ इलाकों में कोहरे से लेकर घना कोहरा देखने को मिला. अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी.

यहां हो सकती है बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, देश के कई पूर्वी हिस्सों में शीतकालीन बारिश देखने को मिल रही है. 23 और 24 जनवरी को ओडिशा में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछार की संभावना है. ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, विदर्भ, केरल, लक्षद्वीप और सिक्किम में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.

27 से बदलेगा मौसम, राहत के आसार

झारखंड में ठंड बरकरार है, शीतलहर चल रही है. हालांकि, धूप निकलने से थोड़ी राहत है, लेकिन रात कंपकंपा रही है. 27 जनवरी तक मौसम के मिजाज में बदलाव की उम्मीद नहीं है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि इस दौरान सुबह में कहीं-कहीं धुंध छाया रह सकता है. आसमान साफ रहेगा. देर रात में तापमान गिरेगा. दिन में अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेसि के बीच होगा.

Also Read: लखनऊ: कड़ाके की ठंड के चलते 27 जनवरी तक ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्देश, स्कूलों में ड्रेस की बाध्यता हुई खत्म

बिहार में घना कोहरा और ठंड

बिहार में घना कोहरा व बर्फीली पछुआ हवाओं की वजह से ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है. मौसम विभाग के अनुसार, अभी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव के आसार नहीं है. सूबे में 26 जनवरी तक कोल्ड डे की संभावना है. सोमवार को पटना सहित 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >