Weather Update Today: झारखंड-बिहार को जल्द मिलेगी ठंड से राहत ? जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update: कोहरे की वजह से कम विजिबिलिटी के कारण IGI हवाई अड्डे पर कई फ्लाइट देरी से चल रही हैं और कुछ फ्लाइट रद्द हो गई हैं. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update: देश के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से अच्छी खबर आई है. जी हां…आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक तो मौसम की स्थिति इसी तरह बनी रहेगी, लेकिन उसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

देश की राजधानी दिल्ली में कोहरा छाया हुआ है. कोहरे की वजह से कम विजिबिलिटी की स्थिति बनी हुई है जिसके कारण IGI हवाई अड्डे पर कई फ्लाइट देरी से चल रही हैं और कुछ फ्लाइट रद्द हो गई हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति नजर आएगी जिसे देखते हुए शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कुछ ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. देश के बाकी हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होता नजर नहीं आएगा.

आईएमडी ने कहा है कि 19 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर स्थिति नजर आ सकती है. 21 जनवरी तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है. 21 जनवरी, तक उत्तरी राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान करेगी.

Also Read: झारखंड: कोहरे, ठंड और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पांचवीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से, फ्लाइट रद्द

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिणी तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और हरियाणा में गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनती नजर आ सकती है. वहीं उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी शीतलहर की स्थिति से जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

बिहार में सर्दी का सितम अगले पांच दिनों तक जारी रहेगा. बिहार में 19 से 24 जनवरी तक और भी भीषण ठंड पड़ेगी. आइएमडी ने हाई अलर्ट जारी कर लोगों से अपील की है कि विशेष जरूरत नहीं हो, तो घर से बाहर नहीं निकलें. पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक राज्यभर में घना कोहरा छाया रहेगा, जिसकी वजह से उच्चतम तापमान के काफी कम रहने की भी आशंका है.

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड में 19 जनवरी की सुबह में भी घना कोहरा छाया रहेगा. स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि, दिन में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 20 जनवरी के बाद से ही न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. जबकि 21 जनवरी तक सुबह व रात में कोहरा देखने को मिलेगा. 22 जनवरी को मौसम धीरे-धीरे साफ होगा. हालांकि, ठंडी हवा चलने से शीतलहरी की स्थिति बन सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >