Kal ka Mausam: अब शीतलहर से और कांपेंगे लोग, 6 जनवरी तक के लिए जारी किया गया अलर्ट

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 से 7 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जानें किन राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है.

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 2 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में और 4 व 5 जनवरी को बिहार के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की बहुत अधिक संभावना है. 3 और 4 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में जबकि 8 और 9 जनवरी को राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की बहुत अधिक संभावना है.

दिल्ली में शीतलहर की संभावना

दिल्ली में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और कोल्ड डे जैसी परिस्थितियां बनी रहीं. मौसम विभाग ने कहा कि दो जनवरी से पांच जनवरी के बीच अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर का असर रहने की संभावना है. दिल्ली के कई इलाकों में रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. अधिकतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

झारखंड में ठंडी हवाएं चलेंगी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है जिससे झारखंड में ठंडी हवाएं चलेंगी. इसके कारण 3 जनवरी से राज्य के कई इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

राजस्थान में कई जगह हल्की बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगह बारिश हुई और शुक्रवार सुबह अनेक स्थानों पर कोहरा छाया रहा. अगले कुछ दिन राज्य के अधिकतर भागों में घने से अतिघना कोहरा छाया रहेगा और इस दौरान कहीं कहीं विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रह सकती है. मौसम विभाग ने 4 से 6 जनवरी के दौरान शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री दर्ज होने व शीतलहर रहने का अनुमान व्यक्त किया है.

कश्मीर में रात के तापमान में आई गिरावट

कश्मीर में साफ आसमान के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जबकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग ने पांच जनवरी 2026 तक मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना जताई है.

यह भी पढ़ें : Jharkhand Ka Mausam : झारखंड में 3 जनवरी से चलेगी शीतलहर, ठंड से कांपेंगे लोग

पंजाब और हरियाणा का मौसम

3 से 6 जनवरी के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में जबकि 4 से 6 जनवरी तक पंजाब में शीतलहर चलने की संभावना है. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही, जबकि कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा. स्थानीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा का नारनौल 4.5 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा. वहीं, अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >