Cold Wave Warning: ठिठुर रहा उत्तर भारत, 22 दिसंबर तक जारी रहेगा शीतलहर, कोहरे से बढ़ेगी परेशानी

Cold Wave Warning: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई राज्यों में न्यूनतम तापमान दहाई अंक से नीचे है. कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 दिसंबर तक मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा.

Cold Wave Warning: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रहा है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ से लेकर मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले समय में ठंड में और इजाफा होगा.

Cold wave warning: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके कारण आने वाले दिनों में मौसम के तेवर और तल्ख हो सकते हैं. एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय इलाके को प्रभावित कर रहा है.

Cold wave warning: मौसम के तेवर तल्ख

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिम विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में ठंड और बढ़ेगी. दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई और राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है.

Cold wave warning: अभी और सताएगी सर्दी

मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों का तापमान गिर गया है. पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं के कारण कई इलाकों में सिरहन वाली सर्दी पड़ रही है.

Cold wave warning: उत्तर भारत में सिरहन वाली सर्दी

आईएमडी का अनुमान है कि उत्तर भारत में शीतलहर का दौर जारी रहेगा. राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, गुजरात समेत कई और राज्यों में शीतलहर का प्रकोप दिखेगा. मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के कई इलाके 19 से लेकर 21 दिसंबर तक भीषण शीत लहर की चपेट में रह सकते हैं.

Cold wave warning: जारी रहेगा शीतलहर का दौर

हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर 22 दिसंबर तक शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर चलने की संभावना है. इसके अलावा पंजाब के अलग-अलग स्थानों में भी 22 दिसंबर तक शीतलहर चल सकती है.

Cold wave warning: भीषण शीतलहर चलने की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसके अलावा घना कोहरा भी छा रहा है. दिल्ली के अलावा यूपी, हरियाणा, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब समेत कई और राज्यों में घना कोहरा छाने का अनुमान जताया है.

Cold wave warning: भीषण शीतलहर चलने की संभावना

Also Read: Kal Ka Mausam : झारखंड में होगी बारिश, यूपी-दिल्ली में घना कोहरा, जानें मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >