CM Yogi Emotional : बूढ़ी मां के दर्द को सुन भावुक हुए सीएम योगी, तुरंत आए एक्शन मोड में

CM Yogi Emotional : जनता दर्शन के दौरान शारदीय नवरात्रि में प्रदेशवासियों की समस्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रूबरू हुए. हर पीड़ित के पास वे स्वयं पहुंचे. सभी की समस्या सुन निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देश दिया. इस दौरान एक बूढ़ी मां के दर्द को सुन सीएम योगी भावुक हो गए.

CM Yogi Emotional : शारदीय नवरात्रि के पर्व पर शक्ति स्वरूपा मां जगतजननी की आराधना के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बूढ़ी मां का दुख सुना. इसके बाद वे भावुक हो गए. मां की जुबान में दर्द था, लेकिन आंखों में सुकून आया, जब उसने अपने कैंसर पीड़ित बेटे की हालत मुख्यमंत्री के सामने बयां की. योगी आदित्यनाथ ने तुरंत उनके बेटे को एंबुलेंस से कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट भिजवाया और बेहतर इलाज का निर्देश दिया. जनता दर्शन में पहुंची कानपुर की गरीब महिला के लिए यह मुलाकात उम्मीद की किरण साबित हुई. मुख्यमंत्री ने अपने नारे “नर सेवा नारायण सेवा” और 25 करोड़ प्रदेशवासियों को परिवार मानने के सिद्धांत का उदाहरण पेश किया.

सीएम ने सरकारी एंबुलेंस से पीड़ित को भिजवाया हॉस्पिटल

सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ किया, जिसमें प्रदेश के 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे. मुख्यमंत्री ने सभी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और अफसरों को तुरंत उचित कार्रवाई का निर्देश दिया. इसी दौरान कानपुर के रायपुरवा की 63-64 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके जवान बेटे को कैंसर है, वे गरीब हैं और इलाज नहीं करवा पा रहे, साथ ही उनके पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं है. यह सुन मुख्यमंत्री ने तुरंत आदेश दिया कि बच्चे को कल्याण सिंह कैंसर सुपर स्पेशियलिटी इंस्टीट्यूट भेजा जाए और उपचार शुरू किया जाए.

नर सेवा ही नारायण सेवा : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर पीड़ित से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और कहा कि सरकार हर सेवा को नारायण सेवा मानकर कार्य कर रही है. उनका उद्देश्य प्रदेशवासियों के चेहरे पर खुशी लाना है, और इसी सोच के तहत सरकार नियमित रूप से काम कर रही है. उन्होंने बताया कि इलाज के लिए किसी भी पीड़ित ने चाहे स्वयं, जनप्रतिनिधि या किसी माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई हो, उसे तुरंत सहायता दी गई है. मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है और भविष्य में भी इलाज के लिए आर्थिक सहायता निरंतर उपलब्ध कराती रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >