Video : बच्ची की कविता सुनकर खुश हुए सीएम योगी, देखें फिर क्या किया

Video : लखनऊ में ‘जनता दर्शन’ के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बच्ची की कविता सुनकर काफी खुश हुए. देखें इसके बाद सीएम ने क्या किया.

Video : यूपी की राजधानी लखनऊ में ‘जनता दर्शन’ के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल में दाखिले की मांग लेकर आए एक बच्ची से बातचीत की. बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बच्चे का दाखिला सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. इसका वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में सीएम योगी को बच्ची कविता सुनाते नजर आ रही है. इसके बाद बच्ची को सीएम ने एक चॉकलेट दिया और अधिकारियों से कहा कि इसका एडिशन कराओ. देखें वीडियो.

‘जनता दर्शन’ के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद फराह मुशर्रफ (बच्ची अनाबी अली की मां) ने कहा कि वे अपनी बेटी को लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में दाखिला दिलाने आई थीं. बेटी ने सीएम के सामने कविता सुनाई. उन्होंने बताया कि स्कूल में दाखिले की पूरी प्रक्रिया सुनिश्चित कराने का भरोसा मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >