तमिलनाडु: बच्चों को सोने की अंगूठी देगी विजय सरकार, इन दो ज्वेलर्स को सप्लाई का मिला ऑर्डर

CM Vijay Gold Ring Scheme: तमिलनाडु में सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को जल्द सोने की अंगूठी मिलने वाली है. विजय सरकार ने थाई मामन स्वर्ण अंगूठी योजना की तैयारी तेज कर दी है. इसके लिए जॉय अलुक्कास और कल्याण ज्वैलर्स को 1.28 लाख से ज्यादा अंगूठियों की सप्लाई का ऑर्डर दिया गया है.

CM Vijay Gold Ring Scheme: तमिलनाडु सरकार नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देने जा रही है. थाई मामन स्वर्ण अंगूठी योजना के तहत नवजातों को अंगूठी दी जाएगी. इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को एक ग्राम वजन की सोने की अंगूठी मिलेगी. योजना की शुरुआत 15 सितंबर 2026 को पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई की जयंती के मौके पर होगी.

  • सरकार ने योजना के लिए सोने की अंगूठियों की सप्लाई का काम जॉय अलुक्कास और कल्याण ज्वेलर्स को दिया है.
  • दोनों कंपनियों को 70 और 30 के अनुपात में ऑर्डर जारी किया गया है.

किन बच्चों को मिलेगा योजना का फायदा?

सरकार के मुताबिक 22 जून 2026 से तमिलनाडु के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा. इस योजना का मकसद सरकारी अस्पतालों में प्रसव को बढ़ावा देना है. इसके जरिए सरकार ज्यादा परिवारों को सरकारी चिकित्सा संस्थानों में सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है.

1.28 लाख से ज्यादा अंगूठियों का पहला ऑर्डर

तमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन यानी TNMSC ने जून से सितंबर तक के लाभार्थियों के लिए 1,28,499 सोने की अंगूठियों की सप्लाई का ऑर्डर जारी किया है. इन अंगूठियों की सप्लाई में 70 प्रतिशत हिस्सा जॉय अलुक्कास और 30 प्रतिशत हिस्सा कल्याण ज्वैलर्स का होगा.

4.41 लाख सोने की अंगूठियां देने की तैयारी

तमिलनाडु की विजय सरकार ने पहले एक ग्राम वजन वाली कुल 4,41,667 सोने की अंगूठियां देने का आदेश जारी किया था. इसके बाद TNMSC ने 14 जुलाई को टेंडर जारी किया. इस प्रक्रिया में 11 कंपनियों ने हिस्सा लिया और TN Tenders पोर्टल के जरिए अपनी कीमतें जमा कीं.

जॉय अलुक्कास ने लगाई सबसे कम बोली

सरकार के मुताबिक जॉय अलुक्कास ने एक ग्राम सोने की कीमत के अलावा बाकी अतिरिक्त शुल्क के लिए सिर्फ 0.01 रुपये की सबसे कम बोली लगाई. इन अतिरिक्त खर्चों में प्रोसेसिंग चार्ज, बीमा, ट्रांसपोर्ट और BIS हॉलमार्किंग जैसे शुल्क शामिल थे. कल्याण ज्वैलर्स ने भी नियमों के तहत सबसे कम कीमत वाली बोली पेश की. इसके बाद दोनों कंपनियों को सप्लाई का काम दिया गया.

15 सितंबर को लॉन्च होगी योजना

थाई मामन स्वर्ण अंगूठी योजना को 15 सितंबर 2026 से शुरू किया जाएगा. इस तारीख तक जून से सितंबर के बीच पात्र नवजात बच्चों के लिए जरूरी अंगूठियां उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है. सरकार का कहना है कि योजना शुरू होने के बाद सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र बच्चों को एक ग्राम की सोने की अंगूठी दी जाएगी.

चुनाव से पहले किया गया था ऐलान

इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले की थी. अब सरकार ने अंगूठियों की खरीद और सप्लाई की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है.

Also Read: पीएम मोदी की सचिवों संग हाई लेवल बैठक : अब इन मुद्दों पर फोकस, क्या है सरकार का अगला प्लान?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >