राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पांव में फ्रैक्चर, डॉक्टरों ने दी व्हीलचेयर पर रहने की सलाह

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बृहस्पतिवार शाम पैर में चोट लग गयी, जिसके बाद चिकित्सकों से परामर्श लिये वह जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हे कुछ व्हीलचेयर पर रहने और घर से काम करने की सलाह दी है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बृहस्पतिवार शाम पैर में चोट लग गयी, जिसके बाद चिकित्सकों से परामर्श लिये वह जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय पहुंचे. एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी. सूत्र ने बताया, ”मुख्यमंत्री को पैर में चोट लग गई और वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे है.” जहां डॉक्टरों ने उन्हे कुछ व्हीलचेयर पर रहने और घर से काम करने की सलाह दी है.

आपको बताएं, जयपुर में अपने आवास पर एक बैठक से लौटते समय राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दोनों पैर की उंगलियों में फ्रैक्चर हो गया. सवाई मानसिंह अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार हुआ और वे घर लौट आए. वहीं CM अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, “…मैं फ्रैक्चर के कारण डॉक्टरों की सलाह के अनुसार कुछ दिनों तक घर से काम करना जारी रखूंगा.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >