Maharashtra: सतारा में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प, एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के साथ-साथ बलवा से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट के संबंध में, भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है.

महाराष्ट्र के सतारा जिले में सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट को लेकर एक गांव में दो समुदायों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा 10 लोग घायल हो गए. पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात को खटाव तहसील के पुसेसावली गांव में हुई, जिससे दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया. इसके बाद पुलिस प्रशासन ने एहतियाती उपाय के तौर पर जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं. जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया, कैसे हुई घटना

कोल्हापुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुनील फुलारी ने कहा, सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट साझा किए गए थे, जिसे लेकर पुलिस रविवार को चौकी पर एक युवक से पूछताछ कर रही थी. उसी समय, दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने पुलिस चौकी के बाहर हंगामा किया. अधिकारी ने कहा, उन्होंने कुछ वाहनों को आग लगा दी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. दस लोग घायल हो गए और इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई.

23 लोगों को किया गया गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के साथ-साथ बलवा से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट के संबंध में, भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर किया गया कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है और कथित तौर पर इसे अपलोड करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Also Read: Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे में 40 मंजिला इमारत की लिफ्ट गिरने से 7 लोगों की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

मुंबई में कार में आग लगने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

मुंबई में सोमवार तड़के एक कार में आग लग जाने से उसमें सवार दो भाइयों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. अधिकारियों ने बताया कि सीएनजी कार के तड़के चार बजे मातुंगा इलाके में बी ए रोड़ पर डिवाइडर से टकरा जाने से यह हादसा हुआ.

दुर्घटना के बाद कार में लगी आग

एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार में अचानक भीषण आग लग गई और उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का समय नहीं मिला. स्थानीय लोगों ने अग्निशमन और पुलिस को हादसे की सूचना दी. अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रेम वघेला(18) और अजय वघेला(20) के रूप में हुई है। वहीं, कार में सवार हर्ष कदम(20) 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस गया जबकि हितेश भोईर(25) और चालक कुनाल अत्तर(25) भी गंभीर रूप से झुलस गए. सायन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कार में सवार सभी लोग मानखुर्द उपनगर के थे. वे एक पार्टी में शामिल होने के बाद दक्षिणी मुंबई में मरीन ड्राइव पर घूमने जा रहे थे. उन्होंने बताया कि यह एक सीएनजी कार थी जो डिवाइडर से टकरा गई और इसमें आग लग गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >