असम के दरांग जिले में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, 2 की मौत, रिटायर्ड जज करेंगे जांच

एक राज्य कृषि परियोजना से संबंधित भूमि से अवैध अतिक्रमणकारियों को बेदखल करने के लिए चलाये गये अभियान के दौरान यह झड़प हुई. असम सरकार ने इस भूमि से अतिक्रमण हटाने और फिर इसे राज्य कृषि परियोजना में बदलने का निर्णय लिया गया था, जिसका विरोध स्थानीय लोग कर रहे थे.

असम के दरांग जिले के धौलपुर इलाके में गुरुवार को पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच जमकर झड़प हुई जिसमें दो प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की सूचना है जबकि नौ पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं. घटना का वीडियो वायरल है.

इंडिया टुडे के अनुसार एक राज्य कृषि परियोजना से संबंधित भूमि से अवैध अतिक्रमणकारियों को बेदखल करने के लिए चलाये गये अभियान के दौरान यह झड़प हुई. असम सरकार ने इस भूमि से अतिक्रमण हटाने और फिर इसे राज्य कृषि परियोजना में बदलने का निर्णय लिया गया था, जिसका विरोध स्था���ीय लोग कर रहे थे.

असम के दारंग जिले में हुई पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प की जांच करने का फैसला किया है. इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि नौ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. यह जांच गुवाहाटी हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में होगी.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >