Citizenship Amendment Act: देशभर में CAA लागू, चुनाव से पहले मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक, जानें किन्हें मिलेगी नागरिकता

Citizenship Amendment Act: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी दी है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही देशभर में सीएए लागू हो गया. नागरिकता कानून लागू होने से भारत आए बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों (हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई) को भारतीय नागरिकता मिल सकेगी. एक ओर कानून लागू होने पर इसे लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है, तो दूसरी ओर इससे विपक्ष में भारी नाराजगी है.

Citizenship Amendment Act: किन्हें मिलेगी नागरिकता

सीएए देशभर में लागू होने के बाद बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों (हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई) को भारतीय नागरिकता मिलेगी. इसमें गौर करने वाली बात है कि वैसे शरणार्थी जो 31 दिसंबर,2014 तक भारत आए उन्हें नागरिकता दिए जाने का प्रावधान है.

Citizenship Amendment Act: बगैर दस्तावेज के पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आये हिंदुओं, सिखों को नागरिकता मिलेगी

सीएए नियम जारी किये जाने के बाद, बगैर दस्तावेज के पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आये हिंदुओं, सिखों को नागरिकता मिलेगी. सीएए लागू होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, केंद्र सरकार ने नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 को अधिसूचित किया. ये नियम अब पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को हमारे देश में नागरिकता प्राप्त करने में सक्षम बनाएंगे. इस अधिसूचना के साथ पीएम मोदी ने एक और प्रतिबद्धता पूरी की है और उन देशों में रहने वाले हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों के लिए हमारे संविधान निर्माताओं के वादे को साकार किया है. अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर CAA अधिसूचना का लिंक साझा किया है.

Citizenship Amendment Act: आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन

गृह मंत्रालय (MHA) ने नागरिकता(संशोधन) अधिनियम, 2019 (CAA-2019) को अधिसूचित करने के साथ इसके आवेदन को लेकर पूरी तरह जानकारी दी है. MHA ने ट्वीट किया और लिखा, नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 कहे जाने वाले ये नियम CAA-2019 के तहत पात्र व्यक्तियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाएंगे. आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में जमा किए जाएंगे जिसके लिए एक वेब पोर्टल प्रदान किया गया है.

Citizenship Amendment Act: कांग्रेस ने टाइमिंग पर उठाया सवाल

देशभर में सीएए लागू होने पर कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस ने टाइमिंग पर सवाल उठाया है. कांग्रेस ने कहा, लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने सीएए लागू किया.

बीजेपी का आखिरी खेल चल रहा है: संजय राउत

केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी करने पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, बीजेपी का आखिरी खेल चल रहा है. चलने दो, लागू होने दो… वे लोग ये खेल करते रहते हैं… जब तक चुनाव है तब तक वे CAA-CAA खेलेंगे, खेलने दो.

बीजेपी बोली- जो कहा सो किया

सीएए लागू होने पर बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया और कहा, जो कहा सो किया. मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी कर पूरी की अपनी गारंटी. वहीं पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही बताया था कि लोकसभा चुनाव से पहले CAA की अधिसूचना जारी हो जाएगी… किसी को भी इससे परेशानी नहीं है लेकिन हमारी मुख्यमंत्री को इससे नींद नहीं आ रही है.

2016 में सीएए संसद में पेश किया गया था, 2019 में संसद में पारित

मालूम हो नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को 2016 में पेश किया गया था. जिसके बाद 10 दिसंबर 2019 को दोनों सदन से पारित कर दिया गया. 12 दिसंबर 2019 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही सीएए कानून का रूप ले लिया. उसके बाद 11 मार्च 2024 में केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी.

Also Read: CAA क्या है, जिससे पाकिस्तानी-बांग्लादेशी शरणार्थी हो जाएंगे हिंदुस्तान के बाशिंदे

Also Read: CAA Online Portal क्या है, जिसपर करना होगा नागरिकता के लिए रजिस्ट्रेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >