Helicopter Emergency Landing: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे

Helicopter Emergency Landing: मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर मिलम हिमनद जा रहे हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारना पड़ा.

Helicopter Emergency Landing: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर को बुधवार को मुनस्यारी के निकट रालम गांव में खराब मौसम के कारण आपात स्थिति में उतारना पड़ा.

कम दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टर की हुई आपात लैंडिंग

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरीश गोस्वामी ने बताया कि मुनस्यारी से 42 किलोमीटर पहले रालम गांव में ऊंचाई वाले क्षेत्र में प्रतिकूल मौसम के समय जब हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारना पड़ा, तब वह मिलम हिमनद के रास्ते में था. उन्होंने बताया कि उस वक्त घने बादल छाए हुए थे और दृश्यता बहुत कम थी.

हेलीकॉप्टर में सवार थे तीन लोग

जिलाधिकारी गोस्वामी ने बताया कि हेलीकॉप्टर में उत्तराखंड के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी थे. जिलाधिकारी ने कहा कि रालम में एक हेलीपैड पर सुरक्षित उतर गए हेलीकॉप्टर में चालक के अलावा तीन व्यक्ति सवार थे. उन्होंने बताया कि सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं और मुनस्यारी लौटने के लिए मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहे हैं.

सभी सुरक्षित

गोस्वामी ने बताया कि उनके पास सैटेलाइट फोन सहित अन्य आवश्यक संचार उपकरण हैं. उन्होंने कहा, मैंने मुख्य चुनाव आयुक्त से दो बार बात की है. वे सभी सुरक्षित हैं. आयुक्त और उनकी टीम मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहे हैं. अगर मौसम साफ हो जाता है तो उन्हें मुनस्यारी वापस लाया जाएगा और अगर मौसम खराब ही रहता है तो वे रालम के नजदीके स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कैंप में विश्राम करेंगे. आयुक्त और उनकी टीम मुनस्यारी से मिलम के लिए दोपहर एक बजे रवाना हुए थे और उनके हेलीकॉप्टर को करीब डेढ़ बजे आपात स्थिति में उतारना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >