Chhattisgarh Election Results 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार, बनेगी भाजपा सरकार, भूपेश बघेल का इस्तीफा

Chhattisgarh Chunav Results 2023 updates|छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना देर रात संपन्न हो गई. सभी 90 सीटों के परिणाम आ गए हैं. भाजपा ने सबसे ज्यादा 54 सीटों पर जीत दर्ज कर की है. कांग्रेस पार्टी 35 सीटों पर जीती है, जबकि जीजीपी को एक सीट पर जीत मिली है. इसके साथ ही साफ हो गया कि अब छत्तीसगढ़ में सरकार बदल जाएगी. भूपेश बघेल और डॉ रमन सिंह चुनाव जीत जीत गए हैं. टीएस सिंहदेव चुनाव हार गए हैं. भाजपा की जीत का जश्न दिल्ली तक मना. चुनाव हारने के बाद भूपेश बघेल ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था.

Live Updates
10:59 PM. 3 Dec 23 10:59 PM. 3 Dec

छत्तीसगढ़ के मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया हारे

छत्तीसगढ़ के आरंग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार और भूपेश बघेल सरकार में मंत्री शिवकुमार डहरिया को भाजपा के गुरु खुशवंत साहब ने 16,538 वोटों से हरा दिया है.

10:59 PM. 3 Dec 23 10:59 PM. 3 Dec

भूपेश बघेल, डॉ रमन और अरुण साव जीते

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. इस बीच सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं भाजपा सांसद व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव चुनाव जीत चुके हैं. छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव जो दिन भर पीछे चल रहे थे, उनके वोटों का अंतर अब धीरे-धीरे पट रहा है. 19 राउंड की गिनती खत्म होने के बाद राजेश अग्रवाल महज 1,205 वोट से टीएस बाबा से आगे चल रहे हैं. पहले यह अंतर करीब आठ हजार तक चला गया था.

छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? बस्तर में ऐसा रहा भाजपा का प्रदर्शन, सिर्फ 16 वोट से कहां हुई जीत?

10:59 PM. 3 Dec 23 10:59 PM. 3 Dec

अरुण साव ने लोरमी में कांग्रेस के थानेश्वर साहू को हराया

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख और सांसद अरुण साव ने लोरमी विधघानसभा सीट पर कांग्रेस नेता थानेश्वर साहू को 45,891 वोटों से हरा दिया है.

10:59 PM. 3 Dec 23 10:59 PM. 3 Dec

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज हारे

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज चुनाव हार गए हैं. दीपक बैज सांसद हैं और पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी. उन्हें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित चित्रकोट विधानसभा सीट से टिकट दिया गया था. लेकिन, यहां भाजपा के विनायक गोयल ने उन्हें 8,370 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है.

10:59 PM. 3 Dec 23 10:59 PM. 3 Dec

बीजेपी ने 15 सीटें जीतीं, 40 पर आगे

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की 90 में से 15 सीटें जीत लीं हैं. 40 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. आदिवासी बहुल इस राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बननी तय हो गई है. बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है.

S.No Constituency Winning Candidate Total Votes Margin Status
1 Manendragarh(2) SHYAM BIHARI JAISWAL 48503 11880 12/12
2 Ramanujganj(7) RAM VICHAR NETAM 99574 29663 20/20
3 Jashpur(12) RAYMUNI BHAGAT 89103 17645 24/24
4 Kunkuri(13) VISHNU DEO SAI 87604 25541 20/20
5 Pathalgaon(14) GOMATI SAI 82320 255 20/20
6 Korba(21) LAKHANLAL DEVANGAN S/O TULSIRAM DEVANGAN 92029 25629 18/18
7 Takhatpur(28) DHARMJEET SINGH 90978 14892 22/22
8 Bilaspur(30) AMAR AGRAWAL 83022 28959 17/17
9 Beltara(31) Sushant Shukla 79528 16963 18/18
10 Raipur City North(50) PURANDAR MISHRA 54279 23054 15/15
11 Abhanpur(53) Indra Kumar Sahu 93295 15553 18/18
12 Rajim(54) ROHIT SAHU 96423 11911 20/20
13 Kondagaon(83) LATA USENDI 80465 18572 18/18
14 Jagdalpur(86) KIRAN DEO 90336 29834 18/18
15 Chitrakot(87) VINAYAK GOYAL 63954 8370 18/18
10:59 PM. 3 Dec 23 10:59 PM. 3 Dec

छत्तीसगढ़ की चार सीटें भाजपा ने जीतीं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार उम्मीदवार विजयी घोषित कर दिए गए हैं. रामानुजगंज में रामविचार नेताम, कुनकुरी से विष्णुदेव साय, बिलासपुर से अमर अग्रवाल और जगदलपुर से किरण देव विजयी घोषित किए गए हैं.

S.NoConstituencyWinning CandidateTotal VotesMarginStatus
1Ramanujganj(7)RAM VICHAR NETAM995742966320/20
2Kunkuri(13)VISHNU DEO SAI876042554120/20
3Bilaspur(30)AMAR AGRAWAL830222895917/17
4Jagdalpur(86)KIRAN DEO903362983418/18
10:59 PM. 3 Dec 23 10:59 PM. 3 Dec

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का भी खाता खुला

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने भी एक सीट जीत ली है. रामपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के फूलसिंह राठिया ने भाजपा के ननकीराम कंवर को 22859 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है. फूलसिंह को 93,647 वोट मिले, जबकि ननकीराम कंवर को 70,788 वोट मिले.

S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 JAGAT RAM RATHIYA Bahujan Samaj Party 2560 31 2591 1.47
2 NANKI RAM KANWAR Bharatiya Janata Party 70442 346 70788 40.14
3 PHOOLSINGH RATHIYA Indian National Congress 93198 449 93647 53.11
4 BALMUKUND RATHIYA Janta Congress Chhattisgarh (J) 2568 6 2574 1.46
5 ALEXANDER TOPPO Johar Chhattisgarh Party 649 9 658 0.37
6 KANHAIYA ANAND KANWAR Hamar Raj Party 578 6 584 0.33
7 DHANWAR VEDLAL VANWASI Independent 647 0 647 0.37
8 BIRESHWAR KANWAR Independent 1042 1 1043 0.59
9 RAMDYAL URANW Independent 1305 2 1307 0.74
10 NOTA None of the Above 2493 4 2497 1.42

छत्तीसगढ़ : दुर्ग संभाग की 8 सीटों पर कांग्रेस, भाजपा व अन्य दलों के उम्मीदवारों को कितने वोट मिले

10:59 PM. 3 Dec 23 10:59 PM. 3 Dec

भाजपा ने रामानुजगंज सीट भी जीती, राम विचार नेताम ने लहराया भगवा

भाजपा ने रामानुजगंज सीट जीत ली है. यहां रामविचार नेताम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अजय कुमार तिर्की को 29,663 वोटों के अंतर से पराजित किया.

S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 DR. AJAY KUMAR TIRKEY Indian National Congress 69367 544 69911 38.32
2 NEELAM DIDI Aam Aadmi Party 1869 10 1879 1.03
3 RAM VICHAR NETAM Bharatiya Janata Party 99107 467 99574 54.58
4 GYANI SINGH Janta Congress Chhattisgarh (J) 1672 2 1674 0.92
5 UPENDRA MURUM Hamar Raj Party 603 1 604 0.33
6 DAYASHANKAR MARKAM Gondvana Gantantra Party 1714 3 1717 0.94
7 RAMVILAS PANDO Samajwadi Party 331 0 331 0.18
8 AJAY TIRKY Independent 373 7 380 0.21
9 KARAMCHAND SINGH Independent 810 5 815 0.45
10 PRATIBHA SINGH Independent 1274 4 1278 0.7
11 SURAJDEV SINGH Independent 772 0 772 0.42
12 NOTA None of the Above 3499 2 3501 1.92
10:59 PM. 3 Dec 23 10:59 PM. 3 Dec

छत्तीसगढ़ में भाजपा के विष्णुदेव साय ने खाता खोला, कुनकुड़ी सीट पर दर्ज की जीत

छत्तीसगढ़ में भाजपा के विष्णुदेव साय ने खाता खोला. कुनकुड़ी सीट पर विष्णुदेव साय ने जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के यूडी मिंज को 25,541 मतों के अंतर से पराजित कर दिया.

S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 U.D. MINJ Indian National Congress 61379 684 62063 38.9
2 LEOS MINJ Aam Aadmi Party 1914 31 1945 1.22
3 VISHNU DEO SAI Bharatiya Janata Party 87166 438 87604 54.9
4 ALBERT MINJ Hamar Raj Party 1745 4 1749 1.1
5 CHARLESH EKKA Sarv Adi Dal 485 1 486 0.3
6 DINESH KUMAR BHAGAT Bahujan Mukti Party 286 3 289 0.18
7 BHAGAT SAI PAINKRA Gondvana Gantantra Party 380 5 385 0.24
8 INDRANATH PAINKRA Independent 291 2 293 0.18
9 KAMLESHWAR RAM NAYAK Independent 680 0 680 0.43
10 KAUSHAL KUMAR OHDAR Independent 839 3 842 0.53
11 FILIPS TOPPO Independent 693 0 693 0.43
12 NOTA None of the Above 2527 4 2531 1.59
10:59 PM. 3 Dec 23 10:59 PM. 3 Dec

छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की सरकार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है. भाजपा के खाते में 54 सीटें आतीं दिख रहीं हैं, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार 36 सीटों पर आगे चल रहे हैं. अन्य दलों का इस बार सूपड़ा साफ होता दिख रहा है.

https://www.facebook.com/prabhat.khabar/videos/2011905392505606/

10:59 PM. 3 Dec 23 10:59 PM. 3 Dec

छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली निर्णायक बढ़त

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 54 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 33 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने बढ़त बना रखी है. एक सीट पर बहुजन समाज पार्टी, एक सीट पर सीपीआई और एक सीट पर गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी को बढ़त मिली है.

छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम : जानें अब तक किस सीट पर किस पार्टी के उम्मीदवार को मिले कितने वोट

CG Election Result: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से सत्ता छीन लेगी भाजपा! जानें क्या कह रहा है रुझान

10:59 PM. 3 Dec 23 10:59 PM. 3 Dec

CG Election Results 2023 Live: अंबिकापुर में पिछड़े टीएस बाबा, पाटन में कका-भतीजे में कांटे की टक्कर

अंबिकापुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सीनियर लीडर और सूबे के डिप्टी चीफ मिनिस्टर टीएस सिंह उर्फ टीएस बाबा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पिछड़ गए हैं. वहीं, पाटन विधानसभा क्षेत्र में कका भूपेश बघेल और भतीजे विजय बघेल के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है. चार राउंड की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मात्र 164 वोट से आगे हैं. सुबह से विजय बघेल ने उन पर बढ़त बना रखी थी.

CG Election Result: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से सत्ता छीन लेगी भाजपा! जानें क्या कह रहा है रुझान

12:57 PM. 3 Dec 23 12:57 PM. 3 Dec

CG Election Results 2023 Live: सीएम भूपेश बघेल के करीबी गिरीश देवांगन पर डॉ रमन सिंह ने बनाई बड़ी बढ़त

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी गिरीश देवांगन पर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना में डॉ रमन सिंह अभी गिरीश देवांगन से 8494 मतों से आगे चल रहे हैं. उन्हें 19379 वोट मिले हैं. अभी तक तीन राउंड की गिनती हुई है. राजनांदगांव में 16 राउंड की गिनती होगी. बता दें कि इसी विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 29 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे.

Election Results: सबसे पहले यहां देख सकते हैं विधानसभा चुनावों के परिणाम, ये है डायरेक्ट लिंक

12:57 PM. 3 Dec 23 12:57 PM. 3 Dec

CG Election Results 2023 Live: कोंटा विधानसभा सीट पर सीपीआई के मनीष कुंजाम ने बढ़त बना ली है

छत्तीसगढ़ के कोंटा विधानसभा सीट पर सीपीआई के मनीष कुंजाम ने बढ़त बना ली है. हाल के वर्षों में वामदलों का छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन रहा है.

12:57 PM. 3 Dec 23 12:57 PM. 3 Dec

CG Election Results 2023 Live: कांग्रेस को कहां मिली बढ़त, कहां पिछड़े

  1. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन सीट पर आगे चल रहे हैं

  2. बिंद्रानवागढ़ से जनक ध्रुव आगे चल रहे हैं

  3. बेमेतरा सीट पर कांग्रेस के आशीष छाबड़ा आगे चल रहे हैं

  4. खरसिया में भूपेश बघेल सरकार के मंत्री उमेश पटेल आगे

  5. रामपुर में कांग्रेस पार्टी के फूलसिंह राठिया आगे

  6. मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रमेश सिंह वकील आगे

  7. सामरी में कांग्रेस के विजय पैकड़ा आगे

  8. सारंगढ़ से उत्तरी गणपत जांगड़े आगे

  9. कसडोल में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप साहू आगे

  10. बेलतरा में कांग्रेस के विजय केशरवानी आगे

  11. बलोदा बाजार में कांग्रेस के शैलेश नितिन त्रिवेदी आगे

  12. डोंगरगढ़ में कांग्रेस की हर्षिता स्वामी बघेल आगे

  13. साजा में कांग्रेस के रवींद्र चौबे आगे

  14. बलोदा बाजार से कांग्रेस के शैलेश नितिन त्रिवेदी आगे

  15. कसडोल से कांग्रेस के संदीप साहू आगे

  16. आरंग से कांग्रेस के डॉ शिवकुमार डहरिया आगे

Election Results: सबसे पहले यहां देख सकते हैं विधानसभा चुनावों के परिणाम, ये है डायरेक्ट लिंक

12:57 PM. 3 Dec 23 12:57 PM. 3 Dec

CG Election Results 2023 Live: भूपेश बघेल ने विजय बघेल पर बनाई बढ़त

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय बघेल को पछाड़ दिया है. पाटन विधानसभा सीट पर अब सीएम बघेल आगे चल रहे हैं. भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां 45-45 सीटों पर आगे चल रहीं हैं.

12:28 PM. 3 Dec 23 12:28 PM. 3 Dec

कांग्रेस को कहां मिली बढ़त, कहां पिछड़े

  1. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं

  2. बिंद्रानवागढ़ से जनक ध्रुव आगे चल रहे हैं

  3. बेमेतरा सीट पर कांग्रेस के आशीष छाबड़ा आगे चल रहे हैं

  4. खरसिया में भूपेश बघेल सरकार के मंत्री उमेश पटेल आगे

  5. रामपुर में कांग्रेस पार्टी के फूलसिंह राठिया आगे

  6. मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रमेश सिंह वकील आगे

  7. सामरी में कांग्रेस के विजय पैकड़ा आगे

  8. सारंगढ़ से उत्तरी गणपत जांगड़े आगे

  9. कसडोल में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप साहू आगे

  10. बेलतरा में कांग्रेस के विजय केशरवानी आगे

  11. बलोदा बाजार में कांग्रेस के शैलेश नितिन त्रिवेदी आगे

12:57 PM. 3 Dec 23 12:57 PM. 3 Dec

CG Election Results 2023 Live: भूपेश बघेल व डॉ रमन सिंह पीछे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और तीन बार सूबे के मुखिया रहे डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की मतगणना में पीछे चल रहे हैं. इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, 27 सीटों के रुझान आ गए हैं. इसमें 13 सीट पर भाजपा और 14 सीट पर कांग्रेस पार्टी ने बढ़त बना ली है.

12:57 PM. 3 Dec 23 12:57 PM. 3 Dec

CG Election Results 2023 Live: नारायणपुर में बीजेपी के केदार कश्यप आगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए हो रही मतगणना में नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केदार कश्यप आगे चल रहे हैं.

Election Results 2023 LIVE: रुझान में एमपी में कांग्रेस सरकार, तेलंगाना से कांग्रेस के लिए आई अच्छी खबर

Rajasthan Election Result 2023 LIVE: रुझानों में बीजेपी 99 सीटों पर आगे, कांटे की टक्कर जारी

MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश में बीजेपी 129 सीट पर आगे, छिंदवाड़ा से कमलनाथ पीछे

12:57 PM. 3 Dec 23 12:57 PM. 3 Dec

CG Election Results 2023 Live: 86 सीटों के रुझान में कांग्रेस को 53 सीटें

छत्तीसगढ़ में 86 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. इसमें 53 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है. 33 सीट पर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिल गई है. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 90 सीटों के लिए मतदान हुआ था. सभी सीटों पर मतगणना चल रही है.

https://www.facebook.com/prabhat.khabar/videos/1324298431789824

12:57 PM. 3 Dec 23 12:57 PM. 3 Dec

CG Election Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, पाटन से पीछे चल रहे भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर बढ़त बना ली है. हालांकि, पाटन विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं. छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है. हालांकि, कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर दिख रही है. दोनों पार्टियां 37-37 सीटों पर आगे चल रहीं हैं.

12:57 PM. 3 Dec 23 12:57 PM. 3 Dec

CG Election Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीछे, बीजेपी के विजय बघेल आगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विजय बघेल ने मुख्यमंत्री और अपने कका भूपेश बघेल को पीछे छोड़ दिया है. भूपेश बघेल पाटन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

12:57 PM. 3 Dec 23 12:57 PM. 3 Dec

CG Election Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, 20 सीटों पर आगे

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने बढ़त बना ली है. 90 में से 20 सीटों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 15 सीटों पर बढ़त हासिल हो चुकी है.

12:57 PM. 3 Dec 23 12:57 PM. 3 Dec

CG Election Results 2023 Live: कांग्रेस 11 और भाजपा 12 सीट पर आगे

छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. 90 सीटों पर मतगणना हो रही है. 11 सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है, जबकि भाजपा ने 12 सीट पर बढ़त कायम कर ली है.

12:57 PM. 3 Dec 23 12:57 PM. 3 Dec

CG Election Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ में आया पहला रुझान, 4 सीट पर भाजपा, 3 पर कांग्रेस आगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के बाद पहला रुझान सामने आ गया है. भारतीय जनता पार्टी 4 सीट पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस तीन सीट पर आगे चल रही है.

12:57 PM. 3 Dec 23 12:57 PM. 3 Dec

CG Election Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ के मंत्री ताम्रध्वज साहू का दावा- कांग्रेस 75 सीटें जीतेंगी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले दावा किया है कि उनकी पार्टी 75 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाएगी.

12:57 PM. 3 Dec 23 12:57 PM. 3 Dec

CG Election Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ में स्ट्रांग रूम खुले, काउंटिंग शुरू

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है. सरगुजा के एक मतगणना केंद्र का स्ट्रांग रूम खोला गया. सभी दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम में ईवीएम की सील की जांच की गई. इसके बाद मतगणना शुरू हुई. सबसे पहले बैलट पेपर की मतगणना हो रही है.

9:26 AM. 3 Dec 23 9:26 AM. 3 Dec

छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष बोले- कांग्रेस पार्टी डरी हुई और नर्वस है

विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले सभी पार्टियां अपने-अपने जीत के दावे कर रही है. खासकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी). कांग्रेस शुरू से कह रही है कि उसके काम पर जनता ने उसे जनादेश दिया है, तो भाजपा का कहना है कि कांग्रेस इस बार सत्ता से बाहर जा रही है और कमल का फूल खिल रहा है. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी डरी हुई है. वह नर्वस है. उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस पार्टी को लगता है कि वह चुनाव हार रही है, वह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर आरोप लगाना शुरू कर देती है. कई बार तो वह संविधान पर ही आरोप लगाने शुरू कर देती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव हार रही है. छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया है.

12:57 PM. 3 Dec 23 12:57 PM. 3 Dec

CG Election Results 2023 Live: थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी मतगणना, काउंटिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा कड़ी

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है. सुबह आठ बजे बैलट पत्रों की मतगणना शुरू हो जाएगी. राजधानी रायपुर समेत सभी 33 जिलों में मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा की तैयारी कड़ी कर दी गई है.

12:57 PM. 3 Dec 23 12:57 PM. 3 Dec

CG Election Results 2023 Live: मतगणना से पहले डॉ रमन सिंह का दावा- बहुमत के साथ भाजपा बनाएगी छत्तीसगढ़ में सरकार

मतगणना शुरू होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दावा किया है कि पूर्ण बहुमत के साथ उनकी पार्टी की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा 32 से 55 सीट जीतेगी. 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की मतगणना थोड़ी देर में शुरू होगी.

12:57 PM. 3 Dec 23 12:57 PM. 3 Dec

CG Election Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ चुनाव की मतगणना थोड़ी देर में होगी शुरू

छत्तीसगढ़ चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. शाम 3 बजे तक ये सपष्ट हो जाएगा कि कांग्रेस की दोबारा सत्ता में वापसी होगी या भाजपा मैदान मार लेगी.

7:03 AM. 3 Dec 23 7:03 AM. 3 Dec

दो चरणों में 1,55,61,460 लोगों ने किया मतदान

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए मतदान में कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इसमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल हैं. इस प्रकार विधानसभा चुनाव 2023 में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाली महिला मतदाताओं की कुल संख्या भी वोट डालने वाले पुरुष वोटर्स की कुल संख्या से अधिक रही.

7:03 AM. 3 Dec 23 7:03 AM. 3 Dec

दूसरे चरण में भी पुरुष से ज्यादा थी महिला वोटर

छत्तीसगढ़ में कुल 1,63,14,479 वोटर थे. इनमें 81,41,624 पुरुष और 81,72,171 महिला थीं. 684 तृतीय लिंग के वोटर थे. 18 से 19 वर्ष की आयु के 5,64,968 वोटर थे, जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1,30,909 थी. 80 साल से अधिक आयु के 1,58,254 और 100 साल से अधिक उम्र के 2,161 और 15,392 सेवा मतदाता के अलावा 17 एनआरआई मतदाता भी वोटर थे.

7:03 AM. 3 Dec 23 7:03 AM. 3 Dec

कवर्धा और कसडोल में 20 चक्र में होगी मतगणना

कवर्धा और कसडोल विधानसभा सीट पर 20 चक्रों में मतगणना होगी. कवर्धा, पंडरिया, कसडोल, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम के माध्यम से मतों की काउंटिंग के लिए पूर्व में अनुमोदित 14-14 टेबल में 7-7 अतिरिक्त टेबल लगाने का प्रस्ताव किया था. कवर्धा और कसडोल में 20 चक्र, पंडरिया में 19, सारंगढ़ में 17, बिलाइगढ़ में 18, भरतपुर सोनहत में 15 चक्रों में ईवीएम द्वारा मतगणना की जाएगी.

7:03 AM. 3 Dec 23 7:03 AM. 3 Dec

छत्तीसगढ़ के इन विधानसभा क्षेत्रों में हुआ सबसे कम मतदान

बीजापुर (एसटी) सीट पर सबसे कम मतदान हुआ था. इसके बाद रायपुर सिटी नॉर्थ, रायपुर सिटी वेस्ट, बिलासपुर और रायपुर सिटी ग्रामीण में क्रमश: 55.59 फीसदी, 55.94 फीसदी, 56.39 फीसदी और 58.55 फीसदी मतदान हुआ.

7:03 AM. 3 Dec 23 7:03 AM. 3 Dec

कुरूद में महिला से ज्यादा पुरुषों ने डाले वोट

आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि महिलाएं मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेतीं हैं, लेकिन कुरूद विधानसभा सीट पर महिला मतदाताओं को पुरुषों ने पछाड़ दिया. इस सीट पर कुल 2,08,655 वोटर थे. इनमें 1,04,465 पुरुष और 1,04,188 महिला मतदाता थे. शुक्रवार (17 नवंबर) को 1,88,136 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. पुरुष मतदाताओं की संख्या 94,437 थी, जबकि महिला वोटर्स की संख्या 93,698 रही. दो में से एक थर्ड जेंडर वोटर ने भी अपना वोट डाला.

10:41 PM. 2 Dec 23 10:41 PM. 2 Dec

इन विधानसभा सीटों पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने किया मतदान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के मुताबिक, निम्न 50 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने मतदान के मामले में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया.

  1. भरतपुर-सोनहत

  2. प्रतापपुर

  3. रामानुजगंज

  4. सामरी

  5. लुंड्रा

  6. अंबिकापुर

  7. सीतापुर

  8. जशपुर

  9. कुनकुरी

  10. पत्थलगांव

  11. लैलूंगा

  12. सारंगढ़

  13. खरसिया

  14. धर्मजयगढ़

  15. रामपुर

  16. पालीतानाखार

  17. जैजैपुर

  18. मरवाही

  19. सरायपाली

  20. बसना

  21. खल्लारी

  22. महासमुंद

  23. बिलाईगढ

  24. राजिम

  25. बिंद्रानवागढ़

  26. सिहावा

  27. डोंडीलोहारा

  28. गुंडरदेही

  29. संजारी-बालोद

  30. धमतरी

  31. दुर्ग शहर

  32. पंडरिया

  33. कवर्धा

  34. खैरागढ़

  35. डोंगरगढ़

  36. राजनांदगांव

  37. डोंगरगांव

  38. खुज्जी

  39. मोहलामानपुर

  40. भानुप्रतापपुर

  41. कांकेर

  42. केशकाल

  43. कोंडागांव

  44. नारायणपुर

  45. बस्तर

  46. जगदलपुर

  47. चित्रकोट

  48. दंतेवाड़ा

  49. बीजापुर

  50. कोंटा

10:28 PM. 2 Dec 23 10:28 PM. 2 Dec

Chhattisgarh Election Results 2023 Live: चुनाव आयोग ने सभी मतगणना केंद्रों में बनाए मीडिया सेंटर

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 3 दिसंबर को प्रदेश में होने वाली मतगणना के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में मतों की गिनती होगी. सभी मतगणना केंद्रों में मीडिया सेंटर स्थापित किए गए हैं. मतगणना हॉल में मतगणना की कवरेज के लिए रिटर्निंग अधिकारी मीडियाकर्मियों के प्राधिकार पत्रों के सत्यापन के बाद प्रवेश करने की अनुमति देंगे. मीडियाकर्मियों को मतगणना हॉल के भीतर सीमित संख्या में और छोटे-छोटे समूहों में प्रवेश दिया जाएगा. मतगणना कार्य से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े व्यक्तियों के अतिरिक्त केवल ऐसे व्यक्ति ही मतगणना केंद्रों में प्रवेश कर सकते हैं, जो निर्वाचन आयोग द्वारा विशिष्ट रूप से प्राधिकृत किए गए हैं.

10:28 PM. 2 Dec 23 10:28 PM. 2 Dec

Chhattisgarh Election Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ में किस विधानसभा में कितने राउंड की गिनती होगी

  1. भरतपुर-सोनहत-15

  2. मनेन्द्रगढ़-12

  3. बैकुंठपुर-17

  4. प्रेमनगर-20

  5. भटगांव-22

  6. प्रतापपुर-22

  7. रामानुजगंज-20

  8. सामरी-19

  9. लुंड्रा-19

  10. अम्बिकापुर-21

  11. सीतापुर-18

  12. जशपुर-24

  13. कुनकुरी-20

  14. पत्थलगांव-20

  15. लैलूंगा-21

  16. रायगढ़-21

  17. सारंगढ़-17

  18. खरसिया-21

  19. धर्मजयगढ़-21

  20. रामपुर-21

  21. कोरबा-18

  22. कटघोरा-19

  23. पाली-तानाखार-22

  24. मरवाही-18

  25. कोटा-20

  26. लोरमी-19

  27. मुंगेली-20

  28. तखतपुर-21

  29. बिल्हा-23

  30. बिलासपुर-17

  31. बेलतरा-18

  32. मस्तूरी-24

  33. अकलतरा-17

  34. जांजगीर-चांपा-16

  35. सक्ती-17

  36. चंद्रपुर-19

  37. जैजैपुर-20

  38. पामगढ़-16

  39. सराईपाली-20

  40. बसना-21

  41. खल्लारी-20

  42. महासमुंद-18

  43. बिलाईगढ़-18

  44. कसडोल-20

  45. बलौदाबाजार-22

  46. भाटापारा-21

  47. धरसींवा-18

  48. रायपुर ग्रामीण-22

  49. रायपुर नगर पश्चिम-19

  50. रायपुर नगर उत्तर-15

  51. रायपुर नगर दक्षिण-19

  52. आरंग-18

  53. अभनपुर-18

  54. राजिम-20

  55. बिंद्रानवागढ़-22

  56. सिहावा-19

  57. कुरूद-17

  58. धमतरी-19

  59. संजारी बालोद-19

  60. डौंडीलोहारा-20

  61. गुंडरदेही-21

  62. पाटन-18

  63. दुर्ग ग्रामीण-17

  64. दुर्ग शहर-16

  65. भिलाई नगर-12

  66. वैशाली नगर-18

  67. अहिवारा-19

  68. साजा-22

  69. बेमेतरा-20

  70. नवागढ़-22

  71. पंडरिया-19

  72. कवर्धा-20

  73. खैरागढ़-21

  74. डोंगरगढ़-20

  75. राजनांदगांव-16

  76. डोंगरगांव-18

  77. खुज्जी-19

  78. मोहला-मानपुर-17

  79. अंतागढ़-16

  80. भानुप्रतापुर-19

  81. कांकेर-18

  82. केशकाल-21

  83. कोंडागांव-18

  84. नारायणपुर-19

  85. बस्तर-16

  86. जगदलपुर-18

  87. चित्रकोट-18

  88. दंतेवाड़ा-20

  89. बीजापुर-18

  90. कोंटा-17

10:28 PM. 2 Dec 23 10:28 PM. 2 Dec

Chhattisgarh Election Results 2023 Live: भरोसा बरकरार फिर कांग्रेस की सरकार : दीपक बैज

मतगणना की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भरोसा बरकरार, फिर कांग्रेस की सरकार. उन्होंने कहा कि आगामी 10 साल तक प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कमल नहीं खिलेगा. वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ प्रदेश और वर्ष 2024 में देश में कांग्रेस की बड़ी जीत होगी. केंद्र से भी भाजपा की विदाई करने के लिए जनता तैयार है. मतदान के बाद मिले जनता के रुझान, एग्जिट पोल की रिपोर्ट और कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक से स्पष्ट है कि सूबे की जनता ने कांग्रेस सरकार के काम पर भरोसा किया है. कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा किया है.

10:28 PM. 2 Dec 23 10:28 PM. 2 Dec

 Chhattisgarh Election Results 2023 Live:  1.55 करोड़ लोगों ने किया मतदान

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में स्थित 90 विधानसभा सीटों पर संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में 1.54 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. काउंटिंग के लिए आठ हजार से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को तैनात किया गया है. मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़ से अधिक मतदाता थे. इनमें से 76.31 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया.

10:28 PM. 2 Dec 23 10:28 PM. 2 Dec

 Chhattisgarh Election Results 2023 Live: मतगणना संबंधी समस्या के लिए भाजपा   मुख्यालय में कंट्रोल रू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव की मतगणना संबंधी किन्हीं भी समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय रायपुर तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था करने के साथ ही प्रदेश मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. यह कंट्रोल रूम 3 दिसंबर को सुबह 6:00 बजे से काम करना शुरू कर देगा. सांसद सुनील सोनी (मोबाइल नंबर 9300000031), सांसद संतोष पांडेय (मोबाइल नंबर 7000945449), विजय शंकर मिश्रा (मोबाइल नंबर 9926178880), जेपी चंद्रवंशी (मोबाइल नंबर 9827111260), मोहन पवार (मोबाइल नंबर 9425207638) और रजनीश शुक्ला (मोबाइल नंबर 9425264009) से संपर्क कर सकते हैं.

10:28 PM. 2 Dec 23 10:28 PM. 2 Dec

Chhattisgarh Election Results 2023 Live: मतगणना के हर राउंड के बाद ऑनलाइन अपडेट होंगे परिणाम

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने पारदर्शी तरीके से मतगणना कराने के निर्देश दिए. कहा कि मतगणना के हर राउंड के बाद परिणाम ऑनलाइन अपडेट किए जाएगे.

10:03 PM. 2 Dec 23 10:03 PM. 2 Dec

Chhattisgarh Election Result 2023 LIVE: 90 विधानसभा में कुल 103753 डाक मतपत्र प्राप्त हुए

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में एक दिसंबर तक 90 विधानसभाओं में सभी श्रेणियों के कुल 1,03,753 डाक मतपत्र प्राप्त हुए. इसमें सर्विस वोटर्स के ईटीपीबी, निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के सुविधा केंद्रों से प्राप्त डाक मतपत्र और अनुपस्थित श्रेणी के 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग वोटर, दिव्यांग एवं अनिवार्य सेवा मतदाताओं के प्राप्त डाक मतपत्र शामिल हैं.

10:03 PM. 2 Dec 23 10:03 PM. 2 Dec

Chhattisgarh Election Result 2023 LIVE: दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीट पर हुई थी वोटिंग

छत्तीसगढ़ में इस बार दो चरणों में मतदान हुआ था. पहले चरण में 20 और दूसरे चरण में 70 सीट पर वोटिंग हुई. दूसरे चरण में 17 नवंबर को जिन 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी, उसकी पूरी लिस्ट यहां देखें.

1 Bharatpur-Sonhat (ST) भरतपुर-सोनहत (एसटी) 17 नवंबर 2023
2 Manendragarh मनेंद्रगढ़ 17 नवंबर 2023
3 Baikunthpur बैकुंठपुर 17 नवंबर 2023
4 Premnagar प्रेमनगर 17 नवंबर 2023
5 Bhatgaon भटगांव 17 नवंबर 2023
6 Pratappur (ST) प्रतापपुर (एसटी) 17 नवंबर 2023
7 Ramanujganj (ST) रामानुजगंज (एसटी) 17 नवंबर 2023
8 Samri (ST) समरी (एसटी) 17 नवंबर 2023
9 Lundra (ST) लुंड्रा (एसटी) 17 नवंबर 2023
10 Ambikapur अंबिकापुर 17 नवंबर 2023
11 Sitapur (ST) सीतापुर (एसटी) 17 नवंबर 2023
12 Jashpur (ST) जशपुर (एसटी) 17 नवंबर 2023
13 Kunkuri (ST) कुनकुड़ी (एसटी) 17 नवंबर 2023
14 Pathalgaon (ST) पत्थलगांव (एसटी) 17 नवंबर 2023
15 Lailunga (ST) लैलुंगा (एसटी) 17 नवंबर 2023
16 Raigarh रायगढ़ 17 नवंबर 2023
17 Sarangarh (SC) सारंगगढ़ (एससी) 17 नवंबर 2023
18 Kharsia खरसिया 17 नवंबर 2023
19 Dharamjaigarh (ST) धरमजयगढ़ (एसटी) 17 नवंबर 2023
20 Rampur (ST) रामपुर (एसटी) 17 नवंबर 2023
21 Korba कोरबा 17 नवंबर 2023
22 Katghora कटघोड़ा 17 नवंबर 2023
23 Pali-Tanakhar (ST) पाली-तानाखार (एसटी) 17 नवंबर 2023
24 Marwahi (ST) मरवाही (एसटी) 17 नवंबर 2023
25 Kota कोटा 17 नवंबर 2023
26 Lormi लोरमी 17 नवंबर 2023
27 Mungeli (SC) मुंगेली (एससी) 17 नवंबर 2023
28 Takhatpur तखतपुर 17 नवंबर 2023
29 Bilha बिल्हा 17 नवंबर 2023
30 Bilaspur बिलासपुर 17 नवंबर 2023
31 Beltara बेलतरा 17 नवंबर 2023
32 Masturi (SC) मस्तुरी (एससी) 17 नवंबर 2023
33 Akaltara अकलतरा 17 नवंबर 2023
34 Janjgir-Champa जांजगीर-चांपा 17 नवंबर 2023
35 Sakti सक्ती 17 नवंबर 2023
36 Chandrapur चंद्रपुर 17 नवंबर 2023
37 Jaijaipur जैजेपुर 17 नवंबर 2023
38 Pamgarh (SC) पामगढ़ (एससी) 17 नवंबर 2023
39 Saraipali (SC) सरायपाली (एससी) 17 नवंबर 2023
40 Basna बासना 17 नवंबर 2023
41 Khallari खल्लारी 17 नवंबर 2023
42 Mahasamund महासमुंद 17 नवंबर 2023
43 Bilaigarh (SC) बिलाईगढ़ (एससी) 17 नवंबर 2023
44 Kasdol कसडोल 17 नवंबर 2023
45 Balodabazar बलोदाबाजार 17 नवंबर 2023
46 Bhatapara भाटापारा 17 नवंबर 2023
47 Dharsiwa धारसींवा 17 नवंबर 2023
48 Raipur City Gramin रायपुर सिटी ग्रामीण 17 नवंबर 2023
49 Raipur City West रायपुर सिटी वेस्ट 17 नवंबर 2023
50 Raipur City North रायपुर सिटी नॉर्थ 17 नवंबर 2023
51 Raipur City South रायपुर सिटी साउथ 17 नवंबर 2023
52 Arang (SC) आरंग (एससी) 17 नवंबर 2023
53 Abhanpur अभनपुर 17 नवंबर 2023
54 Rajim राजिम 17 नवंबर 2023
55 Bindranawagarh (ST) बिंद्रानवागढ़ (एसटी) 17 नवंबर 2023
56 Sihawa (ST) सिहावा (एसटी) 17 नवंबर 2023
57 Kurud कुरुड 17 नवंबर 2023
58 Dhamtari धमतरी 17 नवंबर 2023
59 Sanjari Balod संजारी बालोद 17 नवंबर 2023
60 Dondi Lohara (ST) डोंडी लोहारा (एसटी) 17 नवंबर 2023
61 Gunderdehi गुंडरदेही 17 नवंबर 2023
62 Patan पाटन 17 नवंबर 2023
63 Durg Gramin दुर्ग ग्रामीण 17 नवंबर 2023
64 Durg City दुर्ग सिटी 17 नवंबर 2023
65 Bhilai Nagar भिलाई नगर 17 नवंबर 2023
66 Vaishali Nagar वैशाली नगर 17 नवंबर 2023
67 Ahiwara (SC) अहिवारा (एससी) 17 नवंबर 2023
68 Saja साजा 17 नवंबर 2023
69 Bemetara बेमेतरा 17 नवंबर 2023
70 Navagarh (SC) नवागढ़ (एससी) 17 नवंबर 2023
10:03 PM. 2 Dec 23 10:03 PM. 2 Dec

Chhattisgarh Election Result 2023 LIVE: पहले चरण में 20 सीटों पर हुई थी वोटिंग

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों पर वोटिंग हुई थी. इन 20 सीटों पर सात नवंबर को वोटिंग हुई थी. किन 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था, उसकी पूरी लिस्ट यहां देखें.

71 Pandariya पंडारिया 7 नवंबर 2023
72 Kawardha कवर्धा 7 नवंबर 2023
73 Khairagarh खैरागढ़ 7 नवंबर 2023
74 Dongargarh (SC) डोंगरगढ़ (एससी) 7 नवंबर 2023
75 Rajnandgaon राजनांदगांव 7 नवंबर 2023
76 Dongargaon डोंगरगांव 7 नवंबर 2023
77 Khujji खुज्जी 7 नवंबर 2023
78 Mohala-Manpur (ST) मोहाला मानपुर (एसटी) 7 नवंबर 2023
79 Antagarh (ST) अंतागढ़ (एसटी) 7 नवंबर 2023
80 Bhanupratappur (ST) भानुप्रतापपुर (एसटी) 7 नवंबर 2023
81 Kanker (ST) कांकेर (एसटी) 7 नवंबर 2023
82 Keshkal (ST) केशकाल (एसटी) 7 नवंबर 2023
83 Kondagaon (ST) कोंंडागांव (एसटी) 7 नवंबर 2023
84 Narayanpur (ST) नारायणपुर (एसटी) 7 नवंबर 2023
85 Bastar (ST) बस्तर (एसटी) 7 नवंबर 2023
86 Jagdalpur जगदलपुर 7 नवंबर 2023
87 Chitrakot (ST) चित्रकोट (एसटी) 7 नवंबर 2023
88 Dantewara (ST) दंतेवाड़ा (एसटी) 7 नवंबर 2023
89 Bijapur (ST) बीजापुर (एसटी) 7 नवंबर 2023
90 Konta (ST) कोंटा (एसटी) 7 नवंबर 2023
10:03 PM. 2 Dec 23 10:03 PM. 2 Dec

Chhattisgarh Election Result 2023 LIVE: दो चरणों में हुए थे चुनाव

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव कराए गए थे. पहले चरण में 7 नवंबर को 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी. दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को हुई. इस दिन 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था.

6:54 PM. 2 Dec 23 6:54 PM. 2 Dec

Chhattisgarh Election Result 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ में कल सुबह सात बजे शुरू होगी मतगणना

छत्तीसगढ़ के लिए रविवार (3 दिसंबर) बहुत बड़ा दिन है. इसी दिन 23 साल के इस युवा प्रदेश को नया नेता मिलेगा. नई सरकार मिलेगी. जी हां, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना इसी दिन सुबह सात बजे शुरू हो जाएगी. सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक साथ सुबह आठ बजे से मतगणना होगी. दोपहर तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे. शाम तक यह भी तय हो जाएगा कि छत्तीसगढ़ में अगली सरकार किस पार्टी की बनेगी. कांग्रेस अपनी सत्ता बचाने में कामयाब हो जाएगी या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में लौटेगी.

मुख्य बातें

Chhattisgarh Chunav Results 2023 updates|छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना देर रात संपन्न हो गई. सभी 90 सीटों के परिणाम आ गए हैं. भाजपा ने सबसे ज्यादा 54 सीटों पर जीत दर्ज कर की है. कांग्रेस पार्टी 35 सीटों पर जीती है, जबकि जीजीपी को एक सीट पर जीत मिली है. इसके साथ ही साफ हो गया कि अब छत्तीसगढ़ में सरकार बदल जाएगी. भूपेश बघेल और डॉ रमन सिंह चुनाव जीत जीत गए हैं. टीएस सिंहदेव चुनाव हार गए हैं. भाजपा की जीत का जश्न दिल्ली तक मना. चुनाव हारने के बाद भूपेश बघेल ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >