Chhattisgarh: कोरवा जनजाति के एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या, पेड़ से लटकते मिले शव

Chhattisgarh Suicide: अधिकारी ने बताया कि- बागीचा थाना क्षेत्र के सामरबर गांव के बाहरी इलाके में राजू राम (28), उसकी पत्नी भिनसारीं बाई (22), पांच साल की बेटी देवंती बाई और तीन साल के बेटे देवन साईं के शव एक पेड़ से लटकते पाए गए.

Chhattisgarh Suicide: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक गांव के बाहरी इलाके में आज एक दंपति और उसके दो नाबालिग बच्चों के शव पेड़ से लटकते मिले. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पुलिस को आशंका है कि दंपति ने अपने बच्चों को मारने के बाद आत्महत्या कर ली.

अधिकारी ने दी सूचना

अधिकारी ने बताया कि- बागीचा थाना क्षेत्र के सामरबर गांव के बाहरी इलाके में राजू राम (28), उसकी पत्नी भिनसारीं बाई (22), पांच साल की बेटी देवंती बाई और तीन साल के बेटे देवन साईं के शव एक पेड़ से लटकते पाए गए. उन्होंने कहा कि राजू राम का परिवार सामरबर गांव में रहता था और पहाड़ी कोरवा समुदाय से ताल्लुक रखता था. पहाड़ी कोरवा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के दायरे में आता है.

Also Read: अरविंद केजरीवाल ने असम में फ्री बिजली और नौकरी देने का किया वादा, हिमंत बिस्वा पर लगाया गंभीर आरोप
आत्महत्या करने से पहले बच्चों की कर दी हत्या

अधिकारी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दंपति ने आत्महत्या करने से पहले अपने बच्चों की हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि हालांकि, मौत की असली वजह मामले की गहन जांच के बाद ही पता चल सकेगी. अधिकारी के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना के संबंध में जल्द मुकदमा दायर किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >