Chhath Puja Special Train: छठ पूजा में बिहार-झारखंड आना हुआ आसान, रेलवे चला रहा 250 स्पेशल ट्रेन

छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने करीब 1 लाख 40 हजार बर्थ ट्रेनों में उपलब्ध कराये हैं. यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी. उन्होंने बताया, छठ पूजा को लेकर हमने 250 से अधिक ट्रेनें शुरु की हैं. उन्होंने सभी लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं.

दिवाली समाप्त होते ही बिहार-झारखंड सहित उत्तर प्रदेश में छठ पूजा की तैयारी शुरू हो चुकी है. 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे लोकआस्था के इस महापर्व के लिए बड़ी संख्या में लोग बिहार-झारखंड अपने घर लौट रहे हैं. वैसे में ट्रेनों में भारी भीड़ बढ़ गयी है. लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन रेलवे ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए 250 छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है. जिससे देशभर के अलग-अलग हिस्सों से बिहार-झारखंड लौट रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

रेलवे ने 1.4 लाख बर्थ कराया उपलब्ध

छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने करीब 1.4 लाख बर्थ ट्रेनों में उपलब्ध कराये हैं. यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी. उन्होंने बताया, छठ पूजा को लेकर हमने 250 से अधिक ट्रेनें शुरु की हैं. करीब 1.4 लाख बर्थ उपलब्ध कराए गए हैं. उन्होंने सभी लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और कहा, लोगों के लिए जो भी जरूरी होगा हम उसकी व्यवस्था करेंगे. मैं सबके लिए उल्लास और समृद्ध छठ पूजा की कामना करता हूं.

Also Read: छठ पूजा के लिए बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, ट्रेन पकड़ने के लिए निकलना होगा इतना देर पहले

पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए 124 पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

रेलवे द्वारा छठ महापर्व के दौरान देश के विभिन्न शहरों से बिहार आने एवं इस पर्व के उपरांत वापसी यात्रा के लिए पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए 124 पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पटना-दानापुर-पाटलिपुत्र-गया तक आने एवं जाने वाली 50 पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी तक आने-जाने वाली 16 पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. कुमार ने बताया कि दरभंगा-सहरसा-सीतामढ़ी-रक्सौल तक आने-जाने वाली 34 पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अन्य 24 पूजा स्पेशल ट्रेनों का भी पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से परिचालन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >