जय छठी मइया! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को लोगों को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी और लिखा- जय छठी मइया!

लोक आस्था का महापर्व छठ का आज (रविवार) 19 नवंबर को तीसरा दिन है. आज के दिन छठ व्रती 36 घंटे का व्रत रखते हुए शाम के समय में डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देते हैं. यह पर्व झारखंड और बिहार के अलावा पूरे देश में मनाया जाता है. विदेशों में भी लोग इस महापर्व को मनाते नजर आते हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर अपने सभी परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं… सूर्यदेव की वंदना हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे…जय छठी मइया!


Also Read: Chhath Puja 2023 Arghya Timing LIVE: बिहार, झारखंड, यूपी में कब दिया जाएगा अर्घ्य, जानें अपने शहर का सही टाइम

लालू यादव ने कहा-जय छठ मैया की…

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सबों को हार्दिक शुभकामनाएं…छठ मैया आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें एवं सबो के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, प्रेम और बरकत दें… जय छठ मैया की…

केजरीवाल ने छठ पूजा पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को छठ पूजा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं. केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं.. छठी मइया आप सभी को स्वस्थ एवं खुशहाल रखें, समृद्ध रखें और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें…


Also Read: Aaj ka Panchang 19 नवंबर 2023: आज है आस्था का महापर्व छठ पूजा, जानें पंचांग में शुभ और अशुभ समय

आपको बता दें कि छठ पूजा बिहार का सबसे लोकप्रिय त्योहार है. चार दिवसीय पर्व छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार की शाम श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर देवी ‘छठी मैया’ की पूजा करेंगे. रविवार की शाम राजधानी पटना में पवित्र नदी गंगा के विभिन्न घाटों और तालाब किनारे राज्य के विभिन्न भागों में श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर देवी ‘छठी मैया’ की पूजा करेंगे. बिहार सरकार के द्वारा इस महापर्व को लेकर प्रदेश भर में व्यापक व्यवस्था की गई है.

Also Read: Weather Forecast: छठ के दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें अहमदाबाद का वेदर जहां होना है फाइनल मैच

व्रतियों का 36 घंटों का निर्जला उपावास 19 नवंबर को रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य और 20 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ पूरा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >