काबुल एयरपोर्ट पर अफरातफरी, फायरिंग में सात की मौत, भारत ने अबतक 400 लोगों को निकाला

Kabul Airport : ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान में जमीनी स्थितियां बहुत ही कठिन और चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन हम अधिक से अधिक सुरक्षित तरीके से हालात को संभालने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं.

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां के नागरिक दहशत में हैं और किसी तरह काबुल से निकल जाना चाहते हैं, यही वजह है कि काबुल एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल है. अफरातफरी के कारण कई बार वहां तालिबान ने फायरिंग भी की है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार ब्रिटेन की सेना ने यह जानकारी दी है कि काबुल एयरपोर्ट पर मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हुई है.

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान में जमीनी स्थितियां बहुत ही कठिन और चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन हम अधिक से अधिक सुरक्षित तरीके से हालात को संभालने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं.

भारत सरकार अपने लोगों को निकालने में जुटा

तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद काबुल की स्थितियां बहुत खराब हो गयी है, ऐसे में भारत सराकार अपने लोगों को वहां से निकाल रहा है और अबतक भारत सरकार ने 400 लोगों को अफगानिस्तान से निकाला है. इन 400 लोगों में से 329 नागरिक हैं बाकी अफगानी और अन्य देशों के लोग हैं.

आज 168 लोगों को भारत लाया गया

भारत सरकार की ओर से आज 168 लोगों को काबुल एयरपोर्ट से भारत लाया गया है. भारतीय वायुसेना के सी-19 सैन्य परिवहन विमान के जरिये 107 भारतीयों और 23 अफगान सिखों एवं हिंदुओं समेत कुल 168 लोगों को काबुल से भारत लाया गया. यह विमान हिंडन वायुसेना अड्डे पर उतरा. इस संबंध में विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गयी थी.

Also Read: पंचशीर के शेरों को अबतक नहीं जीत पाया तालिबान, अहमद शाह मसूद के बेटे ने कहा,आत्मसमर्पण हमारे शब्दकोश में नहीं

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >