अरविंद केजरीवाल का एलान- महिलाओं की सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे व स्ट्रीट लाइट

Chandigarh Municipal Elections आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर जमकर निशाना साधा.

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 19, 2021 10:51 PM

Chandigarh Municipal Elections आम आदमी पार्टी (Aam Adami Party) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने रविवार को चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) दोनों पर जमकर निशाना साधा. अपने संबोधन के दौरान दिल्ली ने सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलान करते हुए कहा कि चंडीगढ़ में कूड़े के पहाड़ खत्म करेंगे और चंडीगढ़ की साफ-सफाई करेंगे. साथ ही पानी का बिल जीरो करेंगे.

जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर चंडीगढ़ नगर निगम () में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो भ्रष्टाचार खत्म करेंगे. चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Nagar Nigam) का कर्मचारी आपके घर आकर काम करके जाएगा. चंडीगढ़ में कूड़े के पहाड़ खत्म करेंगे, पानी का बिल ​जीरो करेंगे. अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हाउसिंग सोसाइटी के विकास के काम चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) करेगा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ में सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) व स्ट्रीट लाइट (Street Light) लगाई जाएंगी.

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के चंडीगढ़ (Arvind Kejriwal In Chandigarh) के लोगों से किए गए इन चुनावी वादों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने तंज कसा है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर झूठ बोलने में कांग्रेस (Congress Party) को कोई पीछे छोड़ता है तो उसमें इन्हीं यानि अरविंद केजरीवाल का नाम आता है. हर जगह झूठे वादे करने के बावजूद देश के चुनावों में कहीं इनकी दाल नहीं गली है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब इन्होंने चंडीगढ़ का रुख किया है, यहां पर भी इनका कुछ नहीं चलने वाला.

Also Read: राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक कोई भी पीएम मोदी पर 7 पैसे के घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता: अनुराग ठाकुर

Next Article

Exit mobile version