CBSE Board 10th, 12th Exams: कैंसिल नहीं हुईं परीक्षाएं, लॉकडाउन के बाद क्या होगा? पढ़ें Latest CBSE News

CBSE Board Class 10, 12 Remaining Exam Date 2020 LIVE Updates: CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की लंबित विषयों को न कराने का फैसला किया है. ये बात इंडिया टुडे चैनल से बात करते हुए सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कही. उन्होंने कहा कि दसवीं की अब और परीक्षाएं नहीं होंगी उन्हें इंटरनल एसेस्मेंट के आधार पर ही प्रमोट कर दिया जाएगा. हालांकि आज ही बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षाएं लॉकडाउन के बाद होंगी इनकी तारीखों की घोषणाएं भी तभी होंगी. उसमें कहीं भी 10वीं की परीक्षाएं अब नहीं कराने की बात नहीं कही गई है.

CBSE Board Class 10, 12 Remaining Exam Date 2020 Latest Updates: CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की लंबित विषयों को न कराने का फैसला किया है. ये बात इंडिया टुडे चैनल से बात करते हुए सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कही. उन्होंने कहा कि दसवीं की अब और परीक्षाएं नहीं होंगी उन्हें इंटरनल एसेस्मेंट के आधार पर ही प्रमोट कर दिया जाएगा. हालांकि आज ही बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षाएं लॉकडाउन के बाद होंगी इनकी तारीखों की घोषणाएं भी तभी होंगी. उसमें कहीं भी 10वीं की परीक्षाएं अब नहीं कराने की बात नहीं कही गई है.

सीबीएसई के ट्वीट के मुताबिक, “हाल ही में सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कई तरह की अफवाहें सुनने को मिल रही हैं. ऐसे में यह फिर से दोहराया जा रहा है कि 10वीं और 12वीं कक्षाओं के 29 विषयों पर बोर्ड ने जो फैसला लिया था वह अब भी उसी पर कायम है. इस बारे में 1 अप्रैल 2020 को सर्कुलर जारी कर जानकारी दी गई थी.”

दसवीं की लंबित परीक्षााओं के बारे में हालांकी सीबीएससी ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है पर इंडिया टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू में CBSE के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने बताया की दसवीं बोर्ड की बाकी बचे विषयों की परीक्षा नहीं ली जाएगी.

कब तक आएगा रिजल्ट

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक अनुराग त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि 10वीं व 12वीं के जिन पेपर्स की परीक्षाएं ली जा चुकी हैं, उनकी आंसर शीट्स का मूल्यांकन कुछ जगहों पर शुरू हो चुका है। लेकिन क्योंकि परीक्षाएं अभी बाकी हैं, तो रिजल्ट तैयार होने में कम से कम दो महीने का समय लगेगा। यानी जून अंत से पहले रिजल्ट की संभावना नहीं है।

NEET और JEE की परीक्षा भी हो सकती है जल्द

मेडिकल व इंजीनयरिंग एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाएं NEET और JEE Main का आयोजन भी काफी हद तक 12वीं बोर्ड एग्जाम रिजल्ट पर निर्भर करता है.

दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखर‍ियाल ‘निशंक’ से कहा कि कोरोनावायरस के चलते उत्‍पन्न हुए हालातों के मद्देजनर बोर्ड की पेंडिंग परीक्षाओं को आयोजित करना मुमकिन नहीं है. ऐसे में स्‍टूडेंट्स को उनके इंटरनल नंबरों के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट कर देना चाहिए.

इधर उत्तर प्रदेश बोर्ड से 4 मई से बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने राज्य के शिक्षा मंत्रियों और मानव संसाधन विकास मंत्री की एक बैठक में यह भी कहा कि यूपी बोर्ड ने एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को अपनाया है और एक बार के उपाय के रूप में पाठ्यक्रम को सीमित करने के बारे में सोच सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >