Car Accident: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना में 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

Car Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

Car Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थानाक्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक अन्य वाहन से टकरा गयी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

डीसीपी ओमवीर सिंह ने शनिवार 9 नवंबर को पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक अन्य वाहन (ट्रेलर) में घुस गई जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई एवं उसमें सवार पांच लोगों में से तीन की ही मौत हो गई. ओमवीर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान एवं अनुज राठौर (24), शिवम यादव (24), शशांक राठौर (24), के रूप में हुई है. 

उनके अनुसार इस दुर्घटना में कार में सवार दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका इलाज चल रहा है. पुलिस उपायुक्त के मुताबिक उनके अनुसार ये सभी कार से फर्रूखाबाद से आ रहे थे. उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गयी है. अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >