Bye Election: बीजेपी ने 13 नवंबर को चुनाव की तारीख बदलने की मांग की, चुनाव आयोग से लगाई गुहार

Bye Election: भारतीय जनता पार्टी ने 13 नवंबर को होने वाले चुनाव की तारीख को बदलने की मांग कर दी है.

Bye Election: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तारीख को बदलने की मांग की है. इसको लेकर पार्टी ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपी है. जिसमें कार्तिक पूर्णिमा का हवाला देकर 13 नवंबर को होने वाले चुनाव की तारीख को बदलकर 20 नवंबर करने की मांग की गई है.

13 नवंबर को 10 में से 9 सीटों पर होना है उपचुनाव

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीट में से नौ सीट पर होने वाले उपचुनाव की मंगलवार को घोषणा कर दी हालांकि अदालत में मामला लंबित होने के कारण अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर मतदान नहीं होगा. निर्वाचन आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा सीट करहल, कुंदरकी, कटेहरी, सीसामऊ, खैर, गाजियाबाद सदर, मीरापुर, मझवा और फूलपुर के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा तथा 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी.

क्यों खाली हुए यूपी के 10 सीट

सपा प्रमुख एवं मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र से विधायक अखिलेश यादव के कन्नौज, मुरादाबाद जिले के कुंदरकी क्षेत्र से सपा विधायक जियाउर्रहमान के संभल, अंबेडकर नगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट से विधायक लालजी वर्मा के अंबेडकरनगर, अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट से सपा विधायक अवधेश प्रसाद के फैजाबाद (अयोध्या) से लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद ये सीट रिक्त हुई हैं. कानपुर की सीसामऊ सीट से विधायक इरफान सोलंकी को सजा सुनाये जाने की वजह से यह सीट रिक्त हुई. इसके अलावा बिजनौर जिले की मीरापुर सीट से राष्ट्रीय लोकदल के विधायक चंदन चौहान (बिजनौर), गाजियाबाद सदर से भाजपा विधायक अतुल गर्ग (गाजियाबाद), अलीगढ़ जिले के खैर क्षेत्र से भाजपा विधायक अनूप वाल्मीकि (हाथरस), प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रवीण पटेल (फूलपुर), मिर्जापुर के मझवां क्षेत्र के निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के विधायक विनोद कुमार बिंद (भदोही) के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद से विधानसभा की ये सीट रिक्त हुई हैं.

मिल्कीपुर सीट पर क्यों नहीं हो रहे चुनाव

मिल्कीपुर सीट पर चुनाव तारीखों की घोषणा नहीं किए जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, अदालत में मामला लंबित होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव नहीं कराया जा रहा है. इधर इस मामले को लेकर विपक्ष ने बीजेपी पर हमला बोला है. मिल्कीपुर सीट पर चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं होने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. सपा अध्यक्ष और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर बिना किसी का नाम लिये एक पोस्ट में कहा, जिसने जंग टाली है, समझो उसने जंग हारी है. निर्वाचन आयोग द्वारा अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट का कार्यक्रम घोषित नहीं किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने सवालिया निशान लगाया. भदौरिया ने कहा, जब नौ सीट पर चुनाव हो रहे हैं तो मिल्कीपुर सीट पर चुनाव क्यों नहीं हो सकता? राज्य सरकार ने निर्वाचन आयोग को क्या रिपोर्ट दी है? यह स्पष्ट किया जाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >