By-Election Result Updates: रामपुर-आजमगढ़ में बीजेपी की जीत, पंजाब के संगरूर में AAP को झटका
Copied link
6 राज्यों की 7 विधानसभा, 3 लोकसभा सीटों पर मतगणना संपन्न हो गयी है. त्रिपुरा की 4 में से 3 सीटें बीजेपी ने और 1 सीट कांग्रेस ने जीती है. UP की दो लोकसभा सीटें भाजपा ने जीत ली है, पंजाब की संगरूर सीट AAP के हाथ से निकल गयी है. आंध्र में YSRC, झारखंड में कांग्रेस और दिल्ली में AAP ने जीत दर्ज की है.
12:30 AM. 27 Jun 2212:30 AM. 27 Jun
आंध्रप्रदेश के अटमाकुर में वाईएसआर कांग्रेस को मिली जीत
आंध्रप्रदेश के अटमाकुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में वाईएसआर कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है. यहां एमवी रेड्डी ने करीब 75 फीसदी वोट हासिल करके विशाल अंतर से जीत दर्ज की. भाजपा दूसरे नंबर पर रही. उसे 14.1 फीसदी वोट मिले.
7:51 PM. 26 Jun 227:51 PM. 26 Jun
बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी जीते
यूपी के रामपुर उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी जीत गये हैं. सपा का यह गढ़ माना जाता है. ऐसी में बीजेपी ने सपा के गढ़ में सेंध लगाकर एक बड़ी जीत दर्ज की है. लोधी ने 42 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है.
7:51 PM. 26 Jun 227:51 PM. 26 Jun
संगरूर में AAP को बड़ा झटका
पंजाब के संगरूर में आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका लगा है. शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख और उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान उपचुनाव जीत गए हैं.
7:51 PM. 26 Jun 227:51 PM. 26 Jun
बीजेपी उम्मीदवार की जीत
यूपी के रामपुर उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार की जीत लगभग तय हो गई है. वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने दावा किया है कि, रामपुर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने जीत हासिल कर ली है.
7:20 PM. 26 Jun 227:20 PM. 26 Jun
रामपुर में बीजेपी आगे
रामपुर उप चुनाव की 26 राउंड के काउंटिंग में बीडेपी की बढ़त बरकरार है. भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी साढ़े 17 हजार वोटों से आगे चल रहे है. सपा प्रत्याशी आसिम राजा काफी पीछे हैं.
7:20 PM. 26 Jun 227:20 PM. 26 Jun
सिमरनजीत सिंह मान आगे
पंजाब के संगरूर उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान 5,628 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं. आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह पीछे.
7:20 PM. 26 Jun 227:20 PM. 26 Jun
यूपी की दोनों सीट से बीजेपी आगे
यूपी लोकसभा उपचुनाव के नतीजों में रामपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम सिंह लोधी, आजमगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आगे चल रहे हैं.
7:20 PM. 26 Jun 227:20 PM. 26 Jun
संगरूर में मान की बढ़त बरकरार
पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान की बढ़त बरकरार है. वहीं इस सीट से आप उम्मीदवार दूसरे नंबर पर हैं.
7:20 PM. 26 Jun 227:20 PM. 26 Jun
भाजपा उम्मीदवार पीछे
दिल्ली के राजिंदर नगर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है. पांचवें दौर की मतगणना पूरी होने के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार दुर्गेश पाठक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने प्रतिद्वंद्वी राजेश भाटिया से एक हज़ार से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं.
7:20 PM. 26 Jun 227:20 PM. 26 Jun
सपा ने बनाई बढ़त
त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने टाउन बोरदोवाली सीट पर विधानसभा चुनाव जीत लिया है. वहीं, यूपी की दोनों सीटों पर सपा ने बढ़त बना ली है.
7:20 PM. 26 Jun 227:20 PM. 26 Jun
आत्मकुर विधानसभा उपचुनाव
आत्मकुर विधानसभा उपचुनाव: वाईएसआरसीपी (YSRCP) के मेकापति विक्रम रेड्डी आगे चल रहे हैं.
7:20 PM. 26 Jun 227:20 PM. 26 Jun
यूपी उपचुनाव- दोनों सीट से सपा आगे
यूपी लोकसभा उपचुनाव काउंटिंग में रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम राजा, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ सीट से आगे चल रहे हैं.
7:20 PM. 26 Jun 227:20 PM. 26 Jun
त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी तीन सीटों पर आगे
त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग में बीजेपी तीन सीटों पर आगे चल रही है. टाउन बारदोवाली, जुबराजनगर और सूरमा पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक अगरतला सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है.
7:20 PM. 26 Jun 227:20 PM. 26 Jun
आजमगढ़ में भाजपा और रामपुर में सपा आगे
उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर उपचुनाव में मतदान के बाद रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई और शुरुआती रुझान में आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और रामपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगे चल रही हैं.
7:20 PM. 26 Jun 227:20 PM. 26 Jun
आम आदमी पार्टी पीछे
पंजाब के संगरूर लोकसभा उप चुनाव में सिमरनजीत सिंह मान आगे चल रहे हैं. वो आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह से 2061 वोट आगे चल रहे हैं.
7:20 PM. 26 Jun 227:20 PM. 26 Jun
मतगणना स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से होगी- एसपी बरनाल
पंजाब में हुए उपचुनाव की गिनती शुरू हो गई है. मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बरनाला के एसपी कुलदीप सोही ने बताया कि, मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है. हमने पूरे शहर में नाकाबंदी की हुई है. पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. हम आम आदमी को दिन भर कोई भी समस्या नहीं होने देंगे. मतगणना स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से होगी.
7:20 PM. 26 Jun 227:20 PM. 26 Jun
आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस का बीजेपी से मुकाबला
उद्योग मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी के निधन से खाली हुई आंध्र प्रदेश की आत्माकुर सीट पर भी उपचुनाव हो रहे हैं. इस उपचुनाव में विक्रम रेड्डी वाईएसआर कांग्रेस के उम्मीदवार हैं और उनका मुकाबला बीजेपी के जी भरत कुमार यादव हो रहा है.
7:20 PM. 26 Jun 227:20 PM. 26 Jun
धर्मेंद यादव आगे
यूपी उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. आजमगढ़ में वैलेट पेपर की काउंटिंग में धर्मेंद यादव 1 हजार वोट से आगे चल रहे हैं. वहीं, बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल दूसरे नंबर हैं, जबकि बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली तीसरे नंबर पर हैं.
7:20 PM. 26 Jun 227:20 PM. 26 Jun
वोटों की गिनती आज
पंजाब के संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज बरनाला में होनी है. बरनाला के एक कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है. यहां सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है.
7:20 PM. 26 Jun 227:20 PM. 26 Jun
पंजाब में दांव पर AAP की प्रतिष्ठा
पंजाब के संगरूर में हुए उपचुनाव के आज नतीजे आएंगे. यह सीट सीएम भगवंत मान के लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद खाली हुआ था. पंजाब चुनाव के बाद यह पहला मौके है जब प्रदेश में कोई चुनाव हुए हैं. ऐसे में यह सीट आम आदमी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का विषय है.
12:52 PM. 26 Jun 2212:52 PM. 26 Jun
3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटोंं का आज रिजल्ट
3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर हुए 23 जून को हुए उपचुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं. मतों की गिनती शुरू होने वाली है. दोपहर के बाद यह साफ होने की उम्मीद है कि कौन उम्मीदवार कहां से जीत रहा है. बता दें, उत्तर प्रदेश, पंजाब और झारखंड समेत देश के छह राज्यों में 23 जून को उपचुनाव हुए थे. यूपी की आजमगढ़ और रामपुर समेत झारखंड़ के मांडर उपचुनाव पर सबकी निगाहें दिकी हैं.
मुख्य बातें
6 राज्यों की 7 विधानसभा, 3 लोकसभा सीटों पर मतगणना संपन्न हो गयी है. त्रिपुरा की 4 में से 3 सीटें बीजेपी ने और 1 सीट कांग्रेस ने जीती है. UP की दो लोकसभा सीटें भाजपा ने जीत ली है, पंजाब की संगरूर सीट AAP के हाथ से निकल गयी है. आंध्र में YSRC, झारखंड में कांग्रेस और दिल्ली में AAP ने जीत दर्ज की है.