Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट में बुधवार (26 अगस्त) तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ है. सुबह करीब 5:20 बजे हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक निजी ट्रैवल बस की ट्रक को टक्कर हो गई. हादसा दुर्गापुरम स्टेज के पास हुआ. बस में कुल 43 यात्री सवार थे. दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
तेलंगाना के सूर्यापेट में दर्दनाक हादसा, बस ने ट्रक को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

तेलंगाना के सूर्यापेट बस और ट्रक की टक्कर, सांकेतिक तस्वीर, एआई
Copied link
Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही निजी बस एक चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. हादसे में कई यात्री घायल भी हुए हैं.