बुलढाणा हादसा: महाराष्ट्र बस दुर्घटना में जिंदा जले 26 लोग, डिवाइडर से टकराने के बाद धधक उठी बस, देखें वीडियो

ट्रैवल एजेंट विनायक नागपुरे ने बताया कि मेरी वर्धा में पराग ट्रेवल नाम से एजेंसी है. कल मेरे यहां से वर्धा से बस गयी थी जिसमें करीब 14 यात्री बैठे थे. मुझे रात में कॉल आयी जिसके बाद मुझे इस दर्घटना का पता चला और मैं वर्धा पुलिस स्टेशन आया. मेरा 6-7 यात्रियों के परिवारजन से संपर्क हुआ है.

Buldhana Bus Accident : महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक यात्री बस में आग लगने से 26 यात्रियों की झुलस कर मौत हो गयी. बुलढाणा में हुए सड़क हादसे में घायल हुए योगेश रामदास गवई भालेगांव ने हादसे को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मैं विदर्भ ट्रेवल की बस में बैठा था. हमारी गाड़ी समृद्धी पर दुर्घटना ग्रस्त हुई और गाड़ी पलटने के तुरंत गाड़ी में आग लग गयी. हम 3-4 लोग शीशा तोड़कर बाहर कूदे. हमारे बाहर आते ही गाड़ी में धमाका हो गया. फायर टीम घटना के 10-15 मिनट बाद आयी और आग पर काबू पाया.

बुलढाणा बस दुर्घटना पर बस मालिक वीरेंद्र डारना ने कहा कि यह हमारे परिवार की बस है जिसे 2020 में ली थी. यह बस पूरी तरह से नयी है जिसके दस्तावेज पूरी तरह से ठीक हैं. बस के चालक के पास भी अच्छा अनुभव है. चालक के अनुसार बस का टायर फटने से बस डिवाइडर पर चढ़ गयी और अत्यंत ज्वलनशील पदार्थों ने आग पकड़ ली. हमारी सूची के मुताबिक बस में करीब 27 यात्री थे.

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना को लेकर शोक जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई. घायल शीघ्र स्वस्थ हों. स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है. बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये PMNRF से दिए जाएंगे.

कैसे हुआ हादसा

हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि एक निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे बस डिवाइडर से टकरा गयी जिससे हादसा हुआ. बुलढाणा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुनील कडासने ने जानकारी दी जो खबर अबतक आयी है उसके अनुसार, बस का एक टायर फट जाने से वाहन एक खंभे से टकराने के बाद डिवाइडर से टकरा गया और उसमें आग लग गयी.

Also Read: महाराष्ट्र: 26 बस यात्रियों की जलने से मौत, समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा शवों का होगा DNA

जिला कलेक्टर डॉ. एच.पी. तुम्मोड ने कहा कि अभी तक 25 लोगों की मृत्यु हो गयी है. DNA जांच होने के बाद सभी शवों कों हम उनके परिजनों को सौंप देंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >