Breaking News : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, बेटे अभिजीत मुखर्जी ने दी जानकारी
Copied link
Breaking News, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है. उनकी हालत लंबे समय से नाजुक बनी हुई थी. उनके निधन की खबर उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने दी. इसके अतिरिक्त देश -विदेश की अन्य Breaking News के लिए पढ़ते रहें प्रभात खबर का यह लाइव ब्लॉग :
11:35 PM. 31 Aug 2011:35 PM. 31 Aug
कोरोना संक्रमित हुए थे प्रणब मुखर्जी
मालूम हो पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी. सैन्य अस्पताल में भर्ती कराये जाने से उनमें कोविड-19 की भी पुष्टि हुई थी.
11:35 PM. 31 Aug 2011:35 PM. 31 Aug
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, बेटे अभिजीत मुखर्जी ने दी जानकारी
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है. उनकी हालत लंबे समय से नाजुक बनी हुई थी. उनके निधन की खबर उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने दी. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सेना के रिसर्च एंड रेफरल (आर एंड आर) अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनकी काफी दिनों से हालत नाजुक बनी हुई थी. वे जीवनरक्षक प्रणाली पर रखे गये थे.
10:38 PM. 31 Aug 2010:38 PM. 31 Aug
प्रशांत भूषण पर लगा 1 रुपये का जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना मामले में सोमवार को उनपर एक रुपये का जुर्माना लगाया. कोर्ट ने कहा कि यदि वह इसे 15 सितंबर तक जमा नहीं कराते हैं तो उन्हें तीन महीने की जेल और तीन साल तक प्रैक्टिस करने से रोक दिया जाएगा. यह फैसला न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने फैसला सुनाया. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
4:47 PM. 31 Aug 204:47 PM. 31 Aug
भारत-चीन सीमा पर सैनिकों में फिर हुई झड़प
भारत-चीन सीमा पर सैनिकों में फिर हुई झड़प, पैंगोंग झील के निकट चीन ने की घुसपैठ की कोशिश. घटना 29/30 अगस्त के रात की है. सेना के पीआरओ कर्नल अमन अहमद ने यह जानकारी दी
4:24 PM. 31 Aug 204:24 PM. 31 Aug
सुशांत सिंह मामले में पूछताछ के लिए ईडी के कार्यालय पहुंचे गौरव आर्य
सुशांत सिंह मामले में पूछताछ के लिए The Tamarind Hotel होटल के मालिक गौरव आर्य ईडी के कार्यालय पहुंचे.
4:24 PM. 31 Aug 204:24 PM. 31 Aug
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत बिगड़ी
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में गिरावट दर्ज की गयी है. उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया है. वे डीप कोमा में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.
4:24 PM. 31 Aug 204:24 PM. 31 Aug
चार दिनों के लिए बंद हुई करेंसी नोट प्रेस, 40 कर्मचारी कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र में करेंसी नोट प्रेस को सोमवार से चार दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. यहां 40 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
3:15 PM. 31 Aug 203:15 PM. 31 Aug
गृहमंत्री अमित शाह को मिली अस्पताल से छुट्टी
गृहमंत्री अमित शाह को आज एम्स से छुट्टी मिल गयी है. वे 18 अगस्त को यहां भरती हुए थे. कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद हुई परेशानी के कारण वे अस्पताल में भरती हुए थे.
Posted By : Rajneesh Anand
मुख्य बातें
Breaking News, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है. उनकी हालत लंबे समय से नाजुक बनी हुई थी. उनके निधन की खबर उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने दी. इसके अतिरिक्त देश -विदेश की अन्य Breaking News के लिए पढ़ते रहें प्रभात खबर का यह लाइव ब्लॉग :