Breaking News : दिल्ली में फिर से खुलेंगे होटल, जिम अब भी बंद, साप्ताहिक बाजार पर ये फैसला

Breaking News : देश में कोविड-19 (coronavirus in india) के मामले बढ़कर 27 लाख के पार चले गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जांच का स्तर बरकरार रहने के बावजूद कोविड-19 की संक्रमण दर 10.03 प्रतिशत से घटकर 7.72 प्रतिशत रह गयी है. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में कोरोना (covid 19 in world) से अब तक 22,069,384 लोग संक्रमित हैं. इधर, पाकिस्तान (pakistan) के दौरे पर चीन (china) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जाएंगे. सुशांत केस (sushant singh rajput ) में रिया की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
11:01 PM. 19 Aug 20 5:31 PM. 19 Aug

दिल्ली में फिर से खुलेंगे होटल, जिम अब भी बंद, साप्ताहिक बाजार पर ये फैसला

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में आज दिल्ली में होटलों को फिर से खोलने की स्वीकृति दी गई है. वहीं जिम को अब भी खोलने की मंजूरी नहीं दी गयी है. दूसरी ओर परीक्षण के आधार पर साप्ताहिक बाजार को फिर से खोलने के लिए मंजूरी दे दी गयी है.

11:01 PM. 19 Aug 20 5:31 PM. 19 Aug

जम्मू और कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू और कश्मीर के दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के मोलु चित्रग्राम इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. आगे जानकारी की प्रतीक्षा है.

7:17 PM. 19 Aug 20 1:47 PM. 19 Aug

रिया चक्रवर्ती के वकील ने कहा- रिया सीबीआई जांच में पेश होंगी और उसका सामना करेंगी

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मणेशिंदे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले के तथ्यों और परिस्थितियों की जांच करने और मुंबई पुलिस की रिपोर्ट देखने के बाद पाया कि यह वांछित न्याय होगा क्योंकि रिया ने खुद CBI जांच के लिए कहा था. रिया सीबीआई जांच में पेश होंगी और उसका सामना करेंगी जैसा उन्होंने पहले मुंबई पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय(ED) की जांच में किया था. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

7:06 PM. 19 Aug 20 1:36 PM. 19 Aug

विकास दुबे मुठभेड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा

विकास दुबे मुठभेड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश बीएस चौहान के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए गठित न्यायिक समिति पर सवाल उठाने वाली याचिका खारिज की. कोर्ट ने कहा कि विकास दुबे मुठभेड़ मामले में न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) चौहान की अध्यक्षता वाली न्यायिक समिति द्वारा निष्पक्ष जांच के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गये हैं.

7:06 PM. 19 Aug 20 1:36 PM. 19 Aug

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिहार पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी सही है,सीबीआई जांच की सिफारिश कानून सम्मत है. कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार मामले को जांच के लिए सीबीआई के पास भेजने के लिए सक्षम है. कोर्ट ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 174 (आत्महत्या की जांच) के तहत जांच कर रही मुंबई पुलिस का अधिकार क्षेत्र सीमित है.

7:06 PM. 19 Aug 20 1:36 PM. 19 Aug

सीबीआई जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की याचिका खारिज कर दी है.

मुख्य बातें

Breaking News : देश में कोविड-19 (coronavirus in india) के मामले बढ़कर 27 लाख के पार चले गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जांच का स्तर बरकरार रहने के बावजूद कोविड-19 की संक्रमण दर 10.03 प्रतिशत से घटकर 7.72 प्रतिशत रह गयी है. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में कोरोना (covid 19 in world) से अब तक 22,069,384 लोग संक्रमित हैं. इधर, पाकिस्तान (pakistan) के दौरे पर चीन (china) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जाएंगे. सुशांत केस (sushant singh rajput ) में रिया की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >