Breaking News : ड्रग्स मामले में कॉमडेयिन भारती सिंह गिरफ्तार

Breaking News LIVE Today: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही आज छठ महापर्व (Chhath Puja 2020) संंपन्न हो गया. इधर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) G20 समिट (G 20 Summit) में हिस्सा लेंगे. साथ ही गुजरात के पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी (Pandit Dindayal Petorleum university Convocation ceremony) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. जबकि गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज चेन्नई दौरे पर हैं. वहां पर केंद्रीय मंत्री कई विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. भारत में करोना संक्रमितों (Coronavirus in india) की संख्या 90 लाख 50 हजार के पार हो गयी है. वहीं दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Air Pollution) और कोरोना संक्रमण दोनों बढ़ रहे हैं. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

1:46 AM. 22 Nov 20 1:46 AM. 22 Nov

ड्रग्स मामले में कॉमडेयिन भारती सिंह गिरफ्तार

ड्रग्स मामले में जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह को NCB ने गिरफ्तार कर लिया है. NCB ने भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा और दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया. भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने ड्रग्स सेवन की बात मान ली है. भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया से अब भी पूछताछ चल रही है.

8:01 PM. 21 Nov 20 8:01 PM. 21 Nov

कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर NCB ने की छापेमारी

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापेमारी की है. यह जानकारी एनसीबी ने दी है.

7:51 PM. 21 Nov 20 7:51 PM. 21 Nov

चेन्नई पंहुचे गृहमंत्री अमित शाह

तमिलनाडु: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह चेन्नई पहुंचे. वह तमिलनाडु में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

7:51 PM. 21 Nov 20 7:51 PM. 21 Nov

त्रिपुरा के डोलुबरी गांव ब्रू शरणार्थियों के पुनर्वास का विरोध

स्थानीय लोगों ने उत्तर त्रिपुरा जिले, त्रिपुरा के डोलुबरी गाँव में मिजोरम से ब्रू शरणार्थियों के पुनर्वास का विरोध किया

7:51 PM. 21 Nov 20 7:51 PM. 21 Nov

दिल्ली में मास्क नहीं पहनने पर लगा जुर्माना

दिल्ली: दिल्ली-नोएडा सीमा पर अधिकारियों ने यात्रा के दौरान मास्क नहीं पहनने पर लोगों पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया. उन्होंने कहा, ” हमें 2,000 रुपये लेने के नए दिशानिर्देश मिले हैं.

6:25 PM. 21 Nov 20 6:25 PM. 21 Nov

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

जम्मू और कश्मीर: राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया.

6:25 PM. 21 Nov 20 6:25 PM. 21 Nov

मुंबई में तीन साल की बच्ची के सात गैंगरेप

महाराष्ट्र: मुंबई में तीन साल की बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़कों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. आरोपियों के खिलाफ POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और दोनों लड़कों को सुधारगृह भेज दिया गया है .

6:25 PM. 21 Nov 20 6:25 PM. 21 Nov

तेलंगाना में मिले 925 नये कोरोना संक्रमित

तेलंगाना में 20 नवंबर को 925 नए # COVID19 मामले आये जबकि 1,367 लोग कोरोना से ठीक हुए, वहीं तीन संक्रमितों की मौत के साथ मरनेवालों की संख्या 1,426 हो गयी. इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 2,62,653 हो गयी है जबकि अब तक 2,49,157 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में एक्टिव केस की संख्या 12,070 है.

6:25 PM. 21 Nov 20 6:25 PM. 21 Nov

देश में 90 लाख 50 हजार के पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 लाख 50 हजार के पार हो गयी है. पिछले 24 घंटे में 46,232 नये मामले सामने आये हैं. देश में कोरोना से अब तक 1,32,726 लोगों की मौत हो चुकी है.

6:25 PM. 21 Nov 20 6:25 PM. 21 Nov

असम में 10 से अधिक घरों में लगी आग

असम: जोरहाट में राजा मैदान रोड पर 10 से अधिक घरों में आग लग गई है. अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आग बुझाने का कार्य चल रहा है.

6:25 PM. 21 Nov 20 6:25 PM. 21 Nov

पुलिस की अनोखी पहल, एक दिन के लिए बालिका को बनाया थाना प्रभारी

कानपुर पुलिस स्टेशन मे एक दिन के लिए एक बालिका को थाना प्रभारी बनाया गया था. इसे बार में पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपने अधिकारों और कानून प्रक्रियाओं की जानकारी महिलाओं को होनी चाहिए. उन्हें इसके प्रति जागरूक करना जरूरी है. जबकि एक दिन के लिए प्रभार संभालने वाली बच्ची ने कहा कि यह बहुत ही मनोरंजक था. मैंने बहुत कुछ सीखा कि पुलिस स्टेशन कैसे काम करते हैं.

6:25 PM. 21 Nov 20 6:25 PM. 21 Nov

दिल्ली में कम नहीं हो रहा प्रदूषण

सिस्टम ऑफ़ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR-India) के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है.

6:25 PM. 21 Nov 20 6:25 PM. 21 Nov

दिल्ली में पेड़ से टकरायी यूपी रोडवेज की बस, 12 घायल

दिल्ली: यूपी रोडवेज बस के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बीती रात एक पेड़ से टकरा जाने से 12 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया.

6:25 PM. 21 Nov 20 6:25 PM. 21 Nov

सीएम नीतीश कुमार ने दिया अर्घ्य

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज #ChhathPuja के अंतिम दिन उगते सुर्य को अर्घ्य दिया और प्रार्थना की.

6:25 PM. 21 Nov 20 6:25 PM. 21 Nov

धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन

ओडिशा: भुवनेश्वर में पुजारियों ने राज्य में धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. ओडिशा मंदिर सेवायत संघ के अध्यक्ष कामेश्वर त्रिपाठी ने कहा, “सरकार को हमारी शिकायतों पर विचार करना चाहिए. अगर मंदिर बंद रहेंगे तो हम अपनी आजीविका कैसे बनाए रखेंगे?”

2:00 PM. 21 Nov 20 2:00 PM. 21 Nov

चेन्नई दौरे पर गृहमंत्री

गृहमंत्री अमित शाह आज चेन्नई दौरे पर हैं. चेन्नई में वो अलग-अलग विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

2:00 PM. 21 Nov 20 2:00 PM. 21 Nov

जी 20 समिट में शामिल होंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जी 20 समिट में शामिल होंगे. इसके अलावा गुजरात के पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे.

Posted By: Pawan Singh

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Today: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही आज छठ महापर्व (Chhath Puja 2020) संंपन्न हो गया. इधर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) G20 समिट (G 20 Summit) में हिस्सा लेंगे. साथ ही गुजरात के पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी (Pandit Dindayal Petorleum university Convocation ceremony) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. जबकि गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज चेन्नई दौरे पर हैं. वहां पर केंद्रीय मंत्री कई विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. भारत में करोना संक्रमितों (Coronavirus in india) की संख्या 90 लाख 50 हजार के पार हो गयी है. वहीं दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Air Pollution) और कोरोना संक्रमण दोनों बढ़ रहे हैं. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >