Breaking News : आर्य समाज के नेता स्वामी अग्निवेश का 80 साल की उम्र में निधन

Breaking News LIVE : आर्य समाज के अग्रणी नेता और हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वामी अग्निवेश का 80 साल की उम्र में देहांत हो गया. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका (coronavirus in us) के बाद भारत (coronavirus in india) दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. लेकिन कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार अमेरिका से कई गुना ज्यादा है. देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 44 लाख पार पहुंच गई है. इधर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मुख्य वैज्ञानिक का कहना है कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और दवा कंपनी ऐस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविड-19 टीके (Corona vaccine) का परीक्षण रूकने से एजेंसी बहुत चिंतित नहीं है. शिव सेना और कंगना रनौत के बीच बयानों को दौर जारी है. वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी तनातनी के बीच मॉस्को में भारत और चीन (india china border face off) के विदेश मंत्रियों के बीच करीब ढाई घंटे मुलाकात हुई. मुंबई आज सुबह भूकंप (Mumbai earthquake) के झटकों से हिल गया. रघुवंश प्रसाद सिंह (Raghuvansh Prasad Singh ) के राजद से इस्तीफा देने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. देश और दुनिया की हर बडी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
8:02 PM. 11 Sept 20 8:02 PM. 11 Sept

स्वामी अग्निवेश का 80 साल की उम्र में निधन

सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाज की प्रतिष्ठित हस्ती स्वामी अग्निवेश का निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में शुक्रवार शाम को अंतिम सांस ली. स्वामी अग्निवेश को सोमवार को नयी दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज में भर्ती कराया गया था. वहीं उनका निधन हो गया. अस्पताल ने इसकी पुष्टि कर दी है.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

दाऊद का घर छोड़ दिया और कंगना का तोड़ दिया

देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दाऊद का घर छोड़ दिया और कंगना का तोड़ दिया.

5:13 PM. 11 Sept 20 5:13 PM. 11 Sept

उत्तर प्रदेशः राज्य मंत्री जय कुमार सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित

यूपी के कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. संक्रमण की पुष्टि के बाद मंत्री ने खुद को घर में कोरेंटीन करने की जानकारी दी है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

पाकिस्तान अपने देश में और सीमा पार ‘‘हिंसा की संस्कृति” को बढ़ावा दे रहा है

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने अपने देश में और सीमा पार ‘‘हिंसा की संस्कृति” को बढ़ावा दिया है और मानवाधिकारों पर उसके ‘‘ खेदजनक” रिकॉर्ड तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार वैश्विक समुदाय के लिए ‘‘लगातार चिंता” का विषय बना हुआ है.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

महाराष्ट्र पुलिस के 189 और जवान कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र पुलिस के 189 और जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पिछले 24 घंटे में एक जवान की मौत भी हो गई. अब तक 18405 जवान संक्रमित हो चुके हैं.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

अगले सप्ताह हाई कोर्ट जाएंगे

टीवी रिपोर्ट के अनुसार रिया चक्रवर्ती के वकील ने कहा है कि अगले सप्ताह वह हाई कोर्ट जाएंगे.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज, रहना होगा जेल में

मुंबई की एक स्पेशल कार्ट ने शोविक चक्रवर्ती, रिया चक्रवर्ती, अब्दुल बासित, ज़ैद विलात्रा, दिपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की जमानत याचिका को खारिज की. NCB ने इन्हें सुशांत सिंह राजपूत मामले से संबंधित ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

मनोज झा नामांकन दाखिल किया

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में उपसभापति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

‘स्कूल एजुकेशन इन 21st सेंचुरी’ कार्यक्रम

‘स्कूल एजुकेशन इन 21st सेंचुरी’ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों में दुनिया का हर क्षेत्र बदल गया. हर व्यवस्था बदल गई. इन तीन दशकों में हमारे जीवन का शायद ही कोई पक्ष हो जो पहले जैसा हो. लेकिन वो मार्ग, जिस पर चलते हुए समाज भविष्य की तरफ बढ़ता है, हमारी शिक्षा व्यवस्था, वो अब भी पुराने ढर्रे पर ही चल रही थी.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

एलएसी पर तनाव, चीन के साथ चुशूल में ब्रिगेड कमांडर स्तर की बातचीत जारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एलएसी के हालात पर बैठक करेंगे जिसमें सीडीएस के साथ ही तीनों सेनाध्यक्ष शामिल होंगे. इधर चीन के साथ चुशूल में ब्रिगेड कमांडर स्तर की बातचीत जारी है.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर के बडगाम के कावोसा खलीसा इलाके में एक संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी मारा गया. भारतीय सेना के उत्तरी कमान ने यह जानकारी दी है.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 96,551 नये मामले, 1,209 मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 96,551 मामले सामने आए और 1,209 मौतें हुई हैं. अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 45,62,415 हो गई है जिसमें 9,43,480 सक्रिय मामले, 35,42,664 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 76,271 मौतें शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सुबह यह जानकारी दी है.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में आज सुबह लगभग 08:30 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

10 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 5,40,97,975 सैंपल टेस्ट किए गए

10 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 5,40,97,975 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,63,542 सैंपल कल टेस्ट किए गए. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(ICMR) ने यह जानकारी दी है.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

मीडिया रिपोर्ट्स पर स्वतः संज्ञान

हिमाचल प्रदेश महिला आयोग ने अभिनेत्री कंगना रनौत के हैरसमेंट वाली मीडिया रिपोर्ट्स पर स्वतः संज्ञान लिया है. रिपोर्ट्स में कहा गया था कि बीएमसी अधिकारी, मुंबई पुलिस औऱ कई राजनेताओं ने उनके साथ अभद्रता की है.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

महाराष्ट्र के नासिक में 3.6 तीव्रता का भूकंप

महाराष्ट्र के नासिक में 3.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है. हालांकि किसी नुकसान की खबर नहीं है.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

आतंकवादी का शव आज सुबह सुरक्षा बलों ने नाले से बरामद किया

7 सितंबर को आतंकवादी ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की और भागने की कोशिश में सुकनग नाला में कूद गया. इस दौरान उसे गर्दन पर चोट लगी. आतंकवादी का शव आज सुबह सुरक्षा बलों ने नाले से बरामद किया है. ज्वाइंट ऑपरेशन खत्म हो चुका है. भारतीय सेना की ओर से यह जानकारी दी गई.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

बडगाम में मारे गए आतंकियों के शव बरामद

जम्मू कश्मीर के बडगाम में मारे गए आतंकियों के शव बरामद कर लिये गये हैं. 4 दिन पहले एनकाउंटर हुआ था.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

पिछले 29 दिनों में रिकवरी और डिस्चार्ज हो चुके मरीजों में 100% से ज्यादा वृद्धि हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

मनोज झा आज नामांकन दाखिल करेंगे

राज्यसभा उपसभापति के लिए मनोज झा आज नामांकन दाखिल करेंगे.

2:29 PM. 11 Sept 20 2:29 PM. 11 Sept

रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर कोर्ट आज सुना सकता है फैसला

रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर कोर्ट आज फैसला सुना सकता है.

7:23 AM. 11 Sept 20 7:23 AM. 11 Sept

मुंबई में भूकंप

मुंबई में आज तड़के 3.57 बजे 3.5 की तीव्रता का भूकंप आया.

7:23 AM. 11 Sept 20 7:23 AM. 11 Sept

कोरोना के आरटी-पीसीआर टेस्ट आज

मॉनसून सत्र के मद्देनजर लोकसभा में आज कोरोना के आरटी-पीसीआर टेस्ट किए जाएंगे.

7:23 AM. 11 Sept 20 7:23 AM. 11 Sept

कुछ घंटे और मेट्रो की सेवा बढ़ जाएगी

दिल्ली में आज से कुछ घंटे और मेट्रो की सेवा बढ़ जाएगी. अब सुबह-शाम 6 घंटे मेट्रो दौड़ेगी.

7:23 AM. 11 Sept 20 7:23 AM. 11 Sept

20 सेकंड में कोविड-19 टेस्ट

लंदन में ब्रिटिश कंपनी ने 20 सेकंड में होने वाला कोविड-19 टेस्ट लॉन्च किया.

7:23 AM. 11 Sept 20 7:23 AM. 11 Sept

लालू यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई

रांची हाईकोर्ट में राजद प्रमुख लालू यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी.

7:23 AM. 11 Sept 20 7:23 AM. 11 Sept

अफगान शांति वार्ता शुरू

तालिबान ने कहा कि वह शनिवार को अफगान शांति वार्ता शुरू करने के लिए तैयार है. AFP ने यह जानकारी दी है.

7:23 AM. 11 Sept 20 7:23 AM. 11 Sept

भारत चीन के बी 5 सूत्री सहमति

वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी तनातनी के बीच मॉस्को में भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच करीब ढाई घंटे मुलाकात चली. विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीनी समकक्ष वांग यी के बीच बैठक के दौरान सीमा पर तनाव खत्म करने को लेकर 5 सूत्री सहमति बनी है. यही नहीं दोनों पक्ष इस पर राजी हुए हैं कि बातचीत जारी रखेंगे और सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का काम करेंगे.

7:23 AM. 11 Sept 20 7:23 AM. 11 Sept

कोविड-19 टीके का परीक्षण रूकने से ज्यादा चिंतित नहीं है विश्व स्वास्थ्य संगठन

विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक का कहना है कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और दवा कंपनी ऐस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविड-19 टीके का परीक्षण रूकने से एजेंसी बहुत चिंतित नहीं है. डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने ऑक्सफोर्ड के क्लीनिकल परीक्षण में आयी रूकावट को दुनिया के लिए यह समझने का अवसर बताया कि ‘‘अनुसंधान में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं.”

7:23 AM. 11 Sept 20 7:23 AM. 11 Sept

कंगना की मां ने कही ये बात

कंगना की मां आशा रनौत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने जो काम किया वो बहुत निंदनीय है मैं उसका कड़े शब्दों में विरोध करती हूं. मुझे इस बात की खुशी है कि पूरा भारतवर्ष मेरी बेटी के साथ है. मुझे अपनी बेटी पर गर्व है कि वो हमेशा सच्चाई के साथ रही है और आगे भी रहेगी. उन्होंने आगे कहा कि मैं देश के गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मेरी बेटी को सुरक्षा प्रदान करवायी. अगर आज उसे सुरक्षा नहीं मिली होती तो उसके साथ कुछ भी हो सकता था. कंगना की मां ने मोदी सरकार और जयराम सरकार का तहेदिल से आभार जताया.

7:23 AM. 11 Sept 20 7:23 AM. 11 Sept

लालू ने लिखा कहीं नहीं जा रहे हैं

इधर इसके जवाब में चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद ने भी उन्हें पत्र लिख कर कहा है कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं. इस पर मिल-बैठ कर चर्चा करेंगे. उल्लेखनीय है कि वैशाली के पूर्व सांसद रामा सिंह की पार्टी में इंट्री की चर्चा के बीच रघुवंश ने 23 जून को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था. हालांकि, राजद सुप्रीमो ने उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया. लालू प्रसाद ने खुद फोन लगाकर कई बार चर्चा की. तेजस्वी प्रसाद ने भी दिल्ली एम्स में जाकर उनसे मुलाकात की थी.

7:23 AM. 11 Sept 20 7:23 AM. 11 Sept

रघुवंश ने दिया राजद से इस्तीफा

दिल्ली एम्स के आइसीयू में भर्ती राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद को पत्र लिख इस्तीफा देने का घोषणा कर दी.

7:23 AM. 11 Sept 20 7:23 AM. 11 Sept

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Breaking News LIVE : आर्य समाज के अग्रणी नेता और हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वामी अग्निवेश का 80 साल की उम्र में देहांत हो गया. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका (coronavirus in us) के बाद भारत (coronavirus in india) दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. लेकिन कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार अमेरिका से कई गुना ज्यादा है. देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 44 लाख पार पहुंच गई है. इधर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मुख्य वैज्ञानिक का कहना है कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और दवा कंपनी ऐस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविड-19 टीके (Corona vaccine) का परीक्षण रूकने से एजेंसी बहुत चिंतित नहीं है. शिव सेना और कंगना रनौत के बीच बयानों को दौर जारी है. वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी तनातनी के बीच मॉस्को में भारत और चीन (india china border face off) के विदेश मंत्रियों के बीच करीब ढाई घंटे मुलाकात हुई. मुंबई आज सुबह भूकंप (Mumbai earthquake) के झटकों से हिल गया. रघुवंश प्रसाद सिंह (Raghuvansh Prasad Singh ) के राजद से इस्तीफा देने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. देश और दुनिया की हर बडी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >