Breaking News : महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, आज आये 63,294 मामले

Breaking News Live Updates : देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in India) के मामले लगातार बढते जा रहे हैं. 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक ‘Tika utsav' का आयोजन किया जा रहा है. इधर बंगाल (Bengal chunav 2021, mamta Banerjee, amit shah ) में चुनाव की सरगर्मी और तेज हो चली है. वहीं IPL-14 के तीसरे मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद का कोलकाता नाइट राइडर्स से मुकाबला होगा. देश और दुनिया की हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

Live Updates
9:20 PM. 11 Apr 21 9:20 PM. 11 Apr

महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, आज आये 63,294 मामले

महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, आज आये 63,294 मामले

9:20 PM. 11 Apr 21 9:20 PM. 11 Apr

मुंबई में आज आये कोरोना के 9,989 मामले

मुंबई में आज आये कोरोना के 9,989 मामले

9:20 PM. 11 Apr 21 9:20 PM. 11 Apr

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पांच वाहनों को आग के हवाले किया

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पांच वाहनों को आग के हवाले किया

9:20 PM. 11 Apr 21 9:20 PM. 11 Apr

कोरोना की स्थिति सुधरने तक भारत सरकार ने रेमडेसिवीर इंजेक्शन का निर्यात बंद किया

कोरोना की स्थिति सुधरने तक भारत सरकार ने रेमडेसिवीर इंजेक्शन का निर्यात बंद किया

9:20 PM. 11 Apr 21 9:20 PM. 11 Apr

नोएडा के स्लम क्लस्टर में लगी आग, दो बच्चों की लाश बरामद

नोएडा के स्लम क्लस्टर में लगी आग, दो बच्चों की लाश बरामद

9:20 PM. 11 Apr 21 9:20 PM. 11 Apr

उत्तर प्रदेश में 15,353 नये मामले, स्कूल -काॅलेज 30 अप्रैल तक बंद

उत्तर प्रदेश में 15,353 नये मामले, स्कूल -काॅलेज 30 अप्रैल तक बंद

9:20 PM. 11 Apr 21 9:20 PM. 11 Apr

यूपी में 30 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद, तय परीक्षाएं होंगी

यूपी में 30 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद, तय परीक्षाएं होंगी

2:27 PM. 11 Apr 21 2:27 PM. 11 Apr

कूच बिहार हिंसा पर अमित शाह ने कहा कि दुखद घटना है, इसका हमे अफसोस है.

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार हिंसा पर अमित शाह ने कहा कि दुखद घटना है, इसका हमे अफसोस है.

2:27 PM. 11 Apr 21 2:27 PM. 11 Apr

महाराष्ट्र में वैक्सीन की भारी कमी,केंद्र सरकार पूरी करे डिमांड- स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कही ये बात 

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में वैक्सीन की भारी कमी है. केंद्र सरकार हमारी डिमांड पूरी करे.

2:27 PM. 11 Apr 21 2:27 PM. 11 Apr

ममता बनर्जी ने फायरिंग में मारे गए युवकों के परिजनो से बात की

सिलीगुड़ी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने फायरिंग में मारे गए युवकों के परिजनो से बात की. टीएमसी सुप्रीमो ने इस दौरान कहा कि मैं आज ही आप लोगों के पास आने वाली थी, लेकिन मुझे वहां आने से रोक दिया गया. ममता बनर्जी ने आगे कहा कि मैं 14 अप्रैल को वहां पर आने की कोशिश करूंगी. इस दौरान सीएम ने परिजनों से एफआईआर करवाने के लिए भी कहा.

2:27 PM. 11 Apr 21 2:27 PM. 11 Apr

NIA ने सचिन वाजे के सहयोगी API रियाज काजी को किया गिरफ़्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने सचिन वाजे के सहयोगी API रियाज काजी को गिरफ़्तार किया है. इसकी जानकारी NIA के अधिकारी ने दी है.

2:27 PM. 11 Apr 21 2:27 PM. 11 Apr

दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लेकिन सख्ती जरूरी: सीएम केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 10,732 नए मामले सामने आए हैं. हम लॉकडाउन नहीं चाहते लेकिन सख्ती जरूरी है. पिछले साल नवंबर से ज्यादा खतरनाक दौर आ चुका है.

2:27 PM. 11 Apr 21 2:27 PM. 11 Apr

अनिल देशमुख के दो निजी सहायकों को बयान दर्ज करने के लिए CBI ने बुलाया 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के दो निजी सहायकों को उनके बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है.

2:27 PM. 11 Apr 21 2:27 PM. 11 Apr

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,52,879 नए मामले

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,52,879 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,33,58,805 हो गई है. वहीं 839 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,69,275 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,08,087 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,20,81,443 हो गई है.

2:27 PM. 11 Apr 21 2:27 PM. 11 Apr

शनिवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,66,26,850 सैंपल टेस्ट

भारत में शनिवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,66,26,850 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. इनमें से 14,12,047 सैंपल कल टेस्ट किए गए. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने यह जानकारी दी है.

2:27 PM. 11 Apr 21 2:27 PM. 11 Apr

शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में और दो आतंकवादी मारे गए

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं. पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि इसके साथ ही मुठभेड़ में मारे जाने वाले आतंकवादियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है.

2:27 PM. 11 Apr 21 2:27 PM. 11 Apr

महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन

महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान मुंबई की सड़कें सुनसान नजर आ रहीं हैं. आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लागू करने का काम किया है.

8:14 AM. 11 Apr 21 8:14 AM. 11 Apr

भारत में कोरोना विस्फोट

रोजाना संक्रमण के नए मामले 24 घंटों के दौरान डेढ़ लाख के आंकड़े को भी पार कर चुका है जिससे सभी सहम गये हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में शनिवार को एक दिन में यानी बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 152,682 नए पॉजिटिव केस मिलने से हडकंप मच गया है.

8:14 AM. 11 Apr 21 8:14 AM. 11 Apr

टीका लगवाने की अपील

‘टीका उत्सव’ के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे कई राज्य योग्य लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों से अपील की है कि ‘टीका उत्सव’ के दौरान बड़ी संख्या में वे टीका लगवाएं.

8:14 AM. 11 Apr 21 8:14 AM. 11 Apr

‘टीका उत्सव’ का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक ‘टीका उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य अधिकतम योग्य लाभार्थियों का वैक्सीनेशन करना है.

8:14 AM. 11 Apr 21 8:14 AM. 11 Apr

बंगाल में चुनावी सरगर्मी तेज

बंगाल में चुनावी सरगर्मी तेज है. आज टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी बर्दमान जाएंगी जहां वो रोड शो करेंगी. इधर बंगाल में आज अमित शाह के तीन रोड शो है.वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

8:14 AM. 11 Apr 21 8:14 AM. 11 Apr

आज सनराइजर्स हैदराबाद का कोलकाता नाइट राइडर्स से मुकाबला

पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में टीम के अंदर उचित संतुलन तैयार करके अपने अभियान का सफल आगाज करने का प्रयास करेगा.

8:14 AM. 11 Apr 21 8:14 AM. 11 Apr

बिना मास्क पहने मथुरा के मंदिरों में जाने की अनुमति नहीं होगी

कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच मथुरा जिला प्रशासन ने फैसला किया है कि बिना मास्क पहने जिले के मंदिरों में लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

8:14 AM. 11 Apr 21 8:14 AM. 11 Apr

‘मौलाना’ के अपहरण के मामले में पांच गिरफ्तार

दक्षिणपूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक मदरसे के ‘मौलाना’ का अपहरण करने और 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

8:14 AM. 11 Apr 21 8:14 AM. 11 Apr

म्यांमार में सुरक्षा बलों ने एक दिन में 82 लोकतंत्र समर्थकों की हत्या की

म्यांमार में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले कम से कम 82 लोकतंत्र समर्थकों को मार डाला. मारे गए प्रदर्शनकारियों की संख्या पर नजर रखने वाले एक संगठन और स्थानीय मीडिया की खबरों में यह दावा किया गया है.

8:14 AM. 11 Apr 21 8:14 AM. 11 Apr

बिहार में 17 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक होगी

बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि को देखते हुए राज्यपाल फागू चौहान की अध्यक्षता में 17 अप्रैल को डिजिटल माध्यम से सर्वदलीय बैठक होगी.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates : देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in India) के मामले लगातार बढते जा रहे हैं. 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक ‘Tika utsav’ का आयोजन किया जा रहा है. इधर बंगाल (Bengal chunav 2021, mamta Banerjee, amit shah ) में चुनाव की सरगर्मी और तेज हो चली है. वहीं IPL-14 के तीसरे मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद का कोलकाता नाइट राइडर्स से मुकाबला होगा. देश और दुनिया की हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >