Breaking News: सरकार-किसानों की बैठक खत्म, अगली वार्ता 15 जनवरी को होने की संभावना
Copied link
Breaking News Live update: अमेरिकी संसद परिसर में हंगामा मचाने वाले आरोपियों पर चल सकता है दंगा भड़काने और राजद्रोह का केस. देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी. मुर्गे और अंडे बेचने पर प्रतिबंध. दुनियाभर में कोरोना की चपेट में आने से अब तक 1,895,814 मरीजों की मौत हो गई है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
10:59 PM. 8 Jan 2110:59 PM. 8 Jan
सरकार-किसानों की बैठक खत्म, अगली वार्ता 15 जनवरी को होने की संभावना
सरकार-किसानों की बैठक खत्म, अगली वार्ता 15 जनवरी को होने की संभावना
10:59 PM. 8 Jan 2110:59 PM. 8 Jan
जकीउर रहमान लखवी को टेरर फंडिंग मामले में 15 साल की सजा
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी को टेरर फंडिंग मामले में 15 साल की सजा सुनाई गयी है.
लालू यादव के खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
8:06 PM. 8 Jan 218:06 PM. 8 Jan
सरकार पर राहुल गांधी का हमला
कृषि कानून को लेकर एक बार फिर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- अन्नदाता के साथ किया गया विश्वासघात
8:06 PM. 8 Jan 218:06 PM. 8 Jan
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जताई उम्मीद
किसानों से वार्ता से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि, ‘मुझे उम्मीद है कि वार्ता सकारात्मक माहौल में आयोजित होगी और इसका समाधान मिलेगा. उन्होंने ये भी कहा कि प्रत्येक पक्ष को एक समाधान तक पहुंचने के लिए कदम उठाने होंगे.’
8:06 PM. 8 Jan 218:06 PM. 8 Jan
नए स्ट्रेन से संक्रमितों की संख्या में इजाफा
कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमितों की संख्या में इजाफा, अब तक सामने आए 82 मामले (टीवी न्यूज)
8:06 PM. 8 Jan 218:06 PM. 8 Jan
8वें दौर की बैठक
किसान आंदोलन केन्द्र सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक करने के लिए सिंघु बॉर्डर से विज्ञान भवन रवाना हुए किसान नेता
8:06 PM. 8 Jan 218:06 PM. 8 Jan
जो वैक्सीन आया है उसे पहले मोदी जी लगा ले- तेज प्रताप यादव
कोरोना वैक्सीन को लेकर आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव का नया बयान आया है. तेज प्रताप ने कहा है कि जो वैक्सीन आया है उसे पहले मोदी जी लगा ले, उसके बाद हम लगवा लेंगे.
8:06 PM. 8 Jan 218:06 PM. 8 Jan
जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत
यूपी के बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिये हैं.
8:06 PM. 8 Jan 218:06 PM. 8 Jan
जेपी नड्डा करेंगे बंगाल का दौरा
शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल का दौरा करेंगे, कोर कमेटी की बैठक में वे शामिल होंगे, रोड शो में भी करेंगे शिरकत.
8:06 PM. 8 Jan 218:06 PM. 8 Jan
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पीएम मोदी, अधिकारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दिया धन्यवाद
कोरोना वैक्सीन ड्राई रन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पीएम, अधिकारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा है कि, हमने 4 राज्यों में सबसे पहले ड्राई रन चलाया था. उसके बाद हमने 2 जनवरी को देश के लगभग 125 जिलों में ड्राई रन चलाया और आज हम 3 राज्य को छोड़कर (सभी राज्यों में ड्राई रन चला रहे हैं.
8:06 PM. 8 Jan 218:06 PM. 8 Jan
कोरोमा का नया आंकड़ा
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 4 लाख के पार चला गई है. वहीं, 2 लाख 25 हजार 449 कोरोना के एक्टिव केस हैं.
8:06 PM. 8 Jan 218:06 PM. 8 Jan
कोरोना वैक्सीन की ड्राई रन आज
कोरोना वैक्सीन की ड्राई रन आज, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन पहुंचे राजीव गांधी हॉस्पिटल (टीवी न्यूज)
8:06 PM. 8 Jan 218:06 PM. 8 Jan
ट्रंप ने लोकतंत्र पर 4 साल तक चौतरफा हमले किये- बाइडेन
अमेरिका के चुने गये राष्ट्रपति बाइडेन ने राष्ट्रपति ट्रंप पर कटाक्ष किया है. बाइडेन ने कहा है कि ट्रंप ने लोकतंत्र पर 4 साल तक चौतरफा हमले किये हैं. कल का हमला पराकाष्ठा थी
8:06 PM. 8 Jan 218:06 PM. 8 Jan
बदायूं गैंगरेप और हत्या मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदायूं गैंगरेप और हत्या मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर 50,000 रुपये का इनाम रखा गया था.
8:06 PM. 8 Jan 218:06 PM. 8 Jan
मुंबई के कई इलाकों में बारिश
महाराष्ट्र में बदला मौसम का मिजाज, मुंबई के कई इलाकों में सुबह से हो रही बारिश. लोगों को हो रही है मुश्किलें.
8:06 PM. 8 Jan 218:06 PM. 8 Jan
जो हिंसा में शामिल थे, वे अमेरिकी नहीं थे- ट्रंप
अमेरिकी संसद परिसर में हंगामे को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का बयान आया है, उन्होंने कहा है कि जो हिंसा में शामिल थे, वे अमेरिकी नहीं थे. उन्होंने ये भी कहा कि सभी अमेरिकियों की तरह मैं भी हिंसा से नाराज हूं.
12:32 PM. 8 Jan 2112:32 PM. 8 Jan
आरोपियों पर चल सकता है राजद्रोह का केस
अमेरिकी संसद परिसर में हंगामे के आरोपियों पर चल सकता है दंगा भड़काने और राजद्रोह का केस. बीते दिन उपद्रवियों विशेषकर ट्रंप समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था.
12:32 PM. 8 Jan 2112:32 PM. 8 Jan
झारखंड में टीकाकरण अभियान के लिए करीब एक करोड़ लोग चिह्नित
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के लिए करीब एक करोड़ लोगों को चिह्नित किया गया है. इसके तहत पहले चरण में 1.5 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स और 2 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जायेगा.
12:32 PM. 8 Jan 2112:32 PM. 8 Jan
बिहार के एक स्कूल में 22 बच्चे व शिक्षकों सहित 25 कोरोना पॉजिटिव
बिहार में स्कूल खुलते ही कोरोना ने हड़कंप मचा दिया है. असरगंज प्रखंड की अमैया पंचायत स्थित लाल बहादुर शास्त्री किसान उच्च विद्यापीठ ममई के 22 स्कूली बच्चे, दो शिक्षक व एक आदेशपाल कोरोना पॉजिटिव पाये गये. केवल 75 लोगों की जांच में 25 के पॉजिटिव पाये जाने से स्वस्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है.
12:32 PM. 8 Jan 2112:32 PM. 8 Jan
Posted by : Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News Live update: अमेरिकी संसद परिसर में हंगामा मचाने वाले आरोपियों पर चल सकता है दंगा भड़काने और राजद्रोह का केस. देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी. मुर्गे और अंडे बेचने पर प्रतिबंध. दुनियाभर में कोरोना की चपेट में आने से अब तक 1,895,814 मरीजों की मौत हो गई है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…