Breaking News: दिल्ली में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 14 दिनों में अब तक कुल कितनी बढ़ी कीमतें

Breaking News Updates : विदेशी मुद्रा भंडार में कमी की वजह से पैदा हुए आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका, इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के चलते पाकिस्तान और रूस यूक्रेन युद्ध व कोरोना महामारी के प्रभाव के चलते पूरा विश्व अस्थिर है. ऐसे में देश-विदेश की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
4:10 AM. 5 Apr 22 10:40 PM. 4 Apr

दिल्ली में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 14 दिनों में कुल कितनी बढ़ी कीमतें

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पिछले 14 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम अब तक 8 रुपए 80 पैसे बढ़ चुके हैं. अब राजधानी में पेट्रोल का दाम 104.61 रुपये और डीजल का दाम 95.87 रुपये हो गया है.

4:10 AM. 5 Apr 22 10:40 PM. 4 Apr

देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 184.85 करोड़ के पार

देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 184.85 करोड़ के पार पहुंचा. आज शाम 7 बजे तक 14 लाख से ज्यादा को वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 12-14 आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन की 1.91 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई हैं.

4:10 AM. 5 Apr 22 10:40 PM. 4 Apr

आपराधिक प्रक्रिया विधेयक 2022 को लोकसभा से मिली मंजूरी

आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022 को लोकसभा से मंजूरी मिल गई है. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि बिल किसी दुरुपयोग के लिए नहीं लाया गया है. किसी भी डेटा के दुरुपयोग की संभावना नहीं. उन्होंने कहा कि जो लोग मानव अधिकारों की चिंता कर रहे हैं वह उन लोगों के भी मानवाधिकारों के चिंता करें जो पीड़ित होते हैं.

2:47 AM. 5 Apr 22 9:17 PM. 4 Apr

कोलंबो में स्थानीय लोगों ने श्रीलंका सरकार के खिलाफ इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर किया विरोध-प्रदर्शन

कोलंबो में स्थानीय लोगों ने श्रीलंका सरकार के खिलाफ इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग की.

2:47 AM. 5 Apr 22 9:17 PM. 4 Apr

विनय क्वात्रा विदेश सचिव नियुक्त, अभी नेपाल में भारतीय राजदूत

विनय मोहन क्वात्रा (Vinay Mohan Kwatra) भारत के नए विदेश सचिव नियुक्त किए गए है. विनय मोहन क्वात्रा अभी नेपाल में भारतीय राजदूत के पद पर कार्यरत हैं. अभी विदेश सचिव पद पर हर्षवर्धन शृंगला कार्यरत हैं.

2:47 AM. 5 Apr 22 9:17 PM. 4 Apr

हिमाचल: मनाली से शिमला जा रही बस पहाड़ी से टकराई, चालक की मौत, 28 घायल

हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी (HRTC) की एक बस जो मनाली से शिमला जा रही थी, वो नियत्रंण खोकर पहाड़ी से टकरा गई. इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा अभी तक 28 लोग जोनल मंडी अस्पताल में भर्ती हैं. इनमें 6 लोग मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं. वहीं, एक बच्चे की हालत गंभीर है: मंडी एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी.

मुख्य बातें

Breaking News Updates : विदेशी मुद्रा भंडार में कमी की वजह से पैदा हुए आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका, इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के चलते पाकिस्तान और रूस यूक्रेन युद्ध व कोरोना महामारी के प्रभाव के चलते पूरा विश्व अस्थिर है. ऐसे में देश-विदेश की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >