Breaking News: हिंडन एयरबेस में घुसने की कोशिश कर रहे शख्स को वायुसेना ने पकड़ा
Copied link
Breaking News Updates: दिल्ली में कोरोना से एक की मौत. हिंडन एयरबेस में घुसने की कोशिश कर रहे शख्स को वायुसेना ने पकड़ा. रूसी बलों से घिरे यूक्रेन के मारियुपोल के प्रशासन का कहना है कि पिछले सप्ताह में करीब 40,000 लोग शहर छोड़कर चले गये, जो कि इस शहर की आबादी 4,30,000 का करीब 10 फीसदी है.
3:59 AM. 21 Mar 223:59 AM. 21 Mar
दिल्ली में कोरोना से एक की मौत
दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इस दौरान 97 नये संक्रमित पाये गये और 83 संक्रमित लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये. दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 495 रह गयी है.
3:59 AM. 21 Mar 223:59 AM. 21 Mar
हिंडन एयरबेस में घुसने की कोशिश कर रहे शख्स को वायुसेना ने पकड़ा
दिल्ली के निकट स्थित हिंडन एयरबेस के अंदर दाखिल होने की कोशिश कर रहे एक शख्स को भारतीय वायुसेना ने पकड़ लिया. पूछताछ करने के बाद उसे स्थानीय थाना के हवाले कर दिया गया.
3:59 AM. 21 Mar 223:59 AM. 21 Mar
जेलेंस्की ने रूस से जुड़े दलों को निलंबित किया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने उन 11 राजनीतिक दलों की गतिविधियों को निलंबित करने का आदेश दिया है, जिनके संबंध रूस से हैं. इनमें से सबसे बड़ा दल ‘अपोजिशन प्लेटफॉर्म फॉर लाइफ’ है, जिसके पास 450 सदस्यीय यूक्रेनी संसद में 44 सीट हैं. इस पार्टी का नेतृत्व विक्टर मेदवेदचुक कर रहे हैं, जिनके रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे संबंध हैं. पुतिन मेदवेदचुक की बेटी के ‘गॉडफादर’ हैं.
3:59 AM. 21 Mar 223:59 AM. 21 Mar
40,000 लोगों ने मारियुपोल छोड़ा
रूसी बलों से घिरे यूक्रेन के मारियुपोल के प्रशासन का कहना है कि पिछले सप्ताह में करीब 40,000 लोग शहर छोड़कर चले गये, जो कि इस शहर की आबादी 4,30,000 का करीब 10 फीसदी है. अजोव सिटी पोर्ट शहर की नगर परिषद ने रविवार को कहा कि 39,426 निवासी अपने निजी वाहनों से मारियुपोल से सुरक्षित निकल चुके हैं. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि रूसी बलों से घिर चुके मारियुपोल में भोजन, पानी और ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह ठप हो चुकी है और अब तक कम से कम 2,300 लोगों की मौत हो चुकी है.
3:59 AM. 21 Mar 223:59 AM. 21 Mar
वार्ता विफल हुई, तो होगा तीसरा विश्वयुद्ध- जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह पुतिन के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर यह वार्ता विफल हुई, तो इसका अर्थ है तीसरा विश्व युद्ध. कीव इंडिपेंडेंट ने यह खबर दी है.
3:59 AM. 21 Mar 223:59 AM. 21 Mar
प्राइवेट यूनिवर्सिटी के बाहर मिले हैंड ग्रेनेड, आईईडी
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के बाहर तीन हैंड ग्रेनेड और एक आईईडी बरामद हुआ है. अंबाला के एसपी जशदीप रंधावा ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि एनआईए और अन्य जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी दे दी गयी है.
3:59 AM. 21 Mar 223:59 AM. 21 Mar
बांग्लादेश में मालवाहक जहाज से टकरायी नौका, चार की मौत
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में शीतलक्ष्य नदी में रविवार को एक नौका के मालवाहक जहाज से टकरा जाने के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर सैयदपुर अल अमीन नगर इलाके में एमवी रूपोशी-9 नामक जहाज की एमवी अफसरउद्दीन नामक नौका से टक्कर हो गयी. नौका में कम से कम 50 यात्री सवार थे. इस हादसे के बाद नौका डूब गयी.
3:59 AM. 21 Mar 223:59 AM. 21 Mar
एन बीरेन सिंह सर्वसम्मति से मणिपुर के मुख्यमंत्री चुने गये
एन बीरेन सिंह एक बार फिर मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इंफाल में रविवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से एन बीरेन सिंह को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया. बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण एवं किरण रिजीजू मौजूद थे.
3:59 AM. 21 Mar 223:59 AM. 21 Mar
मणिपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू
मणिपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक इंफाल में शुरू हो गयी है. बैठक में मणिपुर के कार्यकारी मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, भाजपा अध्यक्ष अधिकारीमयूम शारदा देवी और भाजपा के विधायक भाग ले रहे हैं.
3:59 AM. 21 Mar 223:59 AM. 21 Mar
हार के डर से टीएमसी ने किया हमला- केया घोष
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगन्नाथ सरकार पर हमले के बाद बालीगंज विधानसभा सीट से उपचनाव लड़ रहीं केया घोष ने तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला है. केया घोष ने कहा है कि विधानसभा उपचुनाव में हार के डर से तृणमूल वाले बीजेपी नेताओं पर हमला बोल रहे हैं.
3:59 AM. 21 Mar 223:59 AM. 21 Mar
हिजाब पर फैसला देने वाले जजों को वाई श्रेणी की सुरक्षा
हिजाब विवाद पर फैसला देने वाले जज को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कर्नाटक सरकार ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है.
7:37 PM. 20 Mar 227:37 PM. 20 Mar
गोवा बीजेपी विधायकों का शपथग्रहण
22 मार्च को हो सकता है गोवा बीजेपी विधायकों का शपथग्रहण.(आजतक)
7:37 PM. 20 Mar 227:37 PM. 20 Mar
फुटबॉल मैच के दौरान बड़ा हादसा
केरल के मलप्पुरम में कल पुंगोड में एक फुटबॉल मैच के दौरान अस्थायी गैलरी ढह गई. पुलिस का कहना है कि करीब 200 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं जिनमें 5 गंभीर रूप से घायल हैं.
7:37 PM. 20 Mar 227:37 PM. 20 Mar
उत्तराखंड में सभी MLA कल लेंगे शपथ
उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि, विधानसभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्य कल सुबह 11 बजे विधानसभा में शपथ लेंगे. उन्होंने कहा कि शाम को विधायक दल की बैठक होगी.
7:37 PM. 20 Mar 227:37 PM. 20 Mar
महीने के भीतर निकलेगी भर्तियां- सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में आम आदमी पार्टी की जीत के लिए लोगों को बधाई दी हैं. उन्होंने कहा कि, पंजाब के हर दूसरे व्यक्ति ने हमें वोट दिया है. उन्होंने कहा कि ये प्यार हम पंजाब के लोगों के लिए ही लगाएंगे. मान ने कहा कि, पहले ये होता था ऑर्डर कोई और देता था सस्पेंड कोई और होता था,ये अब नहीं चलेगा. हमने 25,000 नौकरियों का वादा किया है,एक महीने के भीतर भर्तियां निकलेगी.
7:37 PM. 20 Mar 227:37 PM. 20 Mar
पाकिस्तान में धमाका
पाकिस्तान के सियालकोट के कैंट इलाके में धमाके की खबर है. एक के बाद एक इलाके में कई विस्फोट हुए हैं. आशंका जताई जा रही है कि बारुद डिपो के पास विस्फोट हुआ है. (आजतक न्यूज)
7:37 PM. 20 Mar 227:37 PM. 20 Mar
पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
यूपी के मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ 1 से 5 साल तक के बच्चों के लिए आज पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं. गौरखपुर में उन्होंने कहा कि जब तक पूरी दुनिया से पूरी तरह पोलिया का उन्मूलन नहीं हो जाता, तब तक इस सतर्कता के लिए हमें वर्तमान और भावी पीढ़ी को बचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास करना होगा.
7:37 PM. 20 Mar 227:37 PM. 20 Mar
AAP विधायकों के साथ केजरीवाल करेंगे वर्चुअल बैठक
पंजाब के AAP विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल.(आजतक)
7:37 PM. 20 Mar 227:37 PM. 20 Mar
कोरोना वायरस के 1,761 नए मामले
भारत में कोरोना वायरस के 1,761 नए मामले सामने आए हैं. वहीं कोरोना से 127 लोगों की मौत हुई है. वहीं, कोरोना से ठीक होकर 3,196 मरीज अपने घरों को लौट गए हैं.
7:37 PM. 20 Mar 227:37 PM. 20 Mar
यूक्रेन ने मांगी मदद
रूसी हमलों के खिलाफ यूक्रेन के मारियूपोल शहर के एक पुलिस अधिकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मदद मांगी है. उन्होंने दोनों राष्ट्राध्यक्षों से कहा है कि रूस के खिलाफ उनकी मदद करें. (आजतक न्यूज)
7:37 PM. 20 Mar 227:37 PM. 20 Mar
रूस ने तेज किए हमले
रूस-यूक्रेन युद्ध लगातार गहराता जा रहा है. युद्ध 25वें दिन भी जारी है. इस बीच यूक्रेन के शहरों पर रूस के हमलों में लगातार तेजी आती जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ने रूस ने यूक्रेन के खिलाफ पहली बार हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया है. इधर, यूक्रेन ने मॉस्को को चेतावनी दी है कि आने वाली पीढ़ियां युद्ध के परिणाम भुगतेंगी.
12:36 PM. 20 Mar 2212:36 PM. 20 Mar
इजराइली पीएम का भारत दौरा
इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट भारत दौरे पर आ रहे हैं. बेनेट 2 अप्रैल को भारत दौरे पर आएंगे. भारत के साथ वो कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
12:36 PM. 20 Mar 2212:36 PM. 20 Mar
डॉ. अनमोल रतन सिद्धू बने नए एडवेकेट जनरल
पंजाब की भगवंत मान सरकार में बीते जिन यानी शनिवार को 10 नये विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है. इसी के साथ पंजाब सरकार ने नए एडवोकेट जनरल की भी नियुक्ति कर दी है. पंजाब की मान सरकार ने डॉ. अनमोल रतन सिद्धू को नया एडवेकेट जनरल बनाया है.
12:36 PM. 20 Mar 2212:36 PM. 20 Mar
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News Updates: दिल्ली में कोरोना से एक की मौत. हिंडन एयरबेस में घुसने की कोशिश कर रहे शख्स को वायुसेना ने पकड़ा. रूसी बलों से घिरे यूक्रेन के मारियुपोल के प्रशासन का कहना है कि पिछले सप्ताह में करीब 40,000 लोग शहर छोड़कर चले गये, जो कि इस शहर की आबादी 4,30,000 का करीब 10 फीसदी है.