Breaking News: भारत लाया जायेगा नीरव मोदी, प्रत्यर्पण की मिली मंजूरी

Breaking News LIVE Updates : पीएम नरेन्द्र मोदी आज तमिलनाडु दौरे पर हैं. पीएम मोदी वहां कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकरउपचुनाव आयुक्त सुदीप जैन आज बंगाल दौरे पर हैं. यहां वो चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बंगाल में शुरू करेंगे लोखो सोनार बांग्ला अभियान. यूपी के पूर्वांचल में किसानों का महापंचायत आज, किसान नेता नरेश टिकैत करेंगे सभा को संबोधित. देश दुनिया की तमाम खबरों की पल पल की जानकारी के लिए बने रहिए https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…

Live Updates
11:31 PM. 25 Feb 21 6:01 PM. 25 Feb

मोबाइल छीनकर भागे आरोपी गिरफ्तार 

महाराष्ट्र में 2 स्कूटी सवार लड़कों ने एक महिला का मोबाइल छीनने की कोशिश की. महिला ने मोबाइल नहीं छोड़ा तब उन्होंने महिला को पीटा फिर मोबाइल छीनकर ले गए. दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

10:06 PM. 25 Feb 21 4:36 PM. 25 Feb

भारत लाया जायेगा नीरव मोदी, प्रत्यर्पण की मिली मंजूरी

भारत लाया जायेगा नीरव मोदी, प्रत्यर्पण की मिली मंजूरी

7:57 PM. 25 Feb 21 2:27 PM. 25 Feb

डिजिटल मीडिया की गाइडलाइन पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसादने कहा

सोशल मीडिया को 2 श्रेणियों में बांटा गया है, एक इंटरमीडरी और दूसरा सिग्निफिकेंट सोशल ​मीडिया इंटरमीडरी. सिग्निफिकेंट सोशल ​मीडिया इंटरमीडरी पर अतिरिक्त कर्तव्य है, हम जल्दी इसके लिए यूजर संख्या का नोटिफिकेशन जारी करेंगे.

7:57 PM. 25 Feb 21 2:27 PM. 25 Feb

आपत्तिजनक पोस्ट को 24 घंटे के अंदर हटाना होगा

रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि, सोशल मीडिया से आपत्तिजनक पोस्ट को 24 घंटे के अंदर हटानी होगी. सोशल मीडिया को लेकर जो गाइडलाइंस बनाए जा रहे है उसे तीन महीनों के अंदर लागू कर दिया जाएगा. टेक कंपनियों को शिकायत अधिकारी की नियुक्ति करनी होगी, हर 6 महीने में देनी होगी रिपोर्ट

7:57 PM. 25 Feb 21 2:27 PM. 25 Feb

सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपराधी और आतंकी भी कर रहे हैं

रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भारत में कारोबार के लिए यहां के कानून को मानना होगा, उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर अभद्र चीजें दिखाई जा रही है. उन्होंने बताया कि, सोशल मीडिया का इस्तेमाल आज अपराधी और आतंकी भी कर रहे हैं.

7:57 PM. 25 Feb 21 2:27 PM. 25 Feb

निगरानी के लिए तीन स्तर पर होगी मैकेनिज्म

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए तीन स्तर पर मैकेनिज्म बनेगा. उन्होंने यह भी कहा कि दो स्तर पर सोशल मीडिया होगी.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates : पीएम नरेन्द्र मोदी आज तमिलनाडु दौरे पर हैं. पीएम मोदी वहां कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकरउपचुनाव आयुक्त सुदीप जैन आज बंगाल दौरे पर हैं. यहां वो चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बंगाल में शुरू करेंगे लोखो सोनार बांग्ला अभियान. यूपी के पूर्वांचल में किसानों का महापंचायत आज, किसान नेता नरेश टिकैत करेंगे सभा को संबोधित. देश दुनिया की तमाम खबरों की पल पल की जानकारी के लिए बने रहिए https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >