Breaking News: हरियाणा में ‘द केरल स्टोरी’ टैक्स फ्री
Breaking News: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिय 224 सीटों पर वोटिंग आज, एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, 13 मई को नतीजे, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ़्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में बवाल,गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पीटीआई, प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान दौरे पर, उदयपुर रेलवे स्टेशन का करेंगे शिलान्यास, नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में करेंगे दर्शन.
Breaking News: हरियाणा में ‘द केरल स्टोरी’ टैक्स फ्री
Live Updates
4:36 AM. 11 May 2311:06 PM. 10 May
हरियाणा में ‘द केरल स्टोरी’ टैक्स फ्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर कहा, ‘द केरल स्टोरी’ को हरियाणा में टैक्स फ्री कर दिया गया है.
4:36 AM. 11 May 2311:06 PM. 10 May
दिल्ली में कोरोना के 75 नये मामले, एक की मौत
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नये मामले सामने आये हैं. जबकि एक की मौत हो गयी है.
4:36 AM. 11 May 2311:06 PM. 10 May
बीजेपी ने एग्जिट पोल के दावे को नकारा
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने एग्जिट पोल के दावे को नकार दिया है. उन्होंने कहा, एग्जिट पोल एग्जिट पोल होते हैं, यह 100% सही नहीं हो सकते. हम पूर्ण बहुमत हासिल करने जा रहे हैं और सरकार बनाने जा रहे हैं. मुझे लगता है कि हमें 13 मई तक इंतजार करना चाहिए.
4:36 AM. 11 May 2311:06 PM. 10 May
दिल्ली डीपीएस मथुरा रोड के पीछे एक झुग्गी में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
दिल्ली के निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन के पास डीपीएस मथुरा रोड के पीछे एक झुग्गी में शाम 5:03 बजे भीषण आग लग गयी. दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं हैं. आग पर अब काबू पा लिया गया है. अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
4:36 AM. 11 May 2311:06 PM. 10 May
NIA ने कश्मीर में दौलत अली मुगल और इशाक पाला की अचल संपत्ति कुर्क की
एनआईए ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत कश्मीर में हरमन शोपियां तहसील में दो आरोपियों- दौलत अली मुगल और इशाक पाला की अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया. जबकि दूसरे मामले में, एजेंसी ने अभियुक्त आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के ओवरग्राउंड वर्कर और वर्तमान में जिला जेल झज्जर, हरियाणा में बंद आरोपी फयाज अहमद माग्रे की अचल संपत्ति कुर्क की.
4:36 AM. 11 May 2311:06 PM. 10 May
डॉक्टर वंदना दास की हत्या के विरोध में मेडिकल छात्रों ने किया प्रदर्शन
तिरुवनंतपुरम के कोट्टारक्कारा तालुक अस्पताल में डॉक्टर वंदना दास की हत्या के विरोध में हाउस सर्जन एसोसिएशन के मेडिकल छात्रों ने प्रदर्शन किया.
मुख्य बातें
Breaking News: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिय 224 सीटों पर वोटिंग आज, एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, 13 मई को नतीजे, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ़्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में बवाल,गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पीटीआई, प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान दौरे पर, उदयपुर रेलवे स्टेशन का करेंगे शिलान्यास, नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में करेंगे दर्शन.
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.