Breaking News: कोरोना संक्रमित उत्तराखंड के सीएम की तबियत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

Breaking News LIVE Updates : केंद्र के तीन कृषि कानूनों ( New Farm Law) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों आंदोलन (farmers protest) को एक महीने हो गये हैं. वहीं किसान संगठनों ने सरकार के साथ 29 दिसंबर को फिर से बातचीत करनो जा रहे हैं. इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मोदी आज दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम-बोटेनिकल गार्डेन) पर भारत की पहली ड्राइवर लेस मेट्रो का का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा कांग्रेस आज 136वां स्थापना दिवस मना रही है, वहीं पार्टी के स्थापना दिवस के पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने नीजी विदेश यात्रा के लिए रवाना हुए हैं. भारत और अस्ट्रेलिया (Australia vs India) के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com साथ…

10:20 PM. 28 Dec 20 10:20 PM. 28 Dec

कोरोना संक्रमित उत्तराखंड के सीएम की तबियत बिगड़ी 

कोरोना से संक्रमित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तबीयत अचानक खराब हो गई. उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

6:22 PM. 28 Dec 20 6:22 PM. 28 Dec

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर देश की पहली चालक रहित मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

3:41 PM. 28 Dec 20 3:41 PM. 28 Dec

कोरोना के 20 हजार नये मामले 

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,021 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,02,07,871 हुई. 279 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,47,901 हुई. देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,77,301 है. 21,131 रिकवरी के बाद कुल रिकवरी की संख्या 97,82,669 हुई.

3:41 PM. 28 Dec 20 3:41 PM. 28 Dec

पीएम मोदी आज 100वीं किसान रेल को दिखाएंगे हरी झंडी

पीएम नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र के सांगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक 100 वीं किसान रेल को हरी झंडी दिखाएंगे.

3:41 PM. 28 Dec 20 3:41 PM. 28 Dec

सेनाध्यक्ष जनरल नरवने कोरिया दौरे पर 

थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवने 28 से 30 दिसंबर 2020 तक कोरिया गणराज्य की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गये हैं. इस यात्रा के दौरान वह कोरिया गणराज्य के वरिष्ठ सैन्य और नागरिक नेतृत्व से मुलाकात करेंगे.

12:42 PM. 28 Dec 20 12:42 PM. 28 Dec

राहुल गांधी विदेश रवाना 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश यात्रा के लिए रवाना हुए हैं. उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब पार्टी आज अपनी 136वां स्थापना दिवस मना रहा है और कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है.

12:42 PM. 28 Dec 20 12:42 PM. 28 Dec

आज से चलेगी देश की पहली ड्राइवरलेस ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मोदी आज दिल्ली मेट्रो कीभारत की पहली ड्राइवर लेस मेट्रो का का उद्घाटन करेंगे. दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर चलने वाली देश की पहली चालक रहित ट्रेन जनकपुरी पश्चिम-से बोटेनिकल गार्डेन तक चलेगी. यह ट्रेन 37 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करेगी.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates : केंद्र के तीन कृषि कानूनों ( New Farm Law) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों आंदोलन (farmers protest) को एक महीने हो गये हैं. वहीं किसान संगठनों ने सरकार के साथ 29 दिसंबर को फिर से बातचीत करनो जा रहे हैं. इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मोदी आज दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम-बोटेनिकल गार्डेन) पर भारत की पहली ड्राइवर लेस मेट्रो का का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा कांग्रेस आज 136वां स्थापना दिवस मना रही है, वहीं पार्टी के स्थापना दिवस के पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने नीजी विदेश यात्रा के लिए रवाना हुए हैं. भारत और अस्ट्रेलिया (Australia vs India) के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >