Breaking News : निकिता तोमर हत्याकांड में दोषी तौसीफ और रेहान को उम्रकैद

Breaking news LIVE Updates : देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बीते 24 घंटों में देश में 53,476 नये मामले सामने आये है, जो इस साल एक दिन में आये सर्वाधिक मामले हैं. वही एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अप्रैल-मई में देश में कोरोना दूसरी लहर चरम पर होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से बांग्लादेश के दो दिन के दौरे पर हैं. कोविड-19 के संकट के बाद पीएम की यह पहली विदेश यात्रा है. किसानों ने सुबह छह बजे से शाम बजे तक का भारत बंद का आह्वान किया. भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में आज दूसरा वनडे खेला जाएगा. आज के मैच को जीत कर भारत सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. देश और दुनिया की हर ताजा खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
4:24 PM. 26 Mar 21 4:24 PM. 26 Mar

निकिता तोमर हत्याकांड में दोषी तौसीफ और रेहान को उम्रकैद

निकिता तोमर हत्याकांड में दोषी तौसीफ और रेहान को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है. तीसरे दोषी को कोर्ट ने बरी कर दिया था.

4:24 PM. 26 Mar 21 4:24 PM. 26 Mar

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को यूपी शिफ्ट करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को यूपी शिफ्ट करने का आदेश दिया है. वे अभी पंजाब में हैं.

9:37 AM. 26 Mar 21 9:37 AM. 26 Mar

कोरोना के मामलों ने पकड़ी रफ्तार

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बीते 24 घंटों में देश में 59,118 नये मामले सामने आये है, जो इस साल एक दिन में आये सर्वाधिक मामले हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 257 लोगों की मौत हुई है.

9:37 AM. 26 Mar 21 9:37 AM. 26 Mar

पीएम मोदी बांग्लेदेश रवाना 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से बांग्लादेश के दो दिन के दौरे पर हैं. पीएम मोदी शुक्रवार सुबह नई दिल्ली से ढाका के लिए रवाना हुए, जहां पर वो बांग्लादेश के गठन के 50 साल पूरे होने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

6:02 PM. 26 Mar 21 6:02 PM. 26 Mar

देश में कोरोना के बढ़ रहे हैं मामले 

बीते 24 घंटों में देश में 53,476 नये मामले सामने आये है, जो इस साल एक दिन में आये सर्वाधिक मामले हैं. मंत्रालय ने बताया कि अकेले महाराष्ट्र में एक दिन में 31,855 नये मामले आये. इसके बाद पंजाब में 2,613 और केरल में 2,456 नये मामले आये हैं. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

7:58 AM. 26 Mar 21 7:58 AM. 26 Mar

मुंबई के अस्पताल में लगी आग, दो की मौत 

राजधानी मुंबई के एक अस्पताल में बीती रात आग लग गई , जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है. बता दें कि मुंबई के भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम मॉल में भीषण आग लग गयी, इसी मॉल में एक अस्पताल भी हैं. फिलाहल फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू अभियान जारी है.

मुख्य बातें

Breaking news LIVE Updates : देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बीते 24 घंटों में देश में 53,476 नये मामले सामने आये है, जो इस साल एक दिन में आये सर्वाधिक मामले हैं. वही एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अप्रैल-मई में देश में कोरोना दूसरी लहर चरम पर होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से बांग्लादेश के दो दिन के दौरे पर हैं. कोविड-19 के संकट के बाद पीएम की यह पहली विदेश यात्रा है. किसानों ने सुबह छह बजे से शाम बजे तक का भारत बंद का आह्वान किया. भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में आज दूसरा वनडे खेला जाएगा. आज के मैच को जीत कर भारत सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. देश और दुनिया की हर ताजा खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >