Breaking News : अभिनेता अरुण गोविल भाजपा में शामिल

Breaking news LIVE Updates : देश में एक बार फिर डराने लगे हैं कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामले. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के 70 जिलों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई हैं. पश्चिम बंगाल, असम सहित पांच राज्यों में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के करीमगंज चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर हेमंत नागरले होंगे. आज भारत और इंग्लैंड की बीच चौथा टी-20 मुकाबला खेला जायेगा. 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे हो गयी है. देश और दुनिया की हर ताजा खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

10:17 PM. 18 Mar 21 10:17 PM. 18 Mar

अभिनेता अरुण गोविल भाजपा में शामिल

अभिनेता अरुण गोविल भाजपा में शामिल हो गये हैं. अरुण गोविल ने टीवी सीरियल रामायण में राम की भूमिका निभाई थी.

10:17 PM. 18 Mar 21 10:17 PM. 18 Mar

मणिपाल यूनिवर्सिटी के 59 स्टूडेंट्‌स कोरोना पॉजिटिव

मणिपाल यूनिवर्सिटी के 59 स्टूडेंट्‌स कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इस संबंध में कर्नाटक के हेल्थ मिनिस्टर डॉ सुधाकर ने जानकारी दी है.

7:58 PM. 18 Mar 21 7:58 PM. 18 Mar

महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर

महाराष्ट्र में कोरोना ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 24 घंटों में 23,179 लोग पॉजिटिव पाये गये और 84 लोगों की मौत हो गयी. विशेषज्ञ इसे कोरोना की दूसरी लहर मान रहे हैं. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

7:40 PM. 18 Mar 21 7:40 PM. 18 Mar

राकेश टिकैत की मांगा- प्रदर्शनकारियों को लगे कोरोना वैक्सीन 

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मांग की है कि जो भी प्रदर्शनकारी है उन्हें भी कोरोना वैक्सीन का डोज लगना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि मैैं भी कोरोना वैक्सीन की टीका लगवाउंगा.

7:40 PM. 18 Mar 21 7:40 PM. 18 Mar

कोरोना के बढ़ते केस पर CM केजरीवाल की हाइ लेवल मीटिंग

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते केस पर CM केजरीवाल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कल पॉजिटिविटी रेट 0.66% था, दिल्ली में पिछले 2 महीने से पॉजिटिविटी एक प्रतिशत से कम है. दिल्ली में स्थिति दूसरों शहरों की तुलना में नियंत्रण में है, महाराष्ट्र में पॉजिटिविटी रेट 19.32% है.

7:40 PM. 18 Mar 21 7:40 PM. 18 Mar

गुजरात: कोरोना मामलों में वृद्धि के कारण अहमदाबाद के सभी उद्यान और पार्क आज से अगले आदेश तक जनता के लिए बंद कर दिया गया है.

7:40 PM. 18 Mar 21 7:40 PM. 18 Mar

बबीता और गीता फोगाट की बहन ने मैच में मिला हार के बाद किया सुसाइड

भारत की स्टार महिला पहलवान बबीता फोगाट और गीता फोगाट की ममेरी बहन रितिका ने सोमवार रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि रितिका ने स्टेट लेवल सब जूनियर टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हार की वजह से यह कदम उठाया.

7:40 PM. 18 Mar 21 7:40 PM. 18 Mar

देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 172 लोगों की मौत 

भारत में एक दिन में 102 दिन बाद बुधवार को कोरोना के सबसे अधिक रिकॉर्ड 35,886 नए मामले सामने आए. इनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में कोरोना के पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. यहां पूरे देश में आए नए मामलों का करीब 64 फीसदी केस एक दिन के दौरान दर्ज किया गया. वहीं 172 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,59,216 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,52,364 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,63,025 है.

7:40 PM. 18 Mar 21 7:40 PM. 18 Mar

नोएडा में पुलिस और बदमाशों में  हुई मुठभेड़

नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच यमुना एक्सप्रेसवे पर कल रात मुठभेड़ हुई. घेराबंदी के दौरान तीनों ने पुलिस पर गोली चलाई. इसी दौरान तीनों में से एक व्यक्ति घायल हुआ. दो लोग वहां से फरार हुए. ADCP ने बताया, “1 गैंग है जो दिल्ली से सवारियों को बैठकर नोएडा के विभिन्न जगहों पर लूटकर फरार हो जाता था. इसके मद्देनज़र हम चेकिंग कर रहे थे. चेकिंग के दौरान 1 एक्सीडेंट कार मिली जिसमें 3 लोग सवार थे.”

7:40 PM. 18 Mar 21 7:40 PM. 18 Mar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और असम के करीमगंज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

12:37 PM. 18 Mar 21 12:37 PM. 18 Mar

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी बस

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक प्राइवेट बस पलट जाने से 14 यात्री घायल हुए हैं. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार एत्मादपुर की सर्किल अधिकारी अर्चना सिंह ने बताया कि बस में करीब 100 यात्री सवार थे.

मुख्य बातें

Breaking news LIVE Updates : देश में एक बार फिर डराने लगे हैं कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामले. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के 70 जिलों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई हैं. पश्चिम बंगाल, असम सहित पांच राज्यों में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के करीमगंज चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर हेमंत नागरले होंगे. आज भारत और इंग्लैंड की बीच चौथा टी-20 मुकाबला खेला जायेगा. 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे हो गयी है. देश और दुनिया की हर ताजा खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >