Breaking News: पीएम मोदी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया
Copied link
Breaking News LIVE Update: केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार आज होने की संभावना है. केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं. बताया जा रहा है कि इस विस्तार में कई युवा चेहरों को तरजीह दी जा रही है. जेईई मेन्स 2021 की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गयी है. कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आईसीएमआर चिंतित, कहा- प्रसार रोकने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूरी. और राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की तबीयत स्थिर. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
4:06 AM. 8 Jul 214:06 AM. 8 Jul
पीएम मोदी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. अश्विनी वैष्णव नये रेल मंत्री बनाये गये हैं, जबकि धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री बनाया गया है.
4:06 AM. 8 Jul 214:06 AM. 8 Jul
पीएम मोदी के पास विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, काॅपरेशन मंत्रालय अमित शाह के पास
मंत्रियों के शपथग्रहण के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा करना शुरू कर दिया है. उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय अपने पास रखा है जबकि काॅपरेशन मंत्रालय अमित शाह के सुपुर्द किया गया है.
4:06 AM. 8 Jul 214:06 AM. 8 Jul
भारतीय रिजर्व बैंक ने 14 बैंकों पर जुर्माना लगाया
भारतीय रिजर्व बैंक अपने निर्देशों का पालन न करने के लिए 14 बैंकों पर जुर्माना लगाया है.
4:06 AM. 8 Jul 214:06 AM. 8 Jul
जम्मू-कश्मीर के रजौरी सेक्टर में एक आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के रजौरी सेक्टर में एक आतंकवादी ढेर हो गया है. घटना सीमा के करीब घटी है.
4:06 AM. 8 Jul 214:06 AM. 8 Jul
ईडी ने एनसीपी नेता एकनाथ खडसे को समन भेजा
ईडी ने एनसीपी नेता एकनाथ खडसे को समन भेजा है. उन्हे कल पेश होने का आदेश दिया गया है. इससे पहले उनके दामाद के खिलाफ भी ईडी ने कार्रवाई की थी.
11:21 PM. 7 Jul 2111:21 PM. 7 Jul
12 मंत्रियों का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार किया
मोदी मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव से पहले राष्ट्रपति ने 12 मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जिनमें रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर और डॉ हर्षवर्धन भी शामिल हैं.
11:21 PM. 7 Jul 2111:21 PM. 7 Jul
रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर ने दिया इस्तीफा
मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव से पहले रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर ने भी इस्तीफा दे दिया है. यह जानकारी आजतक ने दी है.
11:21 PM. 7 Jul 2111:21 PM. 7 Jul
शाम छह बजे शपथ मोदी मंत्रिमंडल का शपथग्रहण
आज शाम छह बजे मोदी मंत्रिमंडल के 43 मंत्री राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे. शपथ लेने वाले मंत्रियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, अनुप्रिया पटेल का नाम प्रमुख है.
7:31 PM. 7 Jul 217:31 PM. 7 Jul
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण
7:31 PM. 7 Jul 217:31 PM. 7 Jul
भारत में अब तक कोरोना वायरस का लेम्डा वैरिएंट नहीं पाया गया
भारत में अब तक कोरोना वायरस का लेम्डा वैरिएंट नहीं पाया गया- सूत्र
7:31 PM. 7 Jul 217:31 PM. 7 Jul
कलकत्ता हाई कोर्ट ने सीएम ममता बनर्जी पर लगाया 5 लाख रूपये का जुर्माना
कलकत्ता हाई कोर्ट ने सीएम ममता बनर्जी पर लगाया 5 लाख रूपये का जुर्माना
7:31 PM. 7 Jul 217:31 PM. 7 Jul
मारा गया पंजाब का पूर्व गैंगस्टर कुलदीप नरुआना
मारा गया पंजाब का पूर्व गैंगस्टर कुलदीप नरुआना- एसएसपी बठिंडा
7:31 PM. 7 Jul 217:31 PM. 7 Jul
असम और मेघालय में महसूस किए गए भूकंप के झटके
असम और मेघालय में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए.
7:31 PM. 7 Jul 217:31 PM. 7 Jul
भारत में 24 घंटों में सामने आये कोरोना के 43,733 नए मामले,
भारत में 24 घंटों में सामने आये कोरोना के 43,733 नए मामले, 97.18 फीसदी हुआ रिकवरी रेट
7:31 PM. 7 Jul 217:31 PM. 7 Jul
पीएम मोदी ने अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर जताया दुख
पीएम मोदी ने अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर जताया दुख व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने कहा कि उनका जाना सांस्कृतिक क्षति है.
7:31 PM. 7 Jul 217:31 PM. 7 Jul
दिलीप कुमार के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक
दिलीप कुमार के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, कहा- योगदान को हमेशा याद रखेगा भारतीय सिनेमा
7:31 PM. 7 Jul 217:31 PM. 7 Jul
मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का निधन
हिन्दी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे. कुछ दिन पहले सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें हिन्दुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
12:37 PM. 7 Jul 2112:37 PM. 7 Jul
आज हो सकता है केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार
केंद्रीय मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज होने की संभावना है. केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं. उम्मीद की जा रही है कि, नये मंत्रिमंडल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फोकस किया जा सकता है. वहीं, यह भी संभावना जतायी जा रही है कि केंद्रीय कैबिनेट में नये चेहरों को जगह दी जा सकती है. साथ ही कई पुराने चेहरों की विदाई भी संभव है. वहीं, कई मंत्रियों का मंत्रालय भी बदला जा सकता है. बताया जा रहा है कि इस विस्तार में कई युवा चेहरों को तरजीह दी जा रही है.
12:37 PM. 7 Jul 2112:37 PM. 7 Jul
तेज प्रताप की तबीयत स्थिर
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की तबीयत फिलहाल स्थिर है. डॉक्टरों के मुताबिक, तेज प्रताप यादव ने कोरोना की वैक्सीन ली है. जिस कारण उनकी तबीयत थोड़ी खराब हुई थी. तेज प्रताप यादव को बुखार और बदन दर्द की शिकायत है. इधर, तेज प्रताप की तबीयत खराब होने की खबर मिलने पर नेता प्रतिपक्ष और उनके भाई तेजस्वी यादव ने उनके मुलाकात की.
12:37 PM. 7 Jul 2112:37 PM. 7 Jul
कोरोना थर्ड वेव पर आईसीएमआर की चेतावनी
आईसीएमआर के डीजी डॉ बलराम भार्गव ने स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि भविष्य की चुनौती कोरोना वायरस का थर्ड वेव नहीं है, बल्कि यह है कि हम उसे रोकने के लिए क्या कर रहे हैं. कोरोना वायरस के थर्ड वेव के विभिन्न पहलुओं पर विचार करने से बेहतर यह है कि हम उसके प्रसार को रोकने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें. डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि हिल स्टेशन से जो तसवीरें सामने आ रही हैं वह डराने वाली हैं.
12:37 PM. 7 Jul 2112:37 PM. 7 Jul
जेईई मेन्स 2021 के दोनों सेशन की परीक्षा तिथि घोषित
जेईई मेन्स 2021 की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गयी है. घोषित तिथि दो सेशन के लिए है. तीसरे सेशन की परीक्षा 20 जुलाई से 25 जुलाई के बीच आयोजित की जायेगी, जबकि चौथे सेशन की परीक्षा 27 जुलाई से दो अगस्त के बीच आयोजित की जायेगी. इस संबंध में शिक्षा मंत्री ने रमेश पोखरियाल ने जेईई के स्टूडेंट्स के साथ बातचीत में घोषणा की.
12:37 PM. 7 Jul 2112:37 PM. 7 Jul
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Update: केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार आज होने की संभावना है. केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं. बताया जा रहा है कि इस विस्तार में कई युवा चेहरों को तरजीह दी जा रही है. जेईई मेन्स 2021 की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गयी है. कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आईसीएमआर चिंतित, कहा- प्रसार रोकने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूरी. और राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की तबीयत स्थिर. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…