Breaking News: पुडुचेरी एलजी ने 22 फरवरी को फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया
Copied link
Breaking News LIVE Updates : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज असम में महाबाहु-ब्रह्मपुत्र का उद्घाटन करेंगे, पीएम मोदी धुबरी-फूलबारी पुल की आधारशिला रखेंगे. कोरोना महामारी को लेकर आज सार्क देशों की बैठक हो रही है. इसकी मेजबानी भारत कर रहा है, सम्मेलन में पाकिस्तान भी होगा शामिल. किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. कृषि कानूनों के विरोध में किसान आज रेल रोको अभियान कर रहे हैं. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
11:37 PM. 18 Feb 2111:37 PM. 18 Feb
पुडुचेरी एलजी ने 22 फरवरी को शाम 5 बजे तक विधान सभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया
पुडुचेरी एलजी ने 22 फरवरी को शाम 5 बजे तक विधान सभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया
11:37 PM. 18 Feb 2111:37 PM. 18 Feb
आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मौरिस
राजस्थान रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी क्रिस मॉरिस को आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया है. उन्हें 16.25 करोड़ में खरीदा गया है.
‘5 साल में बंगाल को सोनार बंगाल बनाएंगे’
दक्षिण 24 परगना में परिवर्तन यात्रा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, भाजपा की लड़ाई बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने की लड़ाई है और ये हमारे बूथ के कार्यकर्ता और तृणमूल कांग्रेस के सिंडिकेट के बीच की लड़ाई है.
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
असम को पीएम मोदी का तोहफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम में ‘महाबाहु-ब्रह्मपुत्र’ का शुभारंभ किया और धुबरी फूलबारी पुल और मजुली पुल की आधारशिला रखी. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ब्रह्मपुत्र पर कनेक्टिविटी से जुड़े जितने काम पहले होने चाहिए थे, उतने पहले नहीं हुए.
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
बीजेपी में शामिल होंगे ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन
‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. वो केरल भाजपा प्रमुख के.सुरेंद्रन की अगुवाई में 21 फरवरी से होने वाली पार्टी की विजय यात्रा में पार्टी में शामिल होंगे.
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
विधानसभा सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा
उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने किसानों, महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर हंगामा.
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
जाकिर हुसैन पर हमला साजिश- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मंत्री जाकिर हुसैन पर हुए हमले को साजिश बताया है. सीएम ममता ने रेलवे पर भी सवाल उठाए हैं. (टीवी न्यूज)
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
टिकरी बॉर्डर समेत चार मेट्रो स्टेशन बंद
किसानों के रेल रोको अभियान के कारण टिकरी बॉर्डर समेत चार मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है.
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
पीड़ित परिवार को नजरबंद करने का आरोप
उन्नाव केस में प्रियंका गांधी ने लगाया पीड़ित परिवार को नजरबंद करने का आरोप, तो वहीं युपी पुलिस ने किया आरोप से इनकार
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के भारत सेवाश्रम संघ में पूजा की.
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
चमोली हादसे में 59 शव बरामद
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेसियर फटने के बाद हुए हादसे में अब तक 59 शव बरामद कर लिए गये हैं, जबकि, 209 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. (टीवी न्यूज)
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
ट्रैक्टर में गन्ना लेकर विधानसभा पहुंचे सपा नेता गिरफ्तार
ट्रैक्टर में गन्ना लेकर विधानसभा पहुंचे सपा नेता गिरफ्तार, अखिलेश यादव ने कहा- डरेंगे नहीं, डटे रहेंगे समाजवादी
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
समाजवादी पार्टी के विधायक ट्रैक्टर पर गन्ना लेकर विधानसभा पहुंचे
किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के विधायक ट्रैक्टर पर गन्ना लेकर विधानसभा पहुंचे, बता दें, यूपी में आज से शुरू हो रहा है बजट सत्र.
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
आज से शुरू हो रहा है उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र
आज से शुरू हो रहा है उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र, विधानसभा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
धरने पर बैठे लोग
उन्नाव मामले को लेकर गांव के लोग धरने पर बैठ गये हैं. लोगों का कहना है कि, लड़कियों के परिवारवालों को पुलिस परेशान करना बंद करे. बता दें, उन्नाव में दलित लड़कियों की मौत से बवाल छिड़ा हुआ है. सपा ने दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग की है.
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
तमिलसाई सुंदरराजन को पुडुचेरी की उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार
तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने पुडुचेरी की नई उपराज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की. किरण बेदी को उपराज्यपाल के पद से हटाए जाने के बाद तमिलसाई सुंदरराजन को पुडुचेरी की उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार मिला है.
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
तमिलसाई सुंदरराजन बनीं पुडुचेरी की नई उपराज्यपाल, कार्यभार संभाला
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके
लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 रही तीव्रता
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
कोरोना संकट पर सार्क देशों की बैठक आज, भारत करेगा मेजबानी
कोरोना संकट को लेकर दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन (सार्क) देशों की बैठक आज होगी. बैठक की मेजबानी भारत कर रहा है. इस बैठक में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने और उसके बाद स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने समेत कई क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी.
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
कैप्टन सतीश शर्मा के निधन पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा के निधन पर प्रियंका गांधी ने दुख जताया है, प्रियंका ने कहा है कि बहुत याद आएंगे कैप्टन सतीश शर्मा.
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
मंत्री जाकिर हुसैन खतरे से बाहर
बंगाल में मंत्री जाकिर हुसैन की हालत में सुधार है. मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है और वो खतरे से बाहर है.
7:51 PM. 18 Feb 217:51 PM. 18 Feb
सार्क देशों की बैठक आज
कोरोना महामारी को लेकर आज सार्क देशों की बैठक हो रही है. इस बार सार्क बैठक की मेजबानी भारत कर रहा है. इस बैठक में पाकिस्तान भी शामिल हो रहा है.
12:58 PM. 18 Feb 2112:58 PM. 18 Feb
पीएम मोदी आज धुबरी-फूलबारी पुल की रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से महाबाहु-ब्रह्मपुत्र की शुरुआत करेंगे, साथ ही पीएम मोदी धुबरी-फूलबारी सेतु की आधारशिला रखेंगे इसके साथ ही माजुली सेतु के निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे.
12:58 PM. 18 Feb 2112:58 PM. 18 Feb
बंगाल चुनाव से पहले हिंसा का दौर शुरू
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 से पहले हिंसा का दौर शुरू हो गया है. राज्य के श्रम मंत्री जाकिर हुसैन पर जानलेवा हमला किया गया है. हुसैन पर मुर्शिदाबाद में बम से मारकर हमला कर दिया गया है. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
12:58 PM. 18 Feb 2112:58 PM. 18 Feb
बिहार में सुपर एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश नाकाम
नाथनगर स्टेशन पर मिले बम को देर रात बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया. इसके साथ ही सुपर एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश नाकाम हो गया. बम मिलने की सूचना मिलते ही दोनों दिशाओं से आ रही चार ट्रेनों को जगह-जगह रोक दिया गया. नाथनगर स्टेशन से कुछ दूर पहले ही अंधेरे में सिग्नल के पास जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस और उसी ट्रैक पर दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी को रोक दिया गया.
12:58 PM. 18 Feb 2112:58 PM. 18 Feb
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Updates : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज असम में महाबाहु-ब्रह्मपुत्र का उद्घाटन करेंगे, पीएम मोदी धुबरी-फूलबारी पुल की आधारशिला रखेंगे. कोरोना महामारी को लेकर आज सार्क देशों की बैठक हो रही है. इसकी मेजबानी भारत कर रहा है, सम्मेलन में पाकिस्तान भी होगा शामिल. किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. कृषि कानूनों के विरोध में किसान आज रेल रोको अभियान कर रहे हैं. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…