Breaking news : केरल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पलक्कड़ से ई श्रीधरन को मैदान में उतारा

Breaking news LIVE Updates : पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा कार्यकर्ताओं के साथ जदयू (bihar, upendra kushwaha, jdu ) में शामिल होंगे. आंध्र प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का परिणाम आज आएगा. कोरोना संक्रमण (coronavirus new case) का मामला देश में बढ़ता जा रहा है. एंटीलिया केस (antilia case, mukesh ambani ) में 12 घंटे की पूछताछ के बाद एनआईए ने पुलिस अफसर सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है. पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव (bengal chunav 2021 ) को लेकर सरगर्मी तेज है. आज गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah,Mamata Banerjee) खड़गपुर में रोड शो करेंगे. देश और दुनिया की हर ताजा खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
3:36 PM. 14 Mar 21 3:36 PM. 14 Mar

केरल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पलक्कड़ से ई श्रीधरन को मैदान में उतारा

केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मेट्रो मैन ई श्रीधरन को मैदान पर उतारा है.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर रोड शो कर रही हैं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के गांधी मूर्ति से हाज़रा तक व्हीलचेयर पर रोड शो कर रही हैं.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

टूटे पांव से ही बंगाल में खेला होबे, और जीता होबे

एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि टूटे पांव से ही बंगाल में खेला होबे, और जीता होबे. ममता बनर्जी अहिंसा पर विश्‍वास करती हैं गांधी के विचारों का पालन करती हैं.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

ममता बनर्जी पर हमले का कोई सबूत नहीं

बैठक के बाद चुनाव आयोग ने कहा है कि ममता बनर्जी पर हमले का कोई सबूत नहीं मिला है.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

एंटीलिया केस में बड़ा खुलासा, जिस इनोवा में भागा था संदिग्ध आरोपी वो मुंबई पुलिस की निकली

एंटीलिया मामले में इनोवा कार मामले को सुलझा लेने का दावा किया जा रहा है. टीवी रिपोर्ट की मानें तो एंटीलिया के बाहर दो कार पहुंची थीं एक स्कॉर्पियो और दूसरी इनोवा. ड्राइवर स्कॉर्पियो को छोड़कर इनोवा गाड़ी में बैठकर से फरार हो गया. ATS सूत्रों के हवाले से आज तक ने यह खबर दी है.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी का विरोध

पश्चिम बंगाल की वाम मोर्चा सरकार के पतन का कारण बनने वाले नंदीग्राम में बंगाल चुनाव 2021 से पहले शहीद दिवस (14 मार्च) पर जमकर राजनीति हुई. सुबह तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने शुभेंदु अधिकारी का जमकर विरोध किया, तो तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले अधिकारी सत्तारूढ़ टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बरसे.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

शोपियां में खूंखार आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद जिले के रावलपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने शनिवार को घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गय. अधिकारी ने बताया कि पूरी रात शांति रहने के बाद सुबह दोनों ओर से फिर से गोलीबारी हुई ,जिसमें एक आतंकवादी मारा गया. उन्होंने बताया कि हथियार, गोलाबारूद और अपराध में संलिप्तता साबित करने वाली सामग्री मुठभेड़ स्थल से बरामद की गई है.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

डीएमके विधायक पी.सरवणन भाजपा में शामिल

तमिलनाडु: डीएमके के विधायक पी.सरवणन चेन्नई में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

कोरोना वायरस के 76.93% सक्रिय मामले महाराष्ट्र, केरल और पंजाब से

देश में कोरोना वायरस के 76.93% सक्रिय मामले महाराष्ट्र, केरल और पंजाब से हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

राहुल गांधी का ट्वीट

तेल की कीमतों पर राहुल गांधी का ट्वीट- ‘PM का एक ही क़ायदा, देश फूंककर मित्रों का फ़ायदा’

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

नंदीग्राम में ममता के साथ हुई घटना महज हादसा या हमला! 12 बजे EC और सेक्रेटरी की बैठक

नंदीग्राम में ममता बनर्जी के साथ हुई घटना महज हादसा थी या उनपर हमला किया गया. इस मामले को लेकर 12 बजे चुनाव आयोग और सेक्रेटरी की बैठक होनी है.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

17 मार्च को TMC घोषणा पत्र जारी कर सकती है

बंगाल विधासनभा चुनाव को लेकर 17 मार्च को TMC घोषणा पत्र जारी कर सकती है.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25,320 नए मामले, 161 मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25,320 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,13,59,048 हुई. 161 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,607 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,10,544 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,09,89,897 है.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना, 6 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के कृष्णा ज़िले में एक सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

कोरोना वायरस के लिए कुल 22,67,03,641 सैंपल टेस्ट

भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 22,67,03,641 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,64,368 सैंपल कल टेस्ट किए गए. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने ये जानकारी दी.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

अगली तारीख की घोषणा बाद में

तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र आज जारी नहीं करेगी. पार्टी का घोषणापत्र आज जारी होने वाला था. अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

TMC ने घोषणापत्र जारी करने का प्लान टाल दिया

बंगाल चुनाव की सरगर्मी तेज है. आज केवल ममता बनर्जी पद यात्रा करेंगी. TMC ने घोषणापत्र जारी करने का प्लान टाल दिया है.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के रावालपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. संयुक्त अभियान जारी है.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

आज जदयू में होगा रालोसपा का विलय

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को जदयू का दामन थाम लेंगे. पार्टी की राष्ट्रीय परिषद रविवार को इस संबंध में प्रस्ताव पेश करेगी और इसके बाद आधिकारिक घोषणा कर दी जायेगी.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

आंध्र प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट

आंध्र प्रदेश में नगर निकाय चुनावों की आज 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

अमित शाह खड़गपुर में रोड शो करेंगे

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. आज गृह मंत्री अमित शाह खड़गपुर में रोड शो करेंगे.

2:22 PM. 14 Mar 21 2:22 PM. 14 Mar

सचिन वाजे गिरफ्तार

एंटीलिया केस में 12 घंटे की पूछताछ के बाद एनआईए ने पुलिस अफसर सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है.

8:04 AM. 14 Mar 21 8:04 AM. 14 Mar

उम्मीदवारों की लिस्ट

भाजपा आज दोपहर 5 राज्यों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने का काम करेगी.

8:04 AM. 14 Mar 21 8:04 AM. 14 Mar

महाराष्ट्र में ट्रैक्टर और बस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

महाराष्ट्र के लातूर जिले में शनिवार को राज्य परिवहन की एक बस के साथ एक ट्रैक्टर की टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 यात्री घायल हो गए.

8:04 AM. 14 Mar 21 8:04 AM. 14 Mar

गायक ने आत्महत्या की कोशिश फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम की

कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक तंगी का सामना कर रहे नागपुर के एक गायक ने शनिवार को अपनी कलाई काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया और फेसबुक पर यह घटना ‘लाइव स्ट्रीम’ की.

8:04 AM. 14 Mar 21 8:04 AM. 14 Mar

झारखंड ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण की तैयारी की

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने एक बड़े फैसले के तहत हरियाणा सरकार की तर्ज पर राज्य के निजी क्षेत्र में तीस हजार रुपये तक के प्रति माह वेतन वाले पदों में 75 प्रतिशत पद स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने का मन बना लिया है जिसकी घोषणा सरकार सोमवार को विधानसभा में कर सकती है.

8:04 AM. 14 Mar 21 8:04 AM. 14 Mar

दिल्ली में शनिवार को 39,000 से अधिक लोगों को कोरोना के वैक्सीन लगाए गए

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को 20,275 वरिष्ठ नागरिकों सहित 39,000 से अधिक लोगों को कोरोना के वैक्सीन लगाए गए.

8:04 AM. 14 Mar 21 8:04 AM. 14 Mar

बंगाल में मुसलमान भी देंगे भाजपा का साथ

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने बंगाल इलेक्शन फाइट से पहले बड़ा दावा किया है. त्रिवेदी ने कहा कि इस बार बंगाल में मुस्लिम वोटर भी बीजेपी को वोट देंगे और इसके बारे में कई मुसलमान वोटरों ने मुझसे बातचीत भी की है. दिनेश त्रिवेदी ने तह दावा एक टीवी चैनल में इंटरव्यू के दौरान किया है.

WB Election 2021 : ‘बंगाल में मुसलमान भी देंगे बीजेपी का साथ’ – चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी का दावा

8:04 AM. 14 Mar 21 8:04 AM. 14 Mar

इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन के अध्यक्ष 16 मार्च को भारतीय सांसदों को संबोधित करेंगे

अंतरराष्ट्रीय संसदीय संस्था आईपीयू के अध्यक्ष दुआर्ते पाचेको 16 मार्च को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में भारतीय सांसदों को संबोधित करेंगे. लोकसभा सचिवालय ने यह जानकारी दी.

8:04 AM. 14 Mar 21 8:04 AM. 14 Mar

कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की. राज्य विधानसभा चुनाव में द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल कांग्रेस 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

8:04 AM. 14 Mar 21 8:04 AM. 14 Mar

कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बावजूद डॉक्टर हुईं संक्रमित

मध्य प्रदेश में जबलपुर के सरकारी गांधी मेडिकल कॉलेज की एक वरिष्ठ महिला डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

मुख्य बातें

Breaking news LIVE Updates : पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा कार्यकर्ताओं के साथ जदयू (bihar, upendra kushwaha, jdu ) में शामिल होंगे. आंध्र प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का परिणाम आज आएगा. कोरोना संक्रमण (coronavirus new case) का मामला देश में बढ़ता जा रहा है. एंटीलिया केस (antilia case, mukesh ambani ) में 12 घंटे की पूछताछ के बाद एनआईए ने पुलिस अफसर सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है. पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव (bengal chunav 2021 ) को लेकर सरगर्मी तेज है. आज गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah,Mamata Banerjee) खड़गपुर में रोड शो करेंगे. देश और दुनिया की हर ताजा खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >