Breaking News : सेना भर्ती घोटाला मामले में पांच लेफ्टिनेंट कर्नल समेत कई के खिलाफ केस दर्ज

Breaking news LIVE Updates : सेना भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने पांच लेफ्टिनेंट कर्नल के अलावा कई अन्य अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया. झारखंड में फिर उग्र भीड़ ने युवक की हत्या (mob lynching ) की. कोरोना संक्रमण (coronavirus new case) का मामला देश में बढ़ता जा रहा है. एंटीलिया केस (antilia case, mukesh ambani ) में सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद शिवसेना हमलावर है. पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव (bengal chunav 2021 ) को लेकर सरगर्मी तेज है. आज गृह मंत्री अमित शाह अमित शाह (Amit Shah,Mamata Banerjee) आज बंगाल के झारग्राम जाएंगे. देश और दुनिया की हर ताजा खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
1:41 AM. 16 Mar 21 8:11 PM. 15 Mar

सेना भर्ती घोटाला मामले में पांच लेफ्टिनेंट कर्नल समेत कई के खिलाफ केस दर्ज

सेना भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने पांच लेफ्टिनेंट कर्नल के अलावा कई अन्य अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया. एक अधिकारी ने बताया, सीबीआई ने सेना भर्ती घोटाला मामले के संबंध में तलाशी अभियान चलाया.

7:38 PM. 15 Mar 21 2:08 PM. 15 Mar

सोनार असम क्यों नहीं – अभिषेक बनर्जी ने पूछा सवाल

भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बाद पश्चिमी मेदिनीपुर में अभिषेक बनर्जी ने पलटवार किया है. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि गृहमंत्री और बीजेपी के नेता सोनार बांग्ला बनाने की बात कह रहे हैं, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि सोनार गुजरात और सोनार असम बीजेपी क्यों नहीं बना पाई.

7:38 PM. 15 Mar 21 2:08 PM. 15 Mar

सचिन वाजे निलंबित

मुंबई के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे निलंबित कर दिया गया है. आपको बता दें कि एंटीलिया केस में NIA ने उन्हें गिरफ्तार किया है.

7:38 PM. 15 Mar 21 2:08 PM. 15 Mar

बिहार में आग लगने की घटना में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

बिहार के किशनगंज शहर के वार्ड नंबर सात अंतर्गत सलाम कॉलोनी में सोमवार की सुबह अचानक आग लगने से चार बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. किशनगंज अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि मृतकों में नूर आलम (44) उनकी आठ और छह साल की बेटी तौफा एवं बबली तथा चार और दो साल का बेटा रहमत एवं शाहिद शामिल हैं. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है. मौके पर पहुंचकर अग्निशामक टीम द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.

6:27 PM. 15 Mar 21 12:57 PM. 15 Mar

शिकागो में एक पार्टी में गोलीबारी में दो लोगों की मौत

अमेरिका के शिकागो में एक पार्टी में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है और 13 अन्य लोग घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने संदेह जताया कि गिरोहों के बीच रंजिश के कारण यह गोलीबारी हुई। पुलिस विभाग के प्रवक्ता जोस जारा ने बताया कि कर्मी स्थानीय समयानुसार सुबह करीब चार बजकर 40 मिनट पर ‘टोनिंग कम्पनी’ पहुंचे, जहां गोलीबारी हुई थी. हताहत लोगों की उम्र 20 से 44 के बीच है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

6:14 PM. 15 Mar 21 12:44 PM. 15 Mar

अमित शाह झाड़ग्राम नहीं पहुंच सके, हेलिकॉप्टर में आई खराबी

अमित शाह झाड़ग्राम की रैली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि दनके हेलिकॉप्टर में खराबी आने की वजह से ऐसा निर्णय लिया गया है.

मुख्य बातें

Breaking news LIVE Updates : सेना भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने पांच लेफ्टिनेंट कर्नल के अलावा कई अन्य अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया. झारखंड में फिर उग्र भीड़ ने युवक की हत्या (mob lynching ) की. कोरोना संक्रमण (coronavirus new case) का मामला देश में बढ़ता जा रहा है. एंटीलिया केस (antilia case, mukesh ambani ) में सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद शिवसेना हमलावर है. पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव (bengal chunav 2021 ) को लेकर सरगर्मी तेज है. आज गृह मंत्री अमित शाह अमित शाह (Amit Shah,Mamata Banerjee) आज बंगाल के झारग्राम जाएंगे. देश और दुनिया की हर ताजा खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >