मुख्य बातें
Breaking News: नगालैंड में गोलीबारी मारे गये लोगों का अंतिम संस्कार किया गया. सीएम नेफ्यू रियो ने आफस्पा हटाने की मांग की है. पढ़ें आज का हर अपडेट..
Breaking News: नगालैंड में गोलीबारी मारे गये लोगों का अंतिम संस्कार किया गया. सीएम नेफ्यू रियो ने आफस्पा हटाने की मांग की है. पढ़ें आज का हर अपडेट..

Breaking News: नगालैंड में गोलीबारी मारे गये लोगों का अंतिम संस्कार, सीएम ने की आफस्पा हटाने की मांग
सेना की गोलीबारी में 14 लोगों की मौत से आक्रोश के बीच नगालैंड के कई इलाकों में सोमवार को बंद रहा. सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (आफस्पा) को निरस्त करने की मांग भी उठी. नगालैंड पुलिस ने सेना के 21वें पैरा स्पेशल फोर्स के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. शवों के अंतिम संस्कार के समय मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा कि आफस्पा सेना को बिना गिरफ्तारी वारंट के नागरिकों को गिरफ्तार करने, आवासों पर छापा मारने और लोगों को मारने का अधिकार देता है, लेकिन सुरक्षा बलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती.
नगालैंड में सेना की गोली से हुई 14 लोगों की मौत के विरोध में मोन जिला के तिजित गांव के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला.
आंध्र प्रदेश में पुलिस ने दो महिला माओवादियों को गिरफ्तार किया है. विशाखापत्तनम जिला की मांपा पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है. कई हमलों में शामिल रहीं इन महिला माओवादियों के पास से लैंडमाइन, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक बरामद हुए हैं.
दिल्ली एयरपोर्ट पर 120 रैपिड पीसीआर मशीनें लगायी गयी हैं. इससे प्रति घंटे 500 से 600 सैंपल की जांच की जा सकेगी. आने वाले दिनों में और मशीनें लगायी जायेंगी, ताकि बाहर से आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट तेजी से हो सके.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता में कहा, हमारी खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी और मजबूत हो रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ वार्ता में कहा कि कोविड-19 के बावजूद भारत और रूस के बीच संबंधों की गति में कोई बदलाव नहीं आया.
Breaking News: नगालैंड में गोलीबारी मारे गये लोगों का अंतिम संस्कार किया गया. सीएम नेफ्यू रियो ने आफस्पा हटाने की मांग की है. पढ़ें आज का हर अपडेट..