Breaking News: कारगिल लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.2

Breaking News Updates- देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
9:55 PM. 19 Feb 24 9:55 PM. 19 Feb

कारगिल लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.2

कारगिल, लद्दाख में आज रात 9:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.2 थी.

6:44 PM. 19 Feb 24 6:44 PM. 19 Feb

खरगे ने योगी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- UPA की सरकार में लाई गई योजनाएं बंद क्यों

अमेठी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, कांग्रेस सरकार में हजारो करोड़ों की योजनाएं यहां(अमेठी) पर आईं. लेकिन ज्यादातर योजनाएं अटकी रहीं. मैं पूछता हूं कि जो योजनाएं UPA की सरकार में लाई गई थीं वो आज क्यों बंद हैं? क्योंकि वे(भाजपा) उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी में काम नहीं करना चाहते हैं. वे दुश्मनी निकालने की साजिश कर रहे हैं.

4:34 PM. 19 Feb 24 4:34 PM. 19 Feb

असली NCP मामले में शरद पवार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अजित पवार गुट से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने ‘असली’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर निर्वाचन आयोग के आदेश के खिलाफ शरद पवार की याचिका पर अजित पवार गुट से जवाब मांगा है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, शरद पवार के समूह को पार्टी का नाम ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार’ देने का निर्वाचन आयोग का फैसला अगले आदेश तक जारी रहेगा.

4:04 PM. 19 Feb 24 4:04 PM. 19 Feb

संदेशखाली मामले में SIT जांच की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली गांव में रहने वाली महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में जांच और उसके बाद की सुनवाई को पश्चिम बंगाल से बाहर स्थानांतरित करने और केंद्रीय जांच ब्यूरो या विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया. याचिकाकर्ता वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ले ली और अपनी प्रार्थना के साथ कलकत्ता एचसी से संपर्क करने की स्वतंत्रता मांगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है.

3:56 PM. 19 Feb 24 3:56 PM. 19 Feb

चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले SC ने कहा, रिटर्निंग ऑफिसर पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए

चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए क्योंकि वह चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे थे.

2:26 PM. 19 Feb 24 2:26 PM. 19 Feb

पीएम नरेंद्र मोदी कल यानी मंगलवार को शिक्षा और कौशल बुनियादी ढांचे को और बेहतर करने के लिए करीब 13,375 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित और आधारशिला रखेंगे. जो परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की जाएंगी उनमें आईआईटी भिलाई, आईआईटी तिरूपति, आईआईटी जम्मू, आईआईआईटीडीएम कांचीपुरम का स्थायी परिसर शामिल हैं.

1:05 PM. 19 Feb 24 1:05 PM. 19 Feb

दो बजे होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

चंडीगढ़ मेयर आज यानी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. कोर्ट में आज दो बजे इस मामले में सुनवाई होगी. वहीं सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बता दें, आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है. जिसपर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है.

11:50 AM. 19 Feb 24 11:50 AM. 19 Feb

कल्कि मंदिर उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निलंबित काग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम को लेकर कहा कि मैं प्रमोद कृष्णम को एक राजनैतिक व्यक्ति के रूप में दूर से जानता था लेकिन जब कुछ दिन पहले उनसे मुलाकात हुई तो पता चला कि वे ऐसे धार्मिक-अध्यात्मिक कार्यों में कितनी मेहनत से लगे रहते हैं. कल्कि मंदिर के लिए इन्हें पहले की सरकारों के समय लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी, कोर्ट के चक्कर भी लगाने पड़े. आज हमारी सरकार में वे निश्चिंत होकर इस काम को शुरु कर पाए हैं.

11:49 AM. 19 Feb 24 11:49 AM. 19 Feb

कल्कि मंदिर उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निलंबित काग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम को लेकर कहा कि मैं प्रमोद कृष्णम को एक राजनैतिक व्यक्ति के रूप में दूर से जानता था लेकिन जब कुछ दिन पहले उनसे मुलाकात हुई तो पता चला कि वे ऐसे धार्मिक-अध्यात्मिक कार्यों में कितनी मेहनत से लगे रहते हैं. कल्कि मंदिर के लिए इन्हें पहले की सरकारों के समय लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी, कोर्ट के चक्कर भी लगाने पड़े. आज हमारी सरकार में वे निश्चिंत होकर इस काम को शुरु कर पाए हैं.

10:02 AM. 19 Feb 24 10:02 AM. 19 Feb

ईडी का समन अवैध- AAP

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं होंगे. आम आदमी पार्टी ने एजेंसी के समन को अवैध करार देते हुए कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को बार-बार समन भेजने के बजाय प्रवर्तन निदेशालय को अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >