Breaking News: महेश कुमार जैन एक बार फिर बने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर
Copied link
Breaking News LIVE update: 12 साल के कम उम्र के बच्चों पर बड़े स्तर पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू करेगा फाइजर. यूपी अनलॉक होने के बाद आज से नोएडा में मेट्रो सर्विस शुरू हो रही है, हालांकि, वीकेंड कर्फ्यू के दिन यह सेवा बंद रहेगी. मिल्खा सिंह और दिलीप कुमार की सेहत में सुधार है. कानपुर में भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है. पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
3:26 AM. 10 Jun 213:26 AM. 10 Jun
महेश कुमार जैन एक बार फिर बने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर
महेश कुमार जैन एक बार फिर बने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर
2:01 AM. 10 Jun 212:01 AM. 10 Jun
पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 10,989 मामले, 261 लोगों की मौत
पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 10,989 मामले सामने आये हैं, जबकि 261 लोगों की मौत हुई है.
2:01 AM. 10 Jun 212:01 AM. 10 Jun
मुंबई में होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई में होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
2:01 AM. 10 Jun 212:01 AM. 10 Jun
अनूप चंद्र पांडेय ने निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला
यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय ने देश के नये निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला है.
2:01 AM. 10 Jun 212:01 AM. 10 Jun
झारखंड में अनलॉक -2 का ऐलान, अब वीकेंड पर कंप्लीट लॉकडाउन
झारखंड में अनलॉक -2 का ऐलान आज कर दिया गया है. अब वीकेंड पर कंप्लीट लॉकडाउन की घोषणा हुई है. प्रतिबंध अभी 16 जून तक जारी रहेंगे. जिन दुकानों को छूट दी गयी थी वे अब चार बजे तक खुलेंगी.
8:05 PM. 9 Jun 218:05 PM. 9 Jun
यूपी में पार्टी को मिलेगी मजबूती
जितिन प्रसाद के बीजेपी में शामिल होने को लेकर पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनके आने से यूपी में पार्टी को मजबूती मिलेगी.
8:05 PM. 9 Jun 218:05 PM. 9 Jun
बीजेपी का बढ़ा कुनबा
बीजेपी का बढ़ा कुनबा, पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद
8:05 PM. 9 Jun 218:05 PM. 9 Jun
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले जितिन प्रसाद
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
8:05 PM. 9 Jun 218:05 PM. 9 Jun
भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद
केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल के घर पहुंचे कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद, आज भाजपा में होंगे शामिल.
8:05 PM. 9 Jun 218:05 PM. 9 Jun
एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ अस्पताल में भर्ती
फीवर की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ
8:05 PM. 9 Jun 218:05 PM. 9 Jun
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी
8:05 PM. 9 Jun 218:05 PM. 9 Jun
कोरोनिल दवा के इस्तेमाल पर लगाई रोक
नेपाल ने कोरोनिल दवा के इस्तेमाल पर लगाई रोक लगा दी है. इससे पहले भूटान ने भी कोरोनिल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा चुका है. (टीवी न्यूज)
8:05 PM. 9 Jun 218:05 PM. 9 Jun
किसान नेता राकेश टिकैत आज ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे
किसान नेता राकेश टिकैत आज ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे. दोनों की मुलाकात आज 3 बजे होगी. इसके अलावा टिकैट बंगाल में अन्य किसान संगठन के लोगों से भी मिलेंगे. वहीं किसानों की बेहतरी के साथ कई मुद्दों पर वो मुख्यमंत्री से बात करेंगे.
2:17 PM. 9 Jun 212:17 PM. 9 Jun
अनलॉक होते ही सड़कों पर जुटने लगी भीड़
महाराष्ट्र में अनलॉक होते ही सड़कों पर जुटने लगी भीड़. कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां.
2:17 PM. 9 Jun 212:17 PM. 9 Jun
पूरे देश में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर 11 जून को पूरे देश में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
12:04 PM. 9 Jun 2112:04 PM. 9 Jun
बच्चों पर बड़े स्तर पर वैक्सीन का ट्रायल
12 साल के कम उम्र के बच्चों पर बड़े स्तर पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू करेगा फाइजर- रॉयटर्स
12:04 PM. 9 Jun 2112:04 PM. 9 Jun
कानपुर में भीषण सड़क हादसा
उत्तर प्रदेश के कानपुर में भीषण सड़क हादसे में करीब 17 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि सचेंडी में बस और लोडर के बीच सीधी टक्कर हुई. हादसे के बाद बस पलट गई. वहीं घायलों का इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है. बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी. वहीं घटना पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये बतौर मुआवजा देने की बात कही है.
12:04 PM. 9 Jun 2112:04 PM. 9 Jun
फ्रांस के राष्ट्रपति को शख्स ने जड़ा थप्पड़
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को मंगलवार को एक शख्स ने सरेआम थम्मड़ जड़ दिया. राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों उस वक्त दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के ड्रोम क्षेत्र में कुछ खड़े लोगों के साथ मिल रहे थे. घटना के तुरंत बाद एक्शन में आए सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और घसीटते हुए दूर लेकर चले गए.
12:04 PM. 9 Jun 2112:04 PM. 9 Jun
कोरोना के थर्ड वेव का बच्चों पर गंभीर असर नही
कोरोना के थर्ड वेव या भविष्य में कोरोना का गंभीर संक्रमण बच्चों में देखने को मिलेगा इसके कोई प्रमाण नहीं हैं. यह बात एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने कही है. डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि ऐसा कोई आंकड़ा ना तो भारत में और ना ही पूरी दुनिया में मौजूद है, जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि बच्चे में ज्यादा प्रभावित होंगे. यहां तक कि कोरोना की दूसरी लहर में भी जो बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित हुए उनमें माइल्ड लक्षण थे. मुझे नहीं लगाता है कि भविष्य में भी बच्चों पर कोई गंभीर संक्रमण देखने को मिलेगा
12:04 PM. 9 Jun 2112:04 PM. 9 Jun
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE update: 12 साल के कम उम्र के बच्चों पर बड़े स्तर पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू करेगा फाइजर. यूपी अनलॉक होने के बाद आज से नोएडा में मेट्रो सर्विस शुरू हो रही है, हालांकि, वीकेंड कर्फ्यू के दिन यह सेवा बंद रहेगी. मिल्खा सिंह और दिलीप कुमार की सेहत में सुधार है. कानपुर में भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है. पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…