Breaking News : अलकायदा के छह आतंकी चार दिन की रिमांड पर भेजे गये

Breaking News LIVE : भारत में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in India) के मामले बढ़ कर 55 लाख के पार चले गये हैं. इधर बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. बिहार चुनावों (Bihar Election 2020) में सपा आरजेडी (RJD) उम्मीदवारों का समर्थन करेगी. महाराष्ट्र के पालघर के पास रात 2:50 पर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किये गये. महाराष्ट्र के भिवंडी हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. मुंबई में अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के खिलाफ पायल घोष (Payal Ghosh) की शिकायत नहीं दर्ज हुई. संसद के मॉनसून सत्र (Parliament Monsoon Session 2020) का आज नौवां दिन है. किसान बिल (Kisan Bill 2020) पर हंगामा जारी है. देश और दुनिया की हर बडी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ….

Live Updates
5:17 PM. 22 Sept 20 5:17 PM. 22 Sept

अलकायदा के छह आतंकी चार दिन की रिमांड पर भेजे गये

एनआईए कोर्ट ने अलकायदा के छह आतंकी को चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है. इनकी गिरफ्तारी केरल और बंगाल से हुई थी.

4:51 PM. 22 Sept 20 4:51 PM. 22 Sept

बॉम्बे हाइकोर्ट ने 6 अक्टूबर तक बढ़ाई रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की आज रिया और शोविक सहित छह आरोपियों को बॉम्बे हाइकोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने सभी आरोपियों की 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी. इसी बीच खबर है कि रिया चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाइकोर्ट में जमानत की याचिका फाइल की है, लेकिन अभी इस अर्जी पर सुनवाई नहीं हुई है. रिया चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाइकोर्ट में जमानत की याचिका फाइल से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

2:23 PM. 22 Sept 20 2:23 PM. 22 Sept

राज्यसभा ने विधेयक को मंजूरी दी

राज्यसभा ने अनाज, दलहन, तिलहन, खाद्य तेल, प्‍याज व आलू को आवश्‍यक वस्‍तुओं की सूची से हटाने के प्रावधान वाले विधेयक को मंजूरी दी.

2:23 PM. 22 Sept 20 2:23 PM. 22 Sept

आठ निलंबित सांसदों के आंदोलन में हिस्सा लूंगा और उपवास रखूंगा : शरद पवार

एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि मैं भी उनके (आठ निलंबित राज्यसभा सांसदों) आंदोलन में हिस्सा लूंगा और उनके समर्थन में एक दिन का उपवास रखूंगा.

2:23 PM. 22 Sept 20 2:23 PM. 22 Sept

पीएम मोदी ने कहा

पीएम मोदी ने कहा कि देश में रिसर्च कल्चर को स्मृद्ध करने के लिए NEP में एक नेशनल रिसर्च फाउंडेशन का भी प्रस्ताव लाया गया है. NRF रिसर्च फंडिंग को लेकर सभी फंडिंग एजेंसियों के साथ कोऑर्डिनेट करेगा और सभी विधाएं चाहे वो साइंस हो या ह्यूमैनिटीज सभी के लिए फंड प्रोवाइड करेगा. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज इस कोन्वोकेशन में हमारे करीब 300 युवा साथियों को PhD अवार्ड की जा रही है और ये एक बहुत ही पॉजिटिव ट्रेंड है. मुझे विश्वास है कि आप सब यहीं नहीं रुकेंगे, बल्कि रिसर्च आपकी एक आदत बन जाएगी, आपकी सोचने की प्रक्रिया का एक हिस्सा बनी रहेगी.

2:23 PM. 22 Sept 20 2:23 PM. 22 Sept

पीएम मोदी ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से IIT गुवाहाटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा स्पष्ट मानना है कि देश का भविष्य युवा क्या सोचते हैं इस पर निर्भर करता है. आपके सपने कल के भारत की हकीकत को आधार देंगे. इसलिए ये समय भविष्य के लिए तैयार होने का है, ये टाइम अभी से फ्युचर फिट होने का है. इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल भी मौजूद थे.

2:23 PM. 22 Sept 20 2:23 PM. 22 Sept

NCB ने जांच में शामिल होने के लिए समन किया

सुशांत सिंह राजपूत मौत का मामला में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जांच में शामिल होने के लिए KWAN एजेंसी के सीइओ ध्रुव, जया साहा और दो अन्य को समन किया.

2:23 PM. 22 Sept 20 2:23 PM. 22 Sept

उप सभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को लिखा पत्र

राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को 20 सितंबर को कृषि विधेयकों के पारित होने के दौरान विपक्षी सांसदों द्वारा सदन में उनके साथ किए गए अनियंत्रित व्यवहार पर एक पत्र लिखा.

2:23 PM. 22 Sept 20 2:23 PM. 22 Sept

बैठक स्थगित

सुशांत सिंह राजपूत मामले में एम्स की फरेंसिक टीम और सीबीआई के अधिकारियों के बीच होने वाली बैठक स्थगित हो गई है.

2:23 PM. 22 Sept 20 2:23 PM. 22 Sept

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 11,200 से नीचे आया

वैश्विक बाजारों से नकारात्मक रुझान मिलने और विदेशी फंड के बाहर जाने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से ज्यादा गिर गया और खासतौर से रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और मारुति के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली.

2:23 PM. 22 Sept 20 2:23 PM. 22 Sept

देश में कोरोना वायरस से अबतक 5562663 संक्रमित, 4497867 मरीज हो चुके हैं ठीक

देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 55,62,664 हो गई है जिसमें 9,75,861 एक्टिव मामले, 44,97,868 ठीक/ विस्थापित/डिस्चार्ज मामले और 88,935 मौतें शामिल हैं. यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है.

2:23 PM. 22 Sept 20 2:23 PM. 22 Sept

NIA ने की छापेमारी

NIA ने सुबह उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के कुछ हिस्सों में छापेमारी की है.

2:23 PM. 22 Sept 20 2:23 PM. 22 Sept

NIA ने दो आतंकी आरोपियों को तिरुवनंतपुरम एयर पोर्ट से अरेस्ट किया

NIA ने दो आतंकी आरोपियों को तिरुवनंतपुरम एयर पोर्ट से अरेस्ट किया है. वे रियाद से आ रहे थे.

2:23 PM. 22 Sept 20 2:23 PM. 22 Sept

भिवंडी में बिल्डिंग ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20

भिवंडी में बिल्डिंग ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई. ठाणे महानगर पालिका ने यह जानकारी दी है.

2:23 PM. 22 Sept 20 2:23 PM. 22 Sept

उप सभापति हरिवंश ने राज्यसभा से निलंबित किए गए 8 सांसदों से मुलाकात की

राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने कल राज्यसभा से निलंबित किए गए 8 सांसदों से मुलाकात की. सभी सांसद गांधी प्रतिमा के सामने निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

2:23 PM. 22 Sept 20 2:23 PM. 22 Sept

मध्यप्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के सिवनी, मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए ‘आरेंज अलर्ट’ जारी किया है. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के भोपाल केन्द्र के एक अधिकारी ने सोमवार को जबलपुर सहित सात जिलों के लिये ‘यलो अलर्ट’ जारी कर मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है.

2:23 PM. 22 Sept 20 2:23 PM. 22 Sept

ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित, आज भी संभावना

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बने होने के कारण सोमवार को ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गयी है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिन राज्य में इससे भी ज्यादा वर्षा होने का अनुमान है.

2:23 PM. 22 Sept 20 2:23 PM. 22 Sept

राज्यसभा के सस्पेंड सांसदों का धरना आज भी जारी

राज्यसभा के सस्पेंड सांसदों का धरना आज भी जारी है. कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि सभापति के हिटलरी व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है.

2:23 PM. 22 Sept 20 2:23 PM. 22 Sept

IIT गुवाहाटी में दीक्षांत समारोह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 12 बजे IIT गुवाहाटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे.

7:38 AM. 22 Sept 20 7:38 AM. 22 Sept

भूकंप के झटके

महाराष्ट्र के पालघर के पास रात 2:50 पर भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई.

7:38 AM. 22 Sept 20 7:38 AM. 22 Sept

मरने वालों की संख्या बढ़कर 17

महाराष्ट्र के भिवंडी हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है.

7:38 AM. 22 Sept 20 7:38 AM. 22 Sept

अनुराग कश्यप के खिलाफ पायल घोष की शिकायत नहीं दर्ज हुई

मुंबई में अनुराग कश्यप के खिलाफ पायल घोष की शिकायत नहीं दर्ज हुई. एक्ट्रेस घर लौट गईं. पायल घोष के वकील ने कहा है कि वे दोपहर में शिकायत दर्ज कराएंगे. महिला आयोग में भी शिकायत करेंगे.

7:38 AM. 22 Sept 20 7:38 AM. 22 Sept

भाजपा ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया

राज्यसभा में आज उपस्थित रहने के लिए भाजपा ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया.

7:38 AM. 22 Sept 20 7:38 AM. 22 Sept

देर रात तक चली लोकसभा की कार्यवाही

संसद ने सोमवार को महामारी संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसमें महामारियों से जूझने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को संरक्षण प्रदान करने का प्रस्ताव किया गया है.

7:38 AM. 22 Sept 20 7:38 AM. 22 Sept

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Breaking News LIVE : भारत में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in India) के मामले बढ़ कर 55 लाख के पार चले गये हैं. इधर बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. बिहार चुनावों (Bihar Election 2020) में सपा आरजेडी (RJD) उम्मीदवारों का समर्थन करेगी. महाराष्ट्र के पालघर के पास रात 2:50 पर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किये गये. महाराष्ट्र के भिवंडी हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. मुंबई में अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के खिलाफ पायल घोष (Payal Ghosh) की शिकायत नहीं दर्ज हुई. संसद के मॉनसून सत्र (Parliament Monsoon Session 2020) का आज नौवां दिन है. किसान बिल (Kisan Bill 2020) पर हंगामा जारी है. देश और दुनिया की हर बडी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >